घरघोड़ा नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, श्री सुरेंद्र सिंह चौधरी (सिल्लू भईया) को भीम आर्मी भारत एकता मिशन ब्लॉक घरघोड़ा की ओर से पुष्प गुच्छ और ढेर सारी शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर मिशन के सदस्य और अन्य साथी मौजूद थे। इस समारोह में विशेष रूप से मीडिया संपादक भाई बसंत रात्रे जी की उपस्थिति रही।
साथ ही, बलौदा बाजार घटना में जेल में बंद निर्दोष साथियों की रिहाई के लिए होने वाले मुख्यमंत्री निवास घेराव महाआंदोलन में अपना सहयोग देने का आश्वासन भी सिल्लू भईया जी ने दिया। इस आंदोलन के समर्थन में मिशन के अध्यक्ष श्री भरत खंडेल, उपाध्यक्ष श्री प्रताप जोल्हे, महासचिव श्री अनुज लहरे, मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र जोल्हे और अन्य साथी गण उपस्थित रहे।
साथ ही, इस अवसर पर घरघोड़ा नगर की सर्वांगीण विकास में सहयोग देने का भी निवेदन किया गया।
धन्यवाद सिल्लू भईया जी, आपका आभार व्यक्त करते हुए भीम आर्मी परिवार ने एकजुटता और संघर्ष की भावना को आगे बढ़ाने की शपथ ली।
