BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: छाल पुलिस ने अंधे कत्ल से उठाया पर्दा, पत्नी की हत्या करने वाला पति निकला आरोपी, भेजा गया जेल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

छाल पुलिस ने अंधे कत्ल से उठाया पर्दा, पत्नी की हत्या करने वाला पति निकला आरोपी, भेजा गया जेल

Basant Ratre
Last updated: September 26, 2025 10:26 am
Basant Ratre 89 Views
Share
2 Min Read
3c80d0dafeb340369c5b94baa4476b82
SHARE

रायगढ़ । छाल पुलिस ने एक अंधे कत्ल का राजफाश कर पत्नी की हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। ग्राम ऐडुकला की रहने वाली 26 वर्षीय शारदा श्रीवास की मौत को शुरू में आकस्मिक समझा गया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हकीकत सामने आई कि उसकी मौत प्राकृतिक नहीं बल्कि हत्या है। इसी सुराग ने मामले को नया मोड़ दिया और पुलिस ने गुत्थी को सफलतापूर्वक सुलझाया ।

जानकारी के अनुसार 6 सितंबर को शारदा की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसके पिता और भाई उसे सीएचसी कटघोरा ले गए थे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 23 सितंबर को यह मर्ग डायरी जांच के लिए थाना कटघोरा से थाना छाल को सौंपी गई। थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने बारीकी से जांच शुरू की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु की प्रकृति “होमीसाइडल” पाई गई। इस खुलासे के बाद मायके पक्ष व गांव के लोगों से पूछताछ की गई, जिसमें पता चला कि मृतका का पति धनेश्वर श्रीवास अक्सर उससे मारपीट करता था।

पुलिस ने संदेह के घेरे में आए पति से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने कबूल किया कि 3 सितंबर की रात खाने में हुए विवाद पर उसने हाथ-पैर से पत्नी की जमकर पिटाई की थी। चोटों से उसकी हालत बिगड़ी और इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। छाल पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से क्राइम सीन री-क्रिएट कराया, महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और आरोपी के कबूलनामे की वीडियो फोटोग्राफी भी की।

इसके बाद आरोपी धनेश्वर श्रीवास को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन और एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में इस सनसनीखेज खुलासे में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के साथ एएसआई शिव कुमार खरे, प्रधान आरक्षक शंभू पांडेय, शंकर सिंह और आरक्षक भूपेश राठिया की सराहनीय भूमिका रही।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250925 WA0049 महानदी में फंसे लोगों को बचाव दल ने मोटरबोट से सुरक्षित निकाला**बाढ़ आपदा से बचाव और राहत कार्यों के लिए तटवर्ती गांवों सिंगपुरी और चंघोरी में हुआ मॉक ड्रिल**जिला आपदा राहत फोर्स ने अन्य प्रशासनिक विभागों के साथ मिलकर किया अभ्यास
Next Article IMG 20250927 WA0002 बरौद विस्थापित के 60 परिवार अंधेरे में रहने के लिए मजबूर 👉बिजली विभाग मौन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260811 WA0038
घरघोड़ा में 98 किसानों के खातों में पहुंची ₹1.11 करोड़ से अधिक की क्षतिपूर्ति राशि
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
IMG 20260811 202033
AKASA Finance का ‘प्रगति 2.0’: रायपुर में जुटे छत्तीसगढ़भर के ई-रिक्शा डीलर्स, विस्तार की बनी नई रणनीति
राजधानी August 11, 2026
IMG 20260811 WA0026 scaled
नया बस्ती की समस्याओं को लेकर राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया मौका निरीक्षण
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
file 00000000f64c820b8d6196a3d93995cb
सर्पदंश पीड़ित परिवारों को एक सप्ताह में मिली राहत, घरघोड़ा तहसील ने तेजी से कराया RBC प्रकरणों का भुगतान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की संवेदनशील पहल से मृतकों के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता, अधिकारियों की तत्परता की हो रही सराहना
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?