BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: पंडरिया विधानसभा की समृद्धि और विकास को नई गति देने 9 जनवरी को उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का होगा नगर आगमन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

पंडरिया विधानसभा की समृद्धि और विकास को नई गति देने 9 जनवरी को उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का होगा नगर आगमन

Basant Ratre
Last updated: January 7, 2026 5:10 pm
Basant Ratre 35 Views
Share
4 Min Read
IMG 20260107 WA0001
SHARE

9 जनवरी को पंडरिया में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का होगा नगर आगमन

पंडरिया । 9 जनवरी को पंडरिया नगर में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का आगमन हो रहा है। इस अवसर पर उनके मुख्य आतिथ्य में पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कुल मैदान में सुबह 10 बजे से नगर पालिका परिषद् पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। विधायक भावना बोहरा ने बताया की हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि 9 जनवरी को प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री माननीय अरुण साव जी का आगमन हो रहा है। इस दौरान उनके द्वारा पंडरिया विधानसभा वासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी। उनके आगमन व स्वागत को लेकर तैयारियां जारी है और कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार श्री विवेक शर्मा जी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है और मैं पंडरिया विधानसभा की समस्त जनता को भी आमंत्रित करती हूँ की वे इस कार्यक्रम में जरुर पधारें।

भावना बोहरा ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा को निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। इन विकास कार्यों से विधानसभा वासियों को सुविधा मिल रही रही है वहीं क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है। पंडरिया विधानसभा में सड़क, पुल, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना निर्माण और सामुदायिक संरचनाओं से जुड़े विभिन्न कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इन कार्यों का लोकार्पण करते हुए उन्हें जनता को समर्पित किया जाएगा, वहीं कई नई योजनाओं का भूमिपूजन कर भविष्य के विकसित पंडरिया की आधारशिला रखी जाएगी। भाजपा सरकार के लिए विकास, सुशासन और जनकल्याण केवल वादे नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली विकास यात्रा हैं। माननीय श्री अरुण साव जी का आगमन पंडरिया विधानसभा के विकास के प्रति सरकार की गंभीरता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। केंद्र एवं राज्य में भाजपा के मजबूत नेतृत्व के कारण क्षेत्र के लिए लगातार नई सौगातें मिल रही हैं और अधूरे कार्य तेजी से पूरे हो रहे हैं। यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरेगा और पंडरिया विधानसभा को विकासशील से विकसित पंडरिया की ओर अग्रसर करेगा।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कुशासन में 5 वर्षों तक उपेक्षित पंडरिया विधानसभा विगत 2 वर्षों में डबल इंजन भाजपा सरकार के कुशल नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा में विकास कार्य धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। गांव–गांव में बेहतर सड़कें, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पेयजल एवं बिजली आपूर्ति और बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में मजबूत कदम है। किसी भी देश की प्रगति का रास्ता गाँव के विकास से होकर गुजरता है। इसी उद्देश्य से हम ग्रामीण स्तर पर हर गाँव-गाँव और घर-घर सुविधाओं एवं योजनाओं का विस्तार कर रहें हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार विकास व अधोसंरचना निर्माण के कार्य प्रगति पर हैं। ग्रामीण महिलाओं और किसानों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमारा प्रयास निरन्तर जारी है। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उपस्थिति अपेक्षित है। सभी क्षेत्रवासियों से आह्वान है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भाजपा सरकार के विकास के संकल्प को मजबूत करें और पंडरिया के उज्ज्वल भविष्य की इस ऐतिहासिक घड़ी के साक्षी बनें।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260107 WA0007 हाईकोर्ट से घरघोड़ा भूमि अधिग्रहण मुआवजा प्रकरण में अहम फैसला
Next Article IMG 20260108 WA0027 थाना बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास के मामले में कुल 7 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

🔴 होली पर्व से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 300 से अधिक डरावने एवं भ्रामक मुखौटे जब्त
Blog March 2, 2026
spiral null 1772443935140
💥👉“वेतन बिना बेनूर हुई होली: रायगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारियों का दर्द, बजट के बावजूद भुगतान लंबित”👉क्या इस बार फीकी रहेगी स्वास्थ्य रक्षकों की होली? बिना वेतन के कैसे मनेगा त्यौहार?”
Blog March 2, 2026
spiral null 1772440455404
🏏अंतर विभागीय ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 : रोमांचक मुकाबले में कलेक्टर 11 रायगढ़ की शानदार जीत
Blog March 2, 2026
IMG 20260301 WA0051
👉💥जब खाकी बनी “ममता की ढाल” — एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी ने सड़क से उठाकर मासूम को मां की गोद तक पहुँचाया
Blog March 1, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?