बालोद, 27 मार्च 2026
जिले के 05 शासकीय उद्यान रोपणियों में वर्ष 2025-26 के लिए आम फलबहार की नीलामी हेतु समिति गठित की गई है।
गठित नीलामी समिति में सहायक संचालक उद्यान श्री डिकलेश कुमार समिति के अध्यक्ष तथा शासकीय उद्यानिकी रोपणी झलमला के ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री अनिल महिलांग एवं शासकीय उद्यानिकी रोपणी अरमुरकसा के वरिष्ठ उद्यान विस्तार अधिकारी श्री विजय निकोसे समिति के सदस्य होंगे।
