BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बालोद : आम जनता के आशा एवं आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करेगी शहर की नई सरकार: उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बालोद : आम जनता के आशा एवं आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करेगी शहर की नई सरकार: उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव

Basant Ratre
Last updated: March 8, 2025 6:32 pm
Basant Ratre 99 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नगर पालिका परिषद बालोद एवं दल्लीराजहरा में शपथ ग्रहण समारोह संपन्ननवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों को दिलाई गई शपथबालोद, 08 मार्च 2025प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव ने कहा कि नगर पालिका परिषद बालोद एवं दल्लीराजहरा शहर की नई सरकार आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके आशा एवं आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करेगी। श्री साव आज जिले के नगर पालिका परिषद बालोद एवं दल्लीराजहरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। श्री साव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समारोह में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सासंद श्री भोजराज नाग, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, श्री संजय श्रीवास्तव, पूर्व विधायक श्री प्रीतम साहू एवं श्री विरेन्द्र साहू, श्री दयाराम साहू, श्री दीपक ताराचंद साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवलाल ठाकुर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश यादव, श्री यज्ञदत्त शर्मा, श्रीमती लीला शर्मा, श्री पवन साहू, श्री सौरभ लुनिया, श्री अमित चोपड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। इस अवसर पर बीएसपी स्कूल क्रमांक 06 में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री तोरण लाल साहू एवं नवनिर्वाचित पार्षदों को अपर कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी श्री अजय किशोर लकरा द्वारा शपथ दिलाई गई। इसी तरह जिला मुख्यालय बालोद के पुराना टाउन हाॅल परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नगर पालिका परिषद बालोद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी एवं नवनिर्वाचित पार्षदों को एसडीएम बालोद एवं पीठासीन अधिकारी श्री सुरेश साहू द्वारा शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री साव ने नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हें शहर के चहुँमुखी विकास के लिए पूरे निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करने को कहा। उन्होेंने कहा कि बालोद एवं दल्लीराजहरा शहर केवल शहर ही नही है वरन् यहाँ के सभी निवासी हमारा परिवार है। श्री साव ने आशा व्यक्त किया कि इसी मंशा के अनुरूप हमारे नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित सभी पार्षदगण शहरों के सर्वांगीण विकास तथा बुनियादी सुविधाओं से युक्त स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित शहर के निर्माण हेतु पूरे लगन, निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ जनता जनार्दन की सेवा करेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के सभी नगरीय निकायों में वर्तमान जरूरतों के अनुरूप जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें एक आदर्श शहर के रूप में विकसित करने के लिए कृतसंकल्पित है। श्री साव ने कहा कि गंगा मईया के आशीर्वाद से हमारे नगरीय निकाय के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगण आम जनता के आशा के अनुरूप एक आदर्श शहर के निर्माण हेतु पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इसके साथ ही उम्मीद एवं भरोसे के साथ शहर के नागरिकों ने नई सरकार का निर्वाचन किया है, उस पर हमारे जनप्रतिनिधि खरा उतरेंगे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article जशपुरनगर : मुख्यमंत्री का हेलीपैड में किया गया आत्मीय स्वागत
Next Article एमसीबी : झगरारखण्ड SECL सबएरिया में अवैध कब्जाधारियों पर प्रशासन सख्त खाली कराने की प्रक्रिया होगी तेज.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

हर कदम शिव को समर्पित, हर श्वास में हर हर महादेव : विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने किया भोरमदेव में जलाभिषेक, अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी की कांवड़ यात्रा पूर्ण
कवर्धा August 16, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर सन राइस पब्लिक स्कूल में देशभक्ति का रंग
कवर्धा August 16, 2026
spiral null 1786856116499
तिरंगे के रंग में रंगा घरघोड़ा, सरकारी दफ्तरों से चौक-चौराहों तक गूंजा देशभक्ति का जयघोष हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
घरघोडा़ रायगढ़ August 16, 2026
15 अगस्त पर विकास के दावों को आईना दिखा रही पंडरिया की बदहाल सड़क
कवर्धा Blog August 16, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?