BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : त्रिस्तरीय पंचायतों का आम निर्वाचन 2025 : द्वितीय चरण में 43 विकासखंडो में हुआ मतदान.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : त्रिस्तरीय पंचायतों का आम निर्वाचन 2025 : द्वितीय चरण में 43 विकासखंडो में हुआ मतदान.

Basant Ratre
Last updated: February 21, 2025 6:39 pm
Basant Ratre 75 Views
Share
3 Min Read
SHARE

81.22 प्रतिशत रहा औसत मतदान81 प्रतिशत से अधिक महिला एवं पुरूष मतदाताओं ने किया मताधिकार का उपयोगरायपुर, 21 फरवरी 2025त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के द्वितीय चरण का चुनाव 20 फरवरी को संपन्न हुआ। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि द्वितीय चरण में राज्य के 43 विकासखण्डों में मतदान हुआ। 81 प्रतिशत से अधिक महिला एवं पुरूष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस प्रकार राज्य में मतदान का औसत 81.22 प्रतिशत रहा।राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में 20 फरवरी को पंच पदों के लिए 26 हजार 988, सरपंच के लिए 3 हजार 774, जनपद सदस्य के लिए 899 एवं जिला पंचायत सदस्यों के 138 पदों के लिए द्वितीय चरण में मतदान हुआ। पंच पद के 65 हजार 716, सरपंच पद के 15 हजार 217, जनपद सदस्य के 3 हजार 885 और जिला पंचायत सदस्य के 699 अभ्यर्थियों ने द्वितीय चरण में चुनाव लड़ा.राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि द्वितीय चरण के मतदान हेतु 9 हजार 738 मतदान केन्द्र बनाये गए। द्वितीय चरण के निर्वाचन हेतु कुल मतदाताओं की संख्या 46 लाख 83 हजार 736 है, जिसमें 23 लाख 17 हजार 492 पुरूष, 23 लाख 66 हजार 157 महिला एवं 87 अन्य शामिल हैं।द्वितीय चरण में राज्य के 43 विकासखण्डों में मतदान संपन्न हुआ.उसमें जिला बिलासपुर के विकासखण्ड बिल्हा, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के विकासखण्ड पेण्ड्रा, जिला मुंगेली के विकासखण्ड लोरमी, जिला जांजगीर-चांपा के विकासखण्ड नवागढ़, जिला सक्ती के विकासखण्ड मालखरौदा, जिला कोरबा के विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा, जिला रायगढ़ के विकासखण्ड खरसिया एवं धरमजयगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के विकासखण्ड बिलाईगढ़, जिला सूरजपुर के विकासखण्ड रामानुज नगर एवं प्रेमनगर, जिला बलरामपुर के विकासखण्ड बलरामपुर, जिला सरगुजा के विकासखण्ड सीतापुर एवं मैनपाट, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़, जिला जशपुर के विकासखण्ड जशपुर एवं मनोरा, दुलदुला तथा कुनकुरी शामिल है।इसी तरह जिला रायपुर के विकासखण्ड धरसींवा एवं तिल्दा-नेवरा, जिला बलौदाबाजार के विकासखण्ड कसडोल, जिला गरियाबंद के विकासखण्ड छुरा, जिला महासमुन्द के विकासखण्ड पिथौरा एवं बागबहरा, जिला धमतरी के विकासखण्ड कुरूद, जिला दुर्ग के विकासखण्ड पाटन, जिला बालोद के विकासखण्ड बालोद, जिला राजनांदगांव के विकासखण्ड छुरिया, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के विकासखण्ड खैरागढ़, जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के विकासखण्ड मोहला, जिला कबीरधाम के विकासखण्ड बोड़ला एवं पण्डरिया, जिला कोण्डागांव के विकासखण्ड फरसगांव एवं माकड़ी, जिला बस्तर के विकासखण्ड बस्तर एवं लोहण्डीगुड़ा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर के विकासखण्ड भानुप्रतापपुर एवं दुर्गकोंदल, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के विकासखण्ड कटेकल्याण, जिला सुकमा के विकासखण्ड छिन्दगढ़, जिला बीजापुर के विकासखण्ड भोपालपटनम एवं ऊसूर शामिल हैं।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बलरामपुर : मतदान के 48 घंटे पूर्व देशी/विदेशी मदिरा दुकानें होगी सील बंद.
Next Article राजनांदगांव : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए परीक्षा 2 मार्च को.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260307 WA0045
💥👉संघर्ष से रोशनी तक: शारीरिक कमी पर भारी पड़ा हौसला, कुरमीभौना की बेटी ने खोला “ग्रामोदय स्कूल”
Blog March 7, 2026
लैंगिक समानता के बिना समाज की प्रगति अधूरी है ममता जायसवाल
Blog March 7, 2026
IMG 20260307 WA0012
💥👉“आधार कार्ड चेक करने निकले ‘फर्जी पुलिस वाले’, लेकिन असली पुलिस ने चंद घंटों में ही पढ़ा दिया कानून का पाठ!”
Blog March 7, 2026
धमतरी : सायरा बानो बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल : दिव्यांगता के बावजूद ई-रिक्शा चलाकर कमा रहीं सम्मानजनक आजीविका
Blog March 7, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?