
सारंगढ़-बिलाईगढ़।थाना भटगांव पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में झूमरपाली गांव में छापामार कार्रवाई कर एक शराब कोचिया को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 लीटर 400 मिलीलीटर देसी एवं अंग्रेजी शराब जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम झूमरपाली निवासी हेतराम भारती अपने घर में भारी मात्रा में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से43 पाव देसी प्लेन (रोमियो) शराब
2 पाव अंग्रेजी शराब
2 नग बीयरकुल 9.400 लीटर शराब (कीमत लगभग
₹4040) बरामद की गई।
आरोपी हेतराम भारती (46 वर्ष), पिता स्व. गुहाराम भारती, निवासी झूमरपाली के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।इस कार्रवाई में उप निरीक्षक शिवकुमार धारी, सहायक उप निरीक्षक बलीराम निराला, आरक्षक प्रत्येन बर्मन, भूपेंद्र साहू, लक्ष्मीकांत तानजय, रीना बघेल, मोहन कुमारी सहित समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
