BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बलरामपुर : जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बलरामपुर : जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी.

Basant Ratre
Last updated: January 17, 2025 6:54 pm
Basant Ratre 94 Views
Share
3 Min Read
1737114715 23b7e087ea9192f493c0
SHARE

जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनीकृषक उन्नति योजना व प्रधानमंत्री आवास रही आकर्षण का केन्द्रबलरामपुर 17 जनवरी 2025/जनसंपर्क विभाग द्वारा तातापानी महोत्सव में केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं की छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। यह छायाचित्र प्रदर्शनी 14 से 16 जनवरी तक तातापानी में लगाया गया। इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री की मोदी जी की गारंटी के तहत महतारी वंदन योजना, श्री रामलला दर्शन योजना, तेंदूपत्ता संग्रहण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषक उन्नति योजना, आयुष्मान भारत योजना की प्रदर्शनी लगाई गई है। मोदी की गारंटी योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक संबल देते हुए महतारी वंदन योजना के द्वारा प्रतिमाह 1000 रुपये, दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई इस छायाचित्र प्रदर्शनी में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में महतारी वंदन योजना द्वारा महिला सशक्तीकरण को परिभाषित किया गया गया है, जिससे वह अपने जीवन से जुड़े फैसले स्वयं ले सकती है और परिवार एवं समाज में अच्छे से रह सकती है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, कृषक उन्नति योजना, तेंदूपत्ता संग्रहण दर एवं बोनस हर गरीब को मिलेगा, जिसमें शासन द्वारा 5500 प्रतिमानक बोरा तथा 4500 तक का बोनस प्रदान किया जाएगा।छायाचित्र में मोदी की गारंटी के तहत सुशासन दिवस पर किसानों को उनके दो साल का बकाया धान की बोनस की राशि के किये गये भुगतान का भी प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमें प्रदेश के किसानों को 3716 करोड़ की राशि का भुगतान सीधे उनके खातों में हस्तांतरित किया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख से अधिक परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की गारंटी भी इस छायाचित्र प्रदर्शनी में लगाई गई है। इस योजना के तहत प्रदेश के गरीब परिवारों को पक्के छत की मकान भी उपलब्ध कराई जा रही है। केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा जिले में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है और उसका लाभ भी लोगों को मिल रहा है। इन्हीं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिले और उन्हें सभी योजनाओं की जानकारी भी हो। इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रदर्शनी से ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों को निश्चित ही बहुत सारे लोगों को जानकारी मिली है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article सारंगढ़ बिलाईगढ़ : 18 और 19 जनवरी को होगा शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा.
Next Article रायपुर : कभी बारिश के पानी पर ही थे निर्भर, मनरेगा के तहत कूप निर्माण से मिली सिंचाई की सुविधा, किसान शेषराम के खेतों में अब बारहों महीने रहती है हरियाली.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में होली के रंगों की बौछार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली
Blog March 4, 2026
रंगों की बौछार से सराबोर हुआ हसौद का मिलन चौक, होली की तैयारियां चरम पर
Blog March 3, 2026
राजनांदगांव : 20 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब एवं 120 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त
Blog March 3, 2026
राजनांदगांव : आत्मा योजना अंतर्गत छुरिया में कृषि प्रशिक्षण आयोजित
Blog March 3, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?