BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: पंडरिया नगर पालिका में बनेगी कांग्रेस की सरकार:- गुरुदयाल बंजारे
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

पंडरिया नगर पालिका में बनेगी कांग्रेस की सरकार:- गुरुदयाल बंजारे

Basant Ratre
Last updated: January 13, 2025 3:46 pm
Basant Ratre 156 Views
Share
4 Min Read
Screenshot 2025 01 13 15 38 35 21
SHARE

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पंडरिया कांग्रेस ने किया शंखनाद

पंडरिया:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी कब द्वारा नगरीय निकाय चुनाव के लिए पंडरिया नगर पालिका से पर्यवेक्षक के रूप में नवागढ़ के पूर्व विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे को नियुक्त किया । पूर्व विधायक के निर्देश पर रविवार को पंडरिया नगर पालिका की बैठक गुप्ता धर्मशाला में जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई । जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस के पार्षद व अध्यक्ष के प्रत्याशियों ने अपनी अपनी दावेदारी प्रस्तुत की । कांग्रेस में टिकिट की मांग को ले कर होड़ मची हुई है । सभी अपने अपने समर्थकों के साथ पर्यवेशक के पास आ कर अपनी अपनी दावेदारी प्रस्तुत की । हर वार्डों से 4 से 5 दावेदारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की । एक तरफ जहां सत्ता पक्ष की तैयारी चुनाव को ले कर कमजोर नजर आ रही है वही कांग्रेस इसी पखवाड़े में लगातार दो बैठक करके रणनीति तैयार कर रही है । बैठक में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया । सभी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने एक साथ मिलकर कांग्रेस प्रत्याशी को विजय दिलाने की बात कही । पंडरिया नगर पालिका एस सी महिला वर्ग के लिए आरक्षित है । इसकी वजह से बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुई । चुनाव आचार संहिता अभी लगा नही है लेकिन कांग्रेस की तैयारी को देखकर ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस निकाय में दमखम से चुनाव लड़ेगी ।
बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक गुरुदयाल सिंग ने कहा कि चुनाव के लिए सभी तैयार हो जाएं ,पार्टी जिसको प्रत्याशी बनाती है सब उसका काम करें । प्रदेश की भाजपा सरकार एक साल में बैक फुट में आ गई है । जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है । दावेदारों की संख्या बता रही है कि आने वाले चुनाव में पंडरिया नगर पालिका में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है ।

संगठन प्रभारी पदम कोठारी ने कहाँ कि एक ही साल में वर्तमान सरकार से जनता का भरोसा उठ चुका है । जनता पंडरिया पालिका में कांग्रेस की सरकार बनाने को उत्साहित है ।

जिला अध्यक्ष श्री होरीराम साहू ने कहा कि पार्टी जिसको टिकिट देगी सबको मिलकर उसका काम करना है और कांग्रेस का अध्यक्ष और पार्षद अधिक से अधिक संख्या में जिताकर लाना है और कांग्रेस की सरकार बनाना है । पार्टी सिर्फ एक व्यक्ति को टिकिट देगी बाकी सभी दावेदारों को मिलकर उनका काम करना है ।

ब्लॉक अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहां की जबसे भाजपा की सरकार बनी है तबसे नगर पालिका में विकास कार्य को रोक दिया गया है । वर्तमान जनप्रतिनिधि भूमि पूजन करने को उत्साहित है । सिर्फ भूमिपूजन के नाम पर सभी निर्माण कार्य को रोक दिया गया । अब इसका जवाब आने वाले चुनाव में जनता देगी ।

 बैठक को पूर्व जिला अध्यक्ष राधेलाल भास्कर,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा अनंत,कांग्रेस प्रत्याशी रहे नीलकंठ चंद्रवंशी,पूर्व मंडी अध्यक्ष लाल जी चंद्रवंशी, वरिष्ठ नेता पारस बंगानी, राम कुमार ठाकुर, आनंद ठाकुर व घनश्याम साहू ने सम्बोधित किया  
             कार्यक्रम का संचालन मनीष शर्मा ने किया ।

बैठक में अगम दास,गुरुदत्त शर्मा,दिनेश कोशरिया,खोवाराम भास्कर,शारदा सोनवानी,मनोज राजपूत,हबीब खान,रवि मानिकपुरी,अशोक चंद्रवंशी,शैलेन्द्र गुप्ता,राजेन्द्र यादव,राज कुमार अनंत,शिव गायकवाड़,राम कुमार गायकवाड़,सुजीत कुम्भकार,नीलू शर्मा, ममता शर्मा, पद्मिनी तिवारी,संजू तिवारी,प्रदीप यादव,श्याम लाल धुलिया, विजय मेहता,वैभव ठाकुर,संजू टन्डन,चंद्रभान टन्डन,नीलू अनन्त,गंगोत्री गायकवाड़,देव कुमारी गायकवाड़,दिलिप चंद्रवंशी,अर्जुन साहू,सरताज खान,एडवर्ड मसीह,सलीम खान,विजय सारथी, अखिलेश ठाकुर, सुजल ठाकुर,मुकेश सँवरा,आशु साहू सहित सकड़ों की संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बलरामपुर : परीक्षा पर संवाद कार्यक्रम के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 14 जनवरी 2025.
Next Article 1736766231 07e15f39369d86bca10a रायपुर : ’राज्यपाल ने मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बीहू एवं उगादी पर्व की दी शुभकामनाएं’.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे और धर्म ध्वजा के साथ आगे बढ़ी विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों की कांवड़ यात्रा, राष्ट्रभक्ति और सनातन आस्था का दिखा अद्भुत संगम
कवर्धा August 15, 2026
पुष्प, हरियाली और लोकपरंपराओं के बीच गूंजा नारी शक्ति का संदेश
राजधानी August 14, 2026
spiral null 1786713256307
घरघोड़ा में लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नगर 14 अगस्त को हाईस्कूल ग्राउंड से जयस्तंभ चौक तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों से लेकर जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तक हुए शामिल
घरघोडा़ रायगढ़ August 14, 2026
विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों के भव्य स्वागत में हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजा पंडरिया, कांवड़ियों ने जलेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक
कवर्धा August 14, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?