BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बलरामपुर : छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी गौरलाटाः प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांच का अद्भुत सफर.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी गौरलाटाः प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांच का अद्भुत सफर.

Basant Ratre
Last updated: January 3, 2025 7:01 pm
Basant Ratre 72 Views
Share
4 Min Read
1735909255 795641e9816b6b86e71d
SHARE

छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी गौरलाटाः प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांच का अद्भुत सफरबलरामपुर 03 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ के सुदूर उत्तर में स्थित बलरामपुर जिले की गौरलाटा चोटी राज्य की सबसे ऊंची चोटी होने का गौरव रखती है। समुद्र तल से 1,225 मीटर (4,022 फीट) की ऊंचाई पर स्थित यह चोटी कुसमी विकासखंड के अंतर्गत आती है। यह स्थान प्रकृति प्रेमियों, ट्रैकिंग के शौकीनों और शांत वातावरण की तलाश करने वाले पर्यटकों के लिए एक अद्वितीय स्थल है। गौरलाटा न केवल अपनी ऊंचाई के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इसकी जैव विविधता और प्राकृतिक सुंदरता इसे और खास बनाते हैं। गौरलाटा पर्यटन क्षेत्र के रूप में तेजी से उभर रहा है और इसे प्रमुख पर्यटक स्थल बनाने के लिए शासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। समय-समय पर एडवेंचरर्स टीमों को बुलाकर विभिन्न साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत कार्य योजनाएं बनाई गई हैं।चोटी से दिखता है प्रकृति का अद्भुत नजारागौरलाटा चोटी से पूरे क्षेत्र का विहंगम दृश्य देखा जा सकता है, हर तरफ घने जंगल, बहती नदियां, छोटे-छोटे गांव और दूर-दूर तक फैली पहाड़ियों की सुंदरता देखने को मिलती है। सूर्याेदय और सूर्यास्त के दृश्य जो रंगों की खूबसूरत छटा से आकाश को सजाते हैं। चोटी पर हवा में ताजगी और शांति का अहसास होता है। सर्दियों में यहां का मौसम और भी मनमोहक हो जाता है, जब ठंडी हवाएं पर्यटकों को प्रकृति का अहसास कराते हैं। यह चोटी शांति और प्राकृतिक सौंदर्य का समागम है, जहां कोई भी व्यक्ति अपनी चिंताओं को भुलाकर पूरी तरह से प्रकृति के साथ एकाकार हो सकता है। गौरलाटा चोटी का यह अनमोल दृश्य पर्यटकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन जाता है।गौरलाटा चोटी का रोमांचक ट्रेकिंग अनुभवगौरलाटा की चोटी तक पहुंचने के लिए आपको लगभग 8 से 10 किलोमीटर तक पैदल ट्रेकिंग करनी होती है। कुसमी विकासखंड के ग्राम इदरीपाट से गौरलाटा के लिए ट्रैकिंग शुरू होती है। चोटी से सेमरसोत अभयारण्य का मनोरम दृश्य नजर आता है, जिसमे वन्य जीव और दुर्लभ पक्षियों की प्रजातियां भी देखी जा सकती हैं। चोटी पर चढाई करते समय रास्ते में घने जंगल, चट्टानों और पथरीली पगडंडियों से गुजरना होता है, जो ट्रेकिंग को रोमांचक और साहसिक बनाता है। जिसमें आपको पहाड़ी झरने और छोटी नदियों के बहने मधुर आवास सुनाई देगी। अक्टूबर से फरवरी के बीच यहां ट्रेकिंग का सबसे अच्छा समय होता है, क्योंकि इस समय मौसम ठंडा और साफ रहता है। ठंडी हवा और स्वच्छ वातावरण के बीच ट्रेकिंग का अनुभव और भी आनंददायक होता है। यह स्थान एडवेंचर प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग की तरह है, जहां हर कदम पर नया रोमांच और अनुभव मिलता है।आदिवासी संस्कृति की मिलती है झलकगौरलाटा क्षेत्र न केवल प्राकृतिक बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इस क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय आदिवासी समुदाय अपनी परंपराओं और अनूठी जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं। आदिवासी त्यौहार और लोकगीत इस स्थान की सांस्कृतिक समृद्धि को और बढ़ाते हैं। स्थानीय लोग पर्यटकों का दिल खोलकर स्वागत करते हैं, जिससे यह स्थान पर्यटकों के लिए और भी यादगार बन जाता है। इसके अलावा स्थानीय आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक व्यंजन भी पर्यटकों के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र हैं। यहां आने वाले लोग न केवल प्रकृति का आनंद लेते हैं, बल्कि जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी नजदीक से समझ पाते हैं। गौरलाटा पहुंचने के लिए बलरामपुर जिला मुख्यालय से 60-65 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बलरामपुर : जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण की बैठक 07 जनवरी को.
Next Article 1735910796 4dbf6585ab99dee68b9e रायपुर : नियद नेल्ला नार योजना : खाता खुलवाना और पैसा निकालना हुआ आसान नियद नेल्ला नार योजना.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260224 WA0027
एयरटेल ने बड़े पैमाने पर डिजिटल एनबीएफसी प्लेटफॉर्म स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की भारत के सबसे बड़े और भरोसेमंद डिजिटल वित्तीय प्लेटफॉर्म में से एक बनाने की दिशा में ऐतिहासिक निवेश
Blog February 25, 2026
1 3
रायगढ़ में जनगणना-2027 की तैयारी तेज: कलेक्टर का सख्त संदेश—एक भी व्यक्ति न छूटे, पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल
Blog February 25, 2026
IMG202511241632182
बजट 2026: कागज़ी विकास की चमक, ज़मीनी सच्चाई में अंधेरा” — टीएस सिंह देव का तंज
Blog February 25, 2026
एयरटेल ने बड़े पैमाने पर डिजिटल एनबीएफसी प्लेटफॉर्म स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की
Blog February 24, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?