BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने प्रेस-कान्फ्रेंस लेकर दी जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम जारी होते ही आचार संहिता हुई लागू @ नगर पंचायत घरघोड़ा में सभी 15 वार्डो में कुल मतदाता 7 हजार 136
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने प्रेस-कान्फ्रेंस लेकर दी जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम जारी होते ही आचार संहिता हुई लागू @ नगर पंचायत घरघोड़ा में सभी 15 वार्डो में कुल मतदाता 7 हजार 136

Basant Ratre
Last updated: January 21, 2025 8:00 am
Basant Ratre 89 Views
Share
8 Min Read
IMG 20250121 075932
SHARE

रायगढ़, 20 जनवरी 2025/ नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 20 जनवरी को अपराह्न में निर्वाचन कार्यक्रम जारी करने के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो चुकी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेस-वार्ता लेकर रायगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले नगरीय निकायों व त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नगरीय निकाय के लिए मतदान एक चरण में 11 फरवरी 2025 को किया जाएगा। परिणामों की घोषणा 15 फरवरी 2025 को होगी। वहीं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतदान तीन चरण में संपन्न होंगे। रायगढ़ जिला अंतर्गत प्रथम चरण में विकासखण्ड रायगढ़ व पुसौर के पंचायत, द्वितीय चरण में खरसिया, धरमजयगढ़ और तृतीय चरण में तमनार, लैलूंगा एवं घरघोड़ा के पंचायतों में मतदान किया जाएगा। जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नगरीय निकाय हेतु निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन, स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन व मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन 22 जनवरी 2025 को किया जाएगा। 22 जनवरी 2025 से ही नाम निर्देशन प्राप्त करना शुरू हो जाएगा। 28 जनवरी 2025 नाम निर्देशन प्राप्त करने की अंतिम तिथि है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 29 जनवरी 2025 को की जाएगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2025 है। निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूचना तैयार कर प्रकाशन करना व निर्वाचक प्रतीकों का आबंटन 31 जनवरी 2025 को किया जाएगा। 11 फरवरी 2025 दिन मंगलवार को मतदान किया जाएगा। मतगणना व निर्वाचन परिणामों की घोषणा 15 फरवरी 2025 दिन शनिवार को की जाएगी। वहीं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में मतदान तीन चरण में संपन्न होंगे। इसमें तीनों चरणों के लिए निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन, स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन व मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन 27 जनवरी 2025 को किया जाएगा। तीनों चरणों के लिए 27 जनवरी 2025 से ही नाम निर्देशन प्राप्त करना शुरू हो जाएगा। तीनों चरणों के लिए 3 फरवरी 2025 नाम निर्देशन प्राप्त करने की अंतिम तिथि है। तीनों चरणों में नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 4 फरवरी 2025 को की जाएगी। तीनों चरणों के लिए अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 6 फरवरी 2025 है, निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूचना तैयार कर प्रकाशन करना व निर्वाचक प्रतीकों का आबंटन 6 फरवरी 2025 को ही किया जाएगा। प्रथम चरण के लिए मतदान एवं मतदान केन्द्र पर की जाने वाली मतगणना 17 फरवरी 2025 और खण्ड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना 18 फरवरी 2025 को की जाएगी। द्वितीय चरण के लिए मतदान एवं मतदान केन्द्र पर की जाने वाली मतगणना 20 फरवरी 2025 और खण्ड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना 21 फरवरी 2025 को की जाएगी। तृतीय चरण के लिए मतदान एवं मतदान केन्द्र पर की जाने वाली मतगणना 23 फरवरी 2025 और खण्ड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना 24 फरवरी 2025 को की जाएगी। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा प्रथम चरण के लिए पंच, सरपंच, जनपद पंचायत के मामले में खण्ड स्तर पर 19 फरवरी 2025 और जिला पंचायत सदस्य के मामले में जिला मुख्यालय पर 20 फरवरी 2025 को होगी। वहीं द्वितीय चरण के लिए पंच, सरपंच, जनपद पंचायत के मामले में खण्ड स्तर पर 22 फरवरी 2025 और जिला पंचायत सदस्य के मामले में जिला मुख्यालय पर 23 फरवरी 2025 को होगी। तृतीय चरण के लिए पंच, सरपंच, जनपद पंचायत के मामले में खण्ड स्तर पर 25 फरवरी 2025 और जिला पंचायत सदस्य के मामले में जिला मुख्यालय पर 25 फरवरी 2025 को होगी। नगर पालिका व त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है। जिसके तहत जिले के नगरीय निकाय हेतु कुल 141 वार्डो में अंतिम निर्वाचकों की कुल संख्या 01 लाख 95 हजार 371 मतदाता है। जिसमें पुरूष-97 हजार 655, महिला-97 हजार 686 एवं 20-अन्य मतदाता शामिल है। जिसमें नगर पालिक निगम रायगढ़ अंतर्गत सभी 48 वार्ड में कुल मतदाता-01 लाख 40 हजार 884 है, जिसमें पुरूष 70 हजार 399, महिला-70 हजार 468 एवं अन्य-17 शामिल है। इसी तरह नगर पालिका परिषद खरसिया अंतर्गत सभी 18 वार्ड में कुल मतदाता-15 हजार 608 है, जिसमें पुरूष-7 हजार 742, महिला-7 हजार 866 है। नगर पंचायत पुसौर अंतर्गत सभी 15 वार्ड में कुल मतदाता-4 हजार 207 है, जिसमें पुरूष-2 हजार 38 एवं महिला-2 हजार 169 है। नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर अंतर्गत सभी 15 वार्ड में कुल मतदाता 9 हजार 640 है, जिसमें पुरूष-5 हजार 353, महिला-4 हजार 284 एवं 3 अन्य शामिल है। नगर पंचायत घरघोड़ा अंतर्गत सभी 15 वार्ड में कुल मतदाता 7 हजार 136 है, जिसमें पुरूष-3 हजार 441, महिला-3 हजार 695 है। नगर पंचायत धरमजयगढ़ अंतर्गत सभी 15 वार्ड में कुल मतदाता 11 हजार 536 है, जिसमें पुरूष-5 हजार 615, महिला-5 हजार 921 है। नगर पंचायत लैलूंगा अंतर्गत सभी 15 वार्ड में कुल मतदाता 6 हजार 360 है, जिसमें पुरूष-3 हजार 77 एवं महिला 3 हजार 283 है। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 अंतर्गत मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के पश्चात 550 ग्राम पंचायतों में 6 लाख 75 हजार 505 मतदाता शामिल है। जिसमें पुरूष-3 लाख 31 हजार 996, महिला-3 लाख 43 हजार 505 एवं 4-अन्य मतदाता शामिल है। जिसमें जनपद पंचायत रायगढ़ के 84 ग्राम पंचायतों में कुल मतदाता-01 लाख 01 हजार 287 है, जिसमें पुरूष-50 हजार 168, महिला-51 हजार 119 है। जनपद पुसौर के 89 ग्राम पंचायतों में कुल मतदाता-01 लाख 7 हजार 50 है, जिसमें पुरूष-53 हजार 473, महिला-53 हजार 577 है। जनपद पंचायत खरसिया के 81 ग्राम पंचायतों में कुल मतदाता 01 लाख 2 हजार 558 है, जिसमें पुरूष-50 हजार 368, महिला-52 हजार 189 एवं 01 अन्य मतदाता है। जनपद पंचायत तमनार के 61 ग्राम पंचायतों में कुल मतदाता-70 हजार 725 मतदाता है, जिसमें पुरूष-34 हजार 779, महिला-35 हजार 946 है। जनपद पंचायत लैलूंगा के 75 ग्राम पंचायतों में कुल मतदाता-93 हजार 889 है, जिसमें पुरूष-46 हजार 120, महिला-47 हजार 769 है। जनपद पंचायत घरघोड़ा के 42 ग्राम पंचायतों में कुल मतदाता-53 हजार 301 है, जिसमें पुरूष-25 हजार 662, महिला-27 हजार 639 है। जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के 118 ग्राम पंचायतों में कुल मतदाता-01 लाख 46 हजार 695 है, जिसमें पुरूष-71 हजार 426, महिला-75 हजार 266 तथा 3 अन्य मतदाता शामिल है

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250121 WA0009 घरघोड़ा वार्ड क्रमांक 04 से कांग्रेस टिकट के लिए मोहनमती कुर्रे की मजबूत दावेदारी. @समर्थक वार्डवासी सक्रिय हैं और उन्हें जिताने के लिए पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में हैं। @आगामी चुनाव इस बार बेहद रोचक होने वाला है
Next Article रायपुर : सभी निर्वाचनों में मताधिकार का प्रयोग करने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई जाएगी शपथ.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

7
वनांचल व खनिज प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के कायाकल्प की पहल 🌸तमनार-घरघोड़ा के सुदूर ग्रामों का कलेक्टर ने किया सघन दौरा, स्वास्थ्य-शिक्षा संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के निर्देश
Blog February 13, 2026
13 5
महलोई स्कूल में लापरवाही उजागर: दो शिक्षक नदारद, मध्यान्ह भोजन में अनियमितता पर कलेक्टर सख्त
Blog February 13, 2026
IMG20260212201604
ख़बर का बड़ा असर: घरघोड़ा पुलिस एक्शन मोड पर, शहर में घुसने वाले आधा दर्जन भारी वाहनों पर चालानी कार्रवाई 🚨
Blog February 12, 2026
बलरामपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ जगेश्वर राम का सपनों का घर
Blog February 12, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?