राजीव युवा उत्थान उत्कर्ष योजना अंतर्गत दस्तावेज सत्यापन 27 एवं 28 जनवरी को

बलरामपुर, 19 जनवरी 2026/ सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग ने जानकारी दी है कि राजीव युवा उत्थान उत्कर्ष योजना के तहत लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा के परीक्षा के तैयारी हेतु प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की गई थी।
प्राक्चयन परीक्षा के मेरिट सूची के आधार पर अभ्यर्थियों का वर्गवार दस्तावेजों का सत्यापन किया जाना है। दस्तावेजों का सत्यापन मीटिंग हॉल क्रमांक-04, तृतीय तल, इंद्रावती भवन नया रायपुर में प्रातः 11 बजे से 04 बजे तक किया जाएगा।
अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 27 जनवरी 2026 को होगा।
इसी प्रकार अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 28 जनवरी 2026 को होगा। अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन हेतु प्राक्चयन परीक्षा का प्रवेश पत्र, अंकसूची, जाति-निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (अन्य पिछड़ा वर्ग अभ्यार्थियों के लिए) व नोटरी द्वारा अभिप्रमाणित स्व-घोषणा प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा।
