BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बलरामपुर : समय-सीमा की बैठक संपन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बलरामपुर : समय-सीमा की बैठक संपन्न

Basant Ratre
Last updated: March 23, 2026 7:05 pm
Basant Ratre 82 Views
Share
4 Min Read
SHARE
1774273195 d0cc95ba65b82a0fe64a

समय-सीमा की बैठक संपन्नप्रधानमंत्री आवास योजना की हुई गहन समीक्षाप्राथमिकता से राजस्व प्रकरणों के निराकरण करने के दिए निर्देशपीवीटीजी महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़कर करें लाभान्वित-कलेक्टर

बलरामपुर, 23 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास, राजस्व प्रकरण, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य, पेयजल की उपलब्धता सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की।

उन्होंने अविवादित नामांतरण, सीमांकन, बटवारा सहित अन्य राजस्व प्रकरणों का त्वरित एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से जुड़े राजस्व प्रकरणों, हाई कोर्ट में लंबित प्रकरणों का भी शीघ्र निराकरण करने को कहा।

कलेक्टर ने एग्री स्टेक में जिले के सभी पात्र किसानों को शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंच सके।

प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पीएम जनमन आवासों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने लक्ष्य अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वीकृत, पूर्ण एवं अपूर्ण आवासों की विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने लंबित आवासों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने पीएम जनमन अंतर्गत स्वीकृत गतिविधियों की भी जानकारी लेकर प्रगति लाने के निर्देश दिए।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कलेक्टर ने विशेष पिछड़ी जनजाति समूह की महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़ने एवं उन्हें आजीविका गतिविधियों से लाभान्वित करने की बात कही उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संस्थागत प्रसव, एएनसी पंजीयन, आरसीएच पोर्टल में प्रविष्टि की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने मोबाइल मेडिकल यूनिट के नियमित संचालन एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने आयुष्मान भारत योजना एवं वय वंदन योजना के अंतर्गत कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी पात्र हितग्राहियों के कार्ड शीघ्र बनाने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें समय पर स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल सके।

जल जीवन मिशन के तहत कार्यों की जानकारी लेते हुए कलेक्टर श्री कटारा ने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की।

उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संबंधी समस्याओं का चिन्हांकन कर तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। ताकि ग्रीष्मकालीन में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और लोगों को सुचारू रूप से पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत स्तर पर आमजनों को बाल विवाह के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत निर्धारित दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी दे और इस प्रकार की घटनाओं की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल, श्री चेतन बोरघरिया, श्री अभिषेक गुप्ता सहित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बलरामपुर : भारतीय थल सेना भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
Next Article रायपुर : गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260811 WA0038
घरघोड़ा में 98 किसानों के खातों में पहुंची ₹1.11 करोड़ से अधिक की क्षतिपूर्ति राशि
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
IMG 20260811 202033
AKASA Finance का ‘प्रगति 2.0’: रायपुर में जुटे छत्तीसगढ़भर के ई-रिक्शा डीलर्स, विस्तार की बनी नई रणनीति
राजधानी August 11, 2026
IMG 20260811 WA0026 scaled
नया बस्ती की समस्याओं को लेकर राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया मौका निरीक्षण
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
file 00000000f64c820b8d6196a3d93995cb
सर्पदंश पीड़ित परिवारों को एक सप्ताह में मिली राहत, घरघोड़ा तहसील ने तेजी से कराया RBC प्रकरणों का भुगतान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की संवेदनशील पहल से मृतकों के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता, अधिकारियों की तत्परता की हो रही सराहना
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?