BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायगढ़ : अतिक्रमणों पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही, बड़े रामपुर में फेब्रिकेशन दुकान हटाकर भूमि कराई मुक्त
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायगढ़ : अतिक्रमणों पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही, बड़े रामपुर में फेब्रिकेशन दुकान हटाकर भूमि कराई मुक्त

Basant Ratre
Last updated: April 3, 2026 6:26 pm
Basant Ratre 19 Views
Share
3 Min Read
SHARE

छातामुड़ा में अवैध सड़क को हटाकर नाले का प्रवाह किया गया बहालसांगीतराई में तोड़ी गई अवैध बाउंड्रीवाल, अभियान रहेगा सतत जारी

रायगढ़, 3 अप्रैल 2026

रायगढ़ शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते अतिक्रमण के मामलों पर कठोर रुख अपनाते हुए आज तहसील रायगढ़ एवं तहसील पुसौर में कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को हटाते हुए बेदखली की कार्यवाही की गई।

नगर निगम सीमा से लगे ग्राम बड़े रामपुर में शासकीय भूमि रकबा 07 डिसमिल पर अनाधिकृत रूप से संचालित फेब्रिकेशन दुकान को ध्वस्त किया गया तथा मुख्य सड़क मार्ग से लगी लगभग 10 डिसमिल भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

ग्राम सांगीतराई में स्थानीय नागरिकों से प्राप्त शिकायत के आधार पर खसरा नंबर 382, रकबा 0.243 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर अनुभव बिल्डर्स द्वारा की जा रही अवैध बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर भूमि को कब्जामुक्त किया गया।

तहसील पुसौर के ग्राम छातामुड़ा में भूमिस्वामी ओंकार सिंह बग्गा द्वारा अपने भूमिस्वामी हक से लगी शासकीय भूमि पर कालोनाइजेशन के उद्देश्य से सड़क निर्माण कर अतिक्रमण किया गया था।

खसरा नंबर 252 अंतर्गत लगभग 2400 वर्गफुट भूमि पर किए गए इस अतिक्रमण के कारण एक प्राकृतिक नाले का प्रवाह भी अवरुद्ध हो रहा था। जनशिकायत के आधार पर राजस्व विभाग ने उक्त अवैध सड़क को ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया तथा नाले का प्रवाह बहाल किया।

इसी प्रकार तहसील पुसौर के ग्राम लोहरसिंग में राष्ट्रीय राजमार्ग से लगी शासकीय भूमि पर कब्जा करने के उद्देश्य से एक निजी व्यक्ति द्वारा प्रीकास्ट वॉल खड़ी की गई थी।

उक्त अतिक्रमण को भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ध्वस्त कर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की संभावना को समाप्त किया गया।

अभियान के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री महेश शर्मा, तहसीलदार रायगढ़ श्री शिव कुमार डनसेना एवं नायब तहसीलदार रायगढ़ श्री हरनंदन बंजारे सहित राजस्व विभाग की टीम उपस्थित रही।

अधिकारियों ने बताया कि शासकीय भूमि की सुरक्षा एवं अतिक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु यह अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260403 WA0047 💥👉गमछे से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तारथाना बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम खजरी में सनसनीखेज वारदात
Next Article रायगढ़ : महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी हेतु प्रशिक्षण आयोजित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

धमतरी : डुबान प्रभावित उरपुटी आंगनबाड़ी केंद्र का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण
Blog April 3, 2026
धमतरी : अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Blog April 3, 2026
गरियाबंद : जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण षिविर गरियाबंद ब्लॉक के अंतिम छोर के गाँव आमामोरा में आयोजित किया गया
Blog April 3, 2026
रायगढ़ : महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी हेतु प्रशिक्षण आयोजित
Blog April 3, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?