BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: दंतेवाड़ा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च: ग्राम बालूद में मनाया गया ‘नारी संकल्प और सफलता का उत्सव
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

दंतेवाड़ा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च: ग्राम बालूद में मनाया गया ‘नारी संकल्प और सफलता का उत्सव

Basant Ratre
Last updated: March 8, 2025 6:24 pm
Basant Ratre
Share
7 Min Read
SHARE

महतारी वंदन योजना को भविष्य के निवेश और टिकाऊ आधार देने पर किया गया विमर्शजनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ सहित महिला जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साहउत्कृष्ट अर्जित करने वाली 50 महिलाओं और छात्राओं को दिया गया प्रशस्ति पत्रदंतेवाड़ा, 08 मार्च 20258 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर महिला के गर्व एवं सम्मान का दिवस है। यह न केवल महिलाओं के सामाजिक आर्थिक राजनैतिक उपलब्धियों को रेखांकित करता है उसके साथ-साथ महिलाओं के अहमियत को समझने और उनके प्रति जागरूक करने का भी दिवस है। यह हमें उन महिलाओं की भी याद दिलाता है जिन्होंने महिलाओं को हर क्षेत्र में सफल करने के लिए अथक प्रयास किए। जिसके बलबूते महिलाएं आधुनिक समाज में मां, बहन पत्नी, बेटी, के सभी रूपों में सफल है। इस क्रम में आज जिले के दंतेवाड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बालूद में जिला स्तरीय महिला समूह सम्मेलन सम्पन्न हुआ। इस मौके पर जिले के हजारों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर सम्मेलन में सहभागिता निभायी। इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कमला नाग, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर और क्षेत्र के महिला जनप्रतिनिधियों सहित, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान दंतेश्वरी माँ की छायाचित्र पर दीप जलाकर एवं माल्यार्पण कर पूजा अर्चना कर शुरुआत की गई। इसके अलावा स्कूली बच्चों के द्वारा स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर जिले के महिला जनप्रतिनिधियों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि आज का दिन माताओं-बहनों के लिये गौरवान्वित होने का है, सभी लोग मिलकर इस महत्वपूर्ण दिवस को मना रहे हैं। जिससे महिलाओं को समाज में अपनी अहम भूमिका निभाने के लिये प्रेरणा मिलेगी। शासन इस क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध है और शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता हेतु प्राथमिकता के साथ पहल कर रही है। उन्होंने महिला समूहों की सहभागिता से संचालित सुपोषण अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि इस अभियान के माध्यम से माताओं, बच्चों और किशोरी बालिकाओं को कुपोषण से मुक्त होने के साथ ही एनीमिया से भी मुक्ति मिलेगी।जिला स्तरीय महतारी वंदन सम्मेलन में योजना को भविष्य के आर्थिक निवेश का रूप देने पर किया गया विचार विमर्शइसके साथ ही इस कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना को जिला प्रशासन की मंशानुरूप आर्थिक निवेश के रूप में बहुउपयोगी बनाने पर भी चर्चा किया गया। वक्ताओं ने अपना मत व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना मुख्यरूप से महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का एक प्रयास है जिसके माध्यम से वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर अपने गांव और घर-परिवार की खुशहाली के लिये आगे आकर विकास में सहभागी बन रही है परन्तु इसका एक पक्ष यह भी है कि इस आर्थिक लाभ को महिला समूह अपने व्यवसाय आधारित बनाएं। और टिकाऊ विकास का स्तंभ तैयार किया जा सके। इसके तहत सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं समूहों को 8 परियोजनाओं में विभक्त कर उनसे व्यवसाय विवरण, बाजार विश्लेषण, लाभ और उत्पादित सेवाएं, वित्तीय प्रबंधन जैसे बिंदुओं पर जानकारी ली गई। और अंततः इन्हीं बिंदुओं के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं के लिए भविष्य की स्वावलंबन संबंधी योजनाओं पर कार्य किया जाएगा। इस तरह कलेक्टर के मार्गदर्शन में बचेली परियोजना के महिलाओं को पशु एवं दुग्ध पालन के लिए प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार रूपये, ग्राम बालूद की महिलाओं को मुर्गी पालन हेतु 5 हजार रूपये तथा दंतेवाड़ा परियोजना की महिलाओं को पेपर बैग निर्माण के तहत 3 हजार रूपये का तृतीय पुरस्कार दिया गया।कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न विभाग की महिलाओं को दिए गए प्रशस्ति पत्रमहिला दिवस पर आज शिक्षा, पुलिस, महिला बाल विकास, सहित अन्य विभाग की 50 महिलाओं और बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र अतिथियों द्वारा दिए गए इनमें प्राविण्य सूची में आने वाली एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं भी शामिल थी। साथ ही परियोजना स्तर पर अच्छे कार्य करने वाले महिला समूह को दस हजार रूपये के डेमो चेक भी दिया गया। इस क्रम में पुलिस विभाग से जानकारी दी गई कि महिला सुरक्षा, को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग द्वारा ’’अभिव्यक्ति एप्प’’ का लांच किया गया है जिसे महिलाएं मोबाइल में डाउनलोड करके पुलिस सुरक्षा की आवश्यकता पड़ने पर सूचित कर सकती है। जल जीवन मिशन अभियान को सार्थक बनाने के लिए जल संरक्षण का महिलाओं ने किया आह्वानकार्यक्रम में इसके अलावा महिला जन जागरूकता अभियान के संबंध में महिलाओं के भागीदारी पर भी चर्चा किया गया। इसके अन्तर्गत बताया गया कि 1 मार्च से 31 मार्च तक जल उन्मुखीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बालूद ग्राम की जागरूक छात्रा कुमारी अनिता पोडि़यामी ने बताया कि आज जल जीवन मिशन के तहत घर-घर में नलों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। जो पूर्व महिलाएं दूर-दूर जाकर घर परिवार के लिए पेयजल की व्यवस्था करती थी। अब घरों में नल लगने से उनकी मेहनत और समय की बचत हो रही है। अतः समुदाय को भी इस तथ्य को समझने की जरूरत है पानी का सही उपयोग कर पानी की सही बचत करें। क्योंकि भविष्य में जल संरक्षण से ही पीढ़ियों को पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा। पानी की बचत ही कल की सुरक्षा है। इसके अलावा घर के उपयोग से बचे हुए पानी को अपने बाडि़यों में साग सब्जियों में उपयोग करके पानी का सद्पयोग किया जा सकता है। इस दौरान जल जीवन मिशन के तहत 6 महिलाओं को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर जिले के जनप्रतिनिधि सहित महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी श्री वरुण नागेश, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से श्री निखिल कवर, सीडीपीओ, सुपरवाइजर सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष मौजूद थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article दंतेवाड़ा : फागुन मेला के पांचवे दिवस में हुआ लम्हा मार का रस्म.
Next Article जशपुरनगर : मुख्यमंत्री का हेलीपैड में किया गया आत्मीय स्वागत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260908 123349
घरघोड़ा में ‘वूमेन फॉर ट्री’ की पहल, 300 फलदार पौधों से संवरेगा मुक्तिधाम परिसर महिलाओं ने संभाली पौधों की जिम्मेदारी, साग-सब्जी की खेती से आजीविका का भी रास्ता तैयार
घरघोडा़ रायगढ़ September 8, 2026
जमीन सीमांकन की प्रक्रिया होगी डिजिटल, 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट मिलने की सुविधा
कवर्धा September 8, 2026
file 0000000004d482119201a7810a83a224
एनटीपीसी तलाईपाली में करोड़ों के लेन-देन के आरोप, एसपी रायगढ़ से शिकायत आठ प्रभावित गांवों के ग्रामीणों के नाम पर कथित समझौते का मामला, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
घरघोडा़ रायगढ़ September 8, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने किया कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में एआई एवं मीडिया रिसर्च सेंटर और सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ
राजधानी September 7, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d