नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए व्यय प्रेक्षक नियुक्तबलरामपुर 29 जनवरी 2025/बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन, रायपुर द्वारा वित्त अधिकारी, पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय बिलासपुर श्री गौरीशंकर जागृति मोबाईल नंबर (96913-97245) को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लिए व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। निर्वाचन व्यय (लेखा संधारण और प्रस्तुति) संबंधित अभ्यर्थियों एवं उनके अभिकर्ताओं द्वारा व्यय प्रेक्षक के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु कार्यालय जिला कोषालय बलरामपुर को नियत किया गया हैव्यय प्रेक्षक के लिए लाईजिनिंग अधिकारी नियुक्तनगरपालिका आम निर्वाचन 2025 नियुक्त व्यय प्रेक्षक वित्त अधिकारी श्री गौरीशंकर जागृति के आवश्यक व्यवस्था एवं समन्वय के लिये जिला कोषालय अधिकारी श्री दशरथ प्रसाद सोनी मोबाईल नंबर (99779-61301) को लाईजिनिंग अधिकारी नियुक्त किया है।

