BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जगदलपुर : राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे बस्तर.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जगदलपुर : राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे बस्तर.

Basant Ratre
Last updated: March 19, 2025 7:11 pm
Basant Ratre 100 Views
Share
5 Min Read
SHARE

मानव अधिकार के प्रकरणों से संबंधित मामलों हेतु ली समीक्षा बैठकविभिन्न संस्थानों का किया निरीक्षण, महारानी अस्पताल की ओपीडी पर्ची हेतु संचालित आभा एप की सराहनाजगदलपुर 19 मार्च 2025राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री गिरधारी नायक अपने एक दिवसीय बस्तर जिले के प्रवास जगदलपुर पहुंचे। बुधवार को राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री नायक ने स्थानीय विश्राम गृह के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री हरिस एस, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिंहा की मौजूदगी में जिला स्तरीय अधिकारियों से लंबित दण्डाधिकारी जांच प्रकरणों की संख्या, विगत 05 वर्ष में पुलिस अभिरक्षा में हुई मृत्यु संबंधित प्रकरणों, विचाराधीन -दंडित बंदियों की मृत्यु से संबंधित प्रकरण, केन्द्रीय जेल जगदलपुर में निरूद्ध कैदियों की बीमारी की ईलाज की व्यवस्था, कैदियों के आत्महत्या के प्रकरण या कैदियों द्वारा जानबूझकर स्वयं को नुकसान पहुँचाने और आत्महत्या के प्रयासों को कम करने के संबंध में जानकारी, किशोर न्याय अधिनियम के तहत संचालित बाल संप्रेक्षण गृह व बालगृह के बच्चों के देखरेख, शिक्षण एवं संरक्षण की व्यवस्था, जिले में संचालित शासकीय प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक हॉस्टल की बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा विभाग से एकल शिक्षकीय, लापता लोगों के प्रकरण, वृद्धाश्रम में वृद्धजनों की संख्या एवं उनके सुविधा, आवारा-पागल स्वान की रोकथाम के लिये की गई कार्यवाही, ट्रक चालकों के मानवाधिकारों का हनन रोकने के संबंध में उनके पंजीकरण, स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र के संबंध में की जा रही कार्यवाही, नेत्र संबंधी आघात रोकने के प्रयासों की जानकारी,कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों की पहचान, उपचार, पुनर्वास और भेदभाव के उन्मूलन के संबंध में, बंधुआ मजदूरी प्रणाली (उन्मूलन) अधिनियम, 1976 के पालन में बंधुआ मजदूरों की पहचान, स्वतंत्रता और पुनर्वास के संबंध में और नगर निगम, नगर पंचायतों द्वारा सफाई कर्मियों को प्रदाय की जाने वाली सामग्री हैंड ग्लाव्स, सुरक्षात्मक उपकरण आवश्यक दवाईयां वितरण के सम्बन्ध में चर्चा किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को पूरा विवरण बनाकर जानकारी साझा करने के निर्देश दिए। बैठक के उपरांत राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री नायक ने महारानी जिला अस्पताल की सभी सेवाओं का निरीक्षण किया, जिसमें ओपीडी, आपातकालीन चिकित्सा सेवा, शिशु वार्ड, प्रसूति वार्ड, दवाइयों का भंडारण कक्ष, मनोपचार केंद्र,अंबक केंद्र का निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान महारानी अस्पताल द्वारा आभा एप के माध्यम से ओपीडी पर्ची काटने की प्रणाली की श्री नायक ने सराहना की। इसके बाद अध्यक्ष श्री नायक भगत सिंह स्कूल के निरीक्षण में पहुंचे जहां सातवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों से उनके पाठ्य पुस्तक से संबंधित सवाल पूछते और पुस्तक का अध्यापन करवाया। साथ मध्याह्न भोजन की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था का अवलोकन किया। आयोग के सदस्यों ने नकटी सेमरा स्थित वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों से मुलाकात कर उनको दी जा रही सुविधाओं के सम्बन्ध में चर्चा किए। इसके अलावा आड़ावाल स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में संचालित विभिन्न कौशल विकास के कार्यक्रम का जायजा लिया।इसके उपरांत वृंदावन कालोनी स्थित बाल संप्रेषण गृह का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं और दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया। साथ ही कोतवाली थाना का भी जायजा लिया और पुलिस विभाग द्वारा की जा रही सुरक्षा व्यवस्था तथा आम जनता को दी जा रही सेवाओं का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय जेल का निरीक्षण कर बंदियों से जेल की व्यवस्था, कैदियों की समस्याओं के संबंध में बंदियों से चर्चा किए। जेल में कैदियों द्वारा तैयार की जा रही विक्रय योग्य समानों का भी अवलोकन कर कैदियों से काम के बदले पारिश्रमिक मिलने की जानकारी ली। उन्होंने जेल परिसर में की जा रही विकास कार्य का भी संज्ञान लिया। निरीक्षण दौरे में अपर कलेक्टर श्री सी पी बघेल, जेल अधीक्षक श्री एस एस राय, अति. पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग, सीएसपी श्री आकाश श्रीश्रीमाल, राज्य मानव अधिकार आयोग के मनीष मिश्रा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article गरियाबंद : खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता और नवाचार का नया अध्याय: खनिज प्रबंधन में डिजिटल युग की नई शुरुआत
Next Article कोण्डागांव : समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी 24 मार्च तक कोषालय में जमा करें चेक बुक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने अमरकंटक से भोरमदेव पदयात्रा में विधायक भावना बोहरा का किया आत्मीय स्वागत
कवर्धा August 17, 2026
हर कदम शिव को समर्पित, हर श्वास में हर हर महादेव : विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने किया भोरमदेव में जलाभिषेक, अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी की कांवड़ यात्रा पूर्ण
कवर्धा August 16, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर सन राइस पब्लिक स्कूल में देशभक्ति का रंग
कवर्धा August 16, 2026
spiral null 1786856116499
तिरंगे के रंग में रंगा घरघोड़ा, सरकारी दफ्तरों से चौक-चौराहों तक गूंजा देशभक्ति का जयघोष हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
घरघोडा़ रायगढ़ August 16, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?