BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गांव-गांव पहुंच रहा विकास, विधायक भावना बोहरा ने ₹65.64 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गांव-गांव पहुंच रहा विकास, विधायक भावना बोहरा ने ₹65.64 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

Basant Ratre
Last updated: May 18, 2026 2:51 pm
Basant Ratre 75 Views
Share
5 Min Read
IMG 20260518 WA0005
SHARE

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ₹65.64 लाख से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

पंडरिया। पंडरिया विधानसभा में विधायक भावना बोहरा के निरंतर प्रयासों से क्षेत्र के गांव-गांव में विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्य तेजी से हो रहे हैं। आज विधायक भावना बोहरा ने ग्राम रणवीरपुर में 65 लाख 64 हजार रु से अधिक के विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने नवनीर्मित महतारी सदन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के उन्नयन कार्य, बूढ़ादेव मंदिर के सामने सामुदायिक भवन तथा माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष कुल 51लाख 14 हजार से अधिक के कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 14 लाख 50 हजार की लागत से सामुदायिक भवन, अटल समरसता भवन एवं अटल डिजिटल सुविधा केंद्र निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि इन कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में सामाजिक, शैक्षणिक एवं डिजिटल सुविधाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी जिसका सीधा लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा तथा ग्रामीणों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सुविधाजनक स्थान प्राप्त होगा।प्रदेश सरकार के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, अधोसंरचना एवं ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना एवं जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने आगे कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु ठोस कदम उठाए जा रहें हैं और आज रणवीरपुर में महतारी सदन का लोकार्पण इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह भवन हमारी मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का प्रतीक है। महतारी सदन हमारे गांव और क्षेत्र की महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करेगा, जहां वे सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगी। जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तब परिवार मजबूत होता है, समाज आगे बढ़ता है और राष्ट्र विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचता है। इसी सोच के साथ प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान और उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आज लोकार्पित यह महतारी सदन महिलाओं के लिए बैठक, प्रशिक्षण, सामाजिक आयोजनों एवं स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों का केंद्र बनेगा। यहां से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने कौशल को विकसित करने और समाज में अपनी सहभागिता बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

भावना बोहरा ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि विकास कार्यों व अधोसंरचना निर्माण से ऐसे संसाधन तैयार करना है जो आने वाले वर्षों तक समाज को दिशा दें। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी और महिलाओं के सशक्तिकरण जैसे विषय हमारी प्राथमिकताओं में शामिल हैं और इन्हीं संकल्पों के साथ पंडरिया विधानसभा क्षेत्र निरंतर विकास की ओर आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए इसी प्रतिबद्धता के साथ हमारे कार्य व प्रयास जारी रहेंगे।

अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री नरेश साहू जी , जिला मंत्री श्री राघवेंद्र वर्मा जी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री राजेंद्र साहू जी,सरपंच श्रीमती बीसा नेताम जी, महतारी सदन की अध्यक्ष श्रीमति भारती सिन्हा जी, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष श्रीमति मीना पटेल जी, श्री बसंत बोहरा जी, श्री राजू पारख जी, श्रीमति वेदबती खुसरो, श्री सत्यम अग्रवाल, श्रीमती सुनीता पटेल जी, श्रीमती राजेश्वरी सेन जी, श्री लक्ष्मण सिन्हा,श्री श्रवण मरकाम, श्री कुलदीप मार्कण्डेय, श्री रूपसिंह वर्मा जी, श्री गजानंद साहू जी, श्री भीखू साहू जी, श्रीमती झरना मिश्रा जी, श्रीमती राधा मरकाम जी, श्रीमती पार्वती वर्मा जी, श्रीमती नंदिता साहू जी, दुर्गा वैष्णव जी, लीला बघेल जी, उषा साहू जी, मंजू देवी जी,सकुन मंडावी जी, रूखमणी यादव जी सहित विभिन्न महिला समूहों के अध्यक्ष, सदस्य व बड़ी संख्या में महिलाएं व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 💥सुशासन तिहार शिविर में ग्राम पंचायत बिर्रा के महत्वपूर्ण विकास कार्यों की मांगो को लेकर दिया जाएगा आवेदन💥
Next Article IMG 20260517 WA00101 💥👉नंदेली PHC ने रचा गुणवत्ता का नया इतिहास: राष्ट्रीय टीम ने परखी व्यवस्था, रायगढ़ स्वास्थ्य मॉडल की गूंज अब दिल्ली तक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

spiral null 1781597204740
💥👉ग्रामीण युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान: अदाणी पॉवर और अदाणी फाउंडेशन की ‘युवा सेतु’ पहल का शुभारंभ ⚡10 गांवों के 132 युवाओं को मिला करियर मार्गदर्शन, 1,000 युवाओं तक पहुंचने का लक्ष्य
Blog June 16, 2026
IMG 20260614 WA0032
🎬घरघोड़ा में हॉरर का रोमांच: ‘Haunted 3D: Echoes of the Past’ ने दी दस्तक, AK Cinemas में आज से प्रदर्शन
Blog June 14, 2026
IMG 20260614 WA0012
सरकारी स्कूलों में सरस्वती वंदना और गायत्री मंत्र अनिवार्य करने पर BSP ने उठाए सवाल, आदेश में संशोधन की मांग
Blog June 14, 2026
IMG 20260613 WA0062
💥👉महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की नई पहल: महाजेनको–अदाणी फाउंडेशन ने शुरू किया नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण⚡ केंद्र 65 महिलाओं और किशोरियों को मिलेगा हुनर, एप्रन व सिलाई किट का भी हुआ वितरण
Blog June 13, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?