BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कोतरा स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन , क्विज कंपटीशन एवं विभिन्न गतिविधियां आयोजित.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कोतरा स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन , क्विज कंपटीशन एवं विभिन्न गतिविधियां आयोजित.

Basant Ratre
Last updated: November 30, 2024 3:24 pm
Basant Ratre 144 Views
Share
4 Min Read
IMG 20241130 WA0005 1
SHARE

रायगढ़। आज दिनांक 30 नवंबर 2024 को रायगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर के वी राव, डीएमसी नरेंद्र चौधरी एपीसी भुवनेश्वर पटेल के मार्गदर्शन में विद्यालय के प्राचार्य आर सी नवनीत के नेतृत्व में व्याख्याता बीर सिंह, एच.ओ.डी शांति मिश्रा के दिशा निर्देश में सुबह प्रार्थना सभा के बाद स्पोर्ट टीचर शांतनु राय के मार्गदर्शन में पीटी का आयोजन कराया गया, उसके बाद विद्यार्थियों को शिक्षिका रश्मि चौधरी द्वारा योगाभ्यास कराया गया एवं योगाभ्यास के बारे में

IMG 20241130 WA0018

जानकारी देते हुए प्रतिदिन घर पर योगा करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मगनलाल पटेल , शाला के सभी शिक्षक ,एवं विद्यार्थी द्वारा स्वच्छता का संदेश देते हुए श्रमदान कर विद्यालय की साफ सफाई में अपना योगदान दिया। माध्यमिक खंड की सीसीए इंचार्ज ममता पटेल के मार्गदर्शन में संविधान दिवस एवं गुरु नानक जयंती की थीम रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें निर्णायक के रूप में शिक्षिका नम्रता पंडा,अलका तिवारी, जसिंता बारा, पी.मोनिका,ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों की रंगोली का आकलन किया । कक्षा नवमी से बारवीं वीं तक के विद्यार्थियों का क्विज कंपटीशन आयोजन कराया

IMG 20241130 WA0020

गया। जिसमें अमीषा सिंह, विजयलक्ष्मी साव,सावित्री पटेल , दीप्ति गुप्ता मिथुन पटेल ,द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाई गई। पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन शुभम लोहिया द्वारा किया गया। वरिष्ठ व्याख्याता एस आर गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों को कैरियर से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यालय के प्राचार्य आर सी नवनीत ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा , निश्चित रूप से इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को ऐसा मंच प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनके अंदर छुपी प्रतिभा को निखारा जा सके। रि.व्याख्याता जे एल नायक द्वारा विद्यार्थियों को मोटिवेट किया गया और बोर्ड परीक्षा में अधिक अंक कैसे लाएं इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, व्याख्याता बीर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा जीवन में सबसे पहले अपना लक्ष्य

IMG 20241130 WA0019

निर्धारित करें, दुनिया में कोई भी चीज असंभव नहीं है, आपका प्रयास आपके अंदर की इच्छा शक्ति आपको हर मुकाम हासिल करा सकती है बस उसके लिए आपको सही समय पर, सही निर्णय लेने की आवश्यकता है,।अपनी सोच एवं पसंद के अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े निश्चित रूप से तुम्हें सफलता मिलेगी। अंत में अंग्रेजी माध्यम की एच.ओ . डी.शांति मिश्रा द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए, कहा कि विद्यार्थियों को हमेशा चैलेंज स्वीकार करना चाहिए उन्होंने अपने स्कूली जीवन का अनुभव साझा करते हुए कहा कि मैं भी अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने के बावजूद भी आप सभी को संस्कृत विषय पढ़ाती हूं। जिंदगी में कठिन कुछ नहीं है बस आप लोग अपने अंदर से ठान लें और उसे एक चैलेंज के रूप में लेकर अपना लक्ष्य निर्धारित करें, निश्चित रूप से आप सभी को सफलता जरुर हासिल होगी और आप एक सफल नागरिक बनकर अपने गांव ,प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का योगदान सराहनीय रहा।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1732957663 227a16694ab62f113c7f 1 रायपुर : राज्यपाल श्री डेका को सोल्जराथान कार्यक्रम हेतु आमंत्रण दिया सैन्य अधिकारियों ने.
Next Article 1732957588 b43414aa68cfab6c78b0 1 रायपुर : राज्यपाल श्री डेका से पं. जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. चौधरी ने सौजन्य भेंट की.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260518 WA0005
गांव-गांव पहुंच रहा विकास, विधायक भावना बोहरा ने ₹65.64 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
Blog May 18, 2026
💥सुशासन तिहार शिविर में ग्राम पंचायत बिर्रा के महत्वपूर्ण विकास कार्यों की मांगो को लेकर दिया जाएगा आवेदन💥
Blog May 17, 2026
file 000000003ee07207b1e103a58e42c438
💥👉कल 7 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई, उद्योगों के साथ कई गांव रहेंगे प्रभावित
Blog May 17, 2026
IMG 20260514 WA0022
💥👉कलार समाज की बेटी आस्था जायसवाल ने बढ़ाया मान, CBSE 12वीं में 92.80% अंक हासिल कर स्कूल में पाई तीसरी रैंक
Blog May 14, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?