26 नवम्बर को घरघोड़ा में संविधान दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री बीआर खड़बन्दे ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे देश की ताकत और एकता का प्रतीक है। उन्होंने संविधान के महत्व और उसमें दिए गए अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दिन को यादगार बनाने के लिए नगर के विभिन्न वक्ताओं ने अपना वक्तव्य रखा और वहीं संविधान की प्रति भी वितरित की गई। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में नागरिकों को संविधान के तहत दिए गए अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। तो वहीं लोगों ने अपने गायन और नन्हें बच्चों ने कविता पाठ से समा बांधा तो महिलाओं ने अपने भाषण और छणिकाओं से कार्यक्रम का उत्साह बढ़ाया। इस प्रकार घरघोड़ा नगर में संविधान दिवस के मौके पर उत्सव का माहौल रहा और सभी ने संविधान के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।