BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: दंतेवाड़ा : राशन कार्डधारी हितग्राहियों को 03 महीने का चावल एकमुश्त मिलेगा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

दंतेवाड़ा : राशन कार्डधारी हितग्राहियों को 03 महीने का चावल एकमुश्त मिलेगा

Basant Ratre
Last updated: May 30, 2025 6:56 pm
Basant Ratre 105 Views
Share
4 Min Read
SHARE

दंतेवाड़ा, 30 मई 2025

कार्यालय खाद्य शाखा द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार जिले के सभी राशन कार्डधारी हितग्राहियों को आगामी 03 माह, जून से अगस्त 2025 तक का चावल एकमुश्त प्रदाय किया जायेगा। यह चावल माह जून 2025 में ही शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से उठाया जा सकेगा।

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा आगामी माह जून 2025 में 03 माह, जून से अगस्त 2025 तक के चावल के एकमुश्त के संबंध में वितरण के संबंध में दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के द्वारा जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं खाद्य विभाग अमले एवं जिले के समस्त उचित मूल्य दुकान संचालक विक्रेताओं की बैठक ली गई, जिसमें 03 माह के चावल भण्डारण और वितरण की समीक्षा की गई ।

उक्त बैठक में कलेक्टर महोदय ने 02 जून 2025 तक समस्त उचित मूल्य दुकानों में 03 माह के खाद्यान्न का भण्डारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिले में 02 जून से चावल उत्सव के साथ 03 माह का चावल एकमुश्त तथा केवल 01 माह (जून 2025) का अन्य सामग्री जैसे शक्कर, चना, नमक एवं गुड़ का वितरण प्रारंभ होगा एवं 10 जून 2025 तक समस्त राशन कार्डधारियों को खाद्यान्न वितरण पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।

जिले में प्रत्येक उचित मूल्य दुकान में 01 जिला स्तरीय नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है, जिसके द्वारा खाद्यान्न का सत्यापन, वितरण एवं हितग्राहियों की शंका का समाधान करते हुए बिना अवरोध के शत् प्रतिशत खाद्यान्न वितरण कराया जावेगा ।आगामी 03 माह के चावल के एकमुश्त वितरण को देखते हुए कलेक्टर द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पर्याप्त प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये गये।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना शासन की महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील विषय है, अतः कलेक्टर द्वारा खाद्यान्न वितरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने तथा चावल की हेरा-फेरी करने पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही करने हेतु सभी अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) को निर्देशित किया गया ।

यह स्पष्ट किया जाता है कि राशन कार्ड धारक हितग्राही खाद्यान्न का उपभोग स्वयं कर सकता है, परन्तु उक्त खाद्यान्न का अन्य किसी व्यक्ति दुकानदार को बिकी नहीं कर सकता। ऐसी स्थिति में छ.ग. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3ध्7 के अधीन गैर जमानतीय प्रकरण निर्मित किये जायेंगे।

ज्ञात हो कि आगामी माह में 02 जून से चावल उत्सव के साथ खाद्यान्न का वितरण होना है, जिसमें जिला दंतेवाड़ा के जिला पंचायत अध्यक्ष , समस्त सदस्य, समस्त जनपद पंचायत के अध्यक्ष , सदस्य तथा समस्त नगरीय निकाय के अध्यक्ष, पार्षद एवं ग्राम पंचायतों के सरपंच,पंच व अन्य जन- प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पारदर्शी ढंग से खाद्यान्न वितरण कराया जायेगा। उल्लेखनीय है कि जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में कुल 82885 राशनकार्डधारी है।

जिसमें 7100 एपीएल, 28136 अन्त्योदय, 47156 प्राथमिकता, 493 अन्य राशन कार्ड धारक शामिल हैं। इसी प्रकार इनमें शहरी क्षेत्रों में 18541 एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 64344. राशन कार्ड उपभोक्ता उक्त राशन कार्ड में 144 ग्रामीण क्षेत्र एवं 24 शहरी क्षेत्र के कुल 168 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाता है ।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : जिला उपभोक्ता आयोगो के अध्यक्ष एवं सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यशाला 31 मई को
Next Article रायपुर : बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक सम्पन्न
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

कवर्धा में 81 टोलियों के साथ सजेगा भव्य गोविंदा उत्सव
कवर्धा September 2, 2026
डिजिटल दौर में विकास की प्राथमिकताओं पर उठे सवाल, शिक्षा, कृषि और प्रशासन को आधुनिक बनाने की जरूरत
कवर्धा September 2, 2026
अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, जब्त गांजे की कीमत ₹2.23 करोड़ से अधिक; वाहन व मोबाइल समेत ₹2.50 करोड़ का मशरूका जब्त
कवर्धा September 2, 2026
file 00000000be008208aa40a6117998ce4c
 रायगढ़ में आसमान से राहत या आफत? मौसम ने बदली करवट, भारी बारिश का अलर्ट काले बादलों ने डाला डेरा, गरज-चमक के साथ बरस सकते हैं मेघ; निचले इलाकों और नदी-नालों के आसपास रहने वालों को सतर्क रहने की जरूरत
रायगढ़ घरघोडा़ छत्तीसगढ़ September 2, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?