BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बीजेपी राज में कमीशनखोरी बढ़ी- उस्मान बेग सीमेंट के बढ़ते दाम व सबसे बड़ा उत्पादक होकर भी कीमतों में क्यों नही कंट्रोल बीजेपी याने सुशासन नही कमीशन की सरकार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बीजेपी राज में कमीशनखोरी बढ़ी- उस्मान बेग सीमेंट के बढ़ते दाम व सबसे बड़ा उत्पादक होकर भी कीमतों में क्यों नही कंट्रोल बीजेपी याने सुशासन नही कमीशन की सरकार

Basant Ratre
Last updated: September 16, 2024 7:45 am
Basant Ratre 160 Views
Share
5 Min Read
IMG 20240915 WA0087
SHARE

■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ छत्तीसगढ़ में बीजेपी के राज में सबसे बडे सीमेंट उत्पादक राज्य में ही सीमेंट की अप्रत्याशित बढ़ती कीमतों को लेकर हाय तौबा मचनी शुरू हो गयी है । इस अप्रत्याशित 50 रुपये बोरी की कीमतों में हो रही बढोत्तरी पर बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए तेज तर्रार युवा नेता पंचायत घरघोड़ा के उपाध्यक्ष उस्मान बेग ने कहा कि सीमेंट की कीमत में अचानक एक चौथाई की भारी भरकम वृद्धि भाजपा सरकार के कमीशनखोरी और मुनाफाखोरी का प्रमाण है। सीमेंट के बढ़ते दाम भाजपा सरकार में जनता को लूटने की खुली छूट है। ‘विष्णुभोग’ के लिए 50 रुपए प्रति बोरी अधिक दाम वसूला जा रहा है। अचानक 260 से बढ़ाकर 310 रूपए प्रति बोरा कर दिया गया है। जबकि छत्तीसगढ़ सीमेंट का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। यहां हर माह लगभग 30 लाख टन से अधिक सीमेंट का उत्पादन होता है। पहले केंद्र की मोदी सरकार ने 28 प्रतिशत का भारी भरकम GST लगाया। अब साय सरकार के संरक्षण में कीमतों में अचानक बढ़ोतरी जनता के साथ अन्याय है।कमीशन बेस पर चल रही डबल इंजन की सरकार ? उस्मान बेग जी ने आगे हमला बोलते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार पूंजीपतियों के आगे नतमस्तक है । पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के समय सीमेंट, स्टील, रेत के दाम नियंत्रित थे। अब भाजपा सरकार के अनुचित संरक्षण में सीमेंट कंपनियां निरंकुश हो चुकी हैं। जनता को लूटने का कोई अवसर डबल इंजन की सरकार नहीं छोड़ रही है। भाजपा हर सिर के ऊपर छत का वादा कर सरकार में आई। बीजेपी सरकार में भवन निर्माण की सामग्रियों में लगातार बेतहाशा वृद्धि हो रही है। रेत के दाम पिछले 9 महीने में चार गुना बढ़ गए। स्टील की कीमतें दोगुना हो गई है। लाखों की संख्या में लोग बेरोजगार हो रहे और ज़्यादा हो भी जाएंगे , और कहा कि पुल पुलिया, बांध, सीसी रोड, भवन निर्माण कार्य प्रभावित होंगे। रियलस्टेट सेक्टर में भी नकारात्मक प्रभाव निश्चित है। रोजगार पैदा करने में कृषि के बाद रियलस्टेट दूसरा सबसे बड़ा सेक्टर है। सीमेंट की कीमत में अचानक वृद्धि से रियलस्टेट व्यवसाय की कमर टूट जाएगी। लाखों की संख्या में लोग बेरोजगार हो जाएंगे ।दाम कम हों वरना सरकार के विरोध में जनता के साथ सड़क पर उतरेंगे-उस्मान सीमेंट के बढ़ते दामो को लेकर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष उस्मान बेग ने कहा कि 8 महीने में भाजपा सरकार ने जनता को लूटा है। अब सीमेंट की प्रति बोरी 50 रुपए अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं। सीमेंट की कीमत 260 रुपए से बढ़ाकर 310 रुपए प्रति बोरी कर दी गई है।प्रदेश में कमरतोड़ मंहगाई और खराब कानून व्यवस्था से जनता त्रस्त है। सभी सीमेंट कंपनियों को एक बिजनेसमैन ने खरीद लिया है।छत्तीसगढ़ के खनिज संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। सभी सीमेंट कंपनियों ने सीधे 20 प्रतिशत सीमेंट की कीमतें बढ़ा दी हैं। हम इसका विरोध करते हैं, जिस कंपनी का सभी विरोध कर रहे हैं, उसकी सेवा में केंद्र और राज्य सरकार लगी हैं।आखिर कौन सी वजह है जिस कारण प्रदेश में संचालित सभी सीमेंट कंपनियों ने एक साथ सीमेंट दरों में 50 रुपए की वृद्धि कर दी।हमारे यहां से ही अन्य प्रदेशों में बड़े पैमाने में सीमेंट भेजा जाता है। बेवजह दाम में वृद्धि किया जाना कहीं न कहीं कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की बड़ी साजिश दिख रही है।सभी कंपनियों द्वारा एक साथ एक चौथाई के बराबर सीमेंट की कीमत बढ़ जाना ऐसा कभी भी नहीं हुआ ये सरकारी मनमानी और सांठगांठ का पुख्ता प्रमाण है।सीमेंट उत्पादन के लिए तमाम कच्चा माल, लाइमस्टोन हमारा, कोयला हमारा, जमीन हमारी, बिजली हमारी है। हमें ही महंगे दाम पर सीमेंट खरीदने के लिए भाजपा सरकार मजबूर कर रही है। यदि सरकार ने अपना रवैया नही बदला और कीमते कम नही हुई तो जनता के आक्रोश को आंदोलन में तब्दील होने में समय नही लगेगा और हम सड़क से संसद तक बीजेपी के कमीशनखोर कुशासन की पोल खोल के सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने बाध्य रहेंगे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20240915 WA0110 कोतरा स्कूल का अभिनव पहल अवकाश के दिन भी पालक सम्पर्क अनवरत जारी
Next Article नवरात्रि में होगी पारिवारिक गरबा डांडिया उत्सव की धूम
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

पुष्प, हरियाली और लोकपरंपराओं के बीच गूंजा नारी शक्ति का संदेश
राजधानी August 14, 2026
spiral null 1786713256307
घरघोड़ा में लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नगर 14 अगस्त को हाईस्कूल ग्राउंड से जयस्तंभ चौक तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों से लेकर जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तक हुए शामिल
घरघोडा़ रायगढ़ August 14, 2026
विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों के भव्य स्वागत में हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजा पंडरिया, कांवड़ियों ने जलेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक
कवर्धा August 14, 2026
IMG 20260814 WA0019
बटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ से सजेगा घरघोड़ा का AK Cinemas, 14 से 20 अगस्त तक खास शो
घरघोडा़ रायगढ़ August 14, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?