BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: वसुधैव कुटुंबकम” के संकल्प के साथ सँवारेंगे घरघोड़ा की तस्वीर”- अमित त्रिपाठी @युवा उपाध्यक्ष ने की नगर विकास यज्ञ में सबसे आहुति की अपील
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

वसुधैव कुटुंबकम” के संकल्प के साथ सँवारेंगे घरघोड़ा की तस्वीर”- अमित त्रिपाठी @युवा उपाध्यक्ष ने की नगर विकास यज्ञ में सबसे आहुति की अपील

Basant Ratre
Last updated: March 12, 2025 4:01 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
IMG 20250312 WA0046
SHARE

नगर पंचायत घरघोड़ा के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने पदभार ग्रहण करने के बाद अनौपचारिक वार्ता में शहर के सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब चुनावी दौर समाप्त हो चुका है, और हमें पक्ष-विपक्ष की भावना से ऊपर उठकर एक साथ शहर के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाना होगा।उन्होंने कहा, “मैं स्वयं इस माटी का ऋणी हूं और इसे चुकाने के लिए समर्पित भाव से काम करूंगा। घरघोड़ा के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे, यह मेरा संकल्प है। नफरत के इस दौर में हम मोहब्बत से दिलों में जगह बनाएंगे और समरसता के भाव से नगर को सुव्यवस्थित एवं सुविकसित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

“घरघोड़ा के विकास के लिए कई योजनाएं प्रस्तावित

नगर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में उपाध्यक्ष त्रिपाठी ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि शहर की पांचों प्रमुख सड़कों पर डिवाइडर बनाया जाएगा, ताकि यातायात सुगम हो सके। नए और पुराने बस स्टैंड का सौन्दरियाकरण कर जय स्तंभ चौक के तीनो और यात्री प्रतिक्षालय साथ ही, नगर में एक नए सब्जी मंडी और छोटे जीविकोपार्जन बाजार की स्थापना की जाएगी, जिससे स्थानीय व्यापारियों और बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।शहर की जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करने के लिए समस्त तालाबों का गहरीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके अलावा, बागमूड़ा तालाब में बोटिंग सुविधा शुरू करने की योजना भी प्रस्तावित है, जिससे शहर के पर्यटन और मनोरंजन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि नगर में साफ-सफाई और जल निकासी की व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा, जिससे नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर मिल सके।

सभी मिलकर करें प्रयास, राजनीति से ऊपर उठकर करें विकास

उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति से ऊपर उठें और मिलकर शहर के विकास की नई गाथा लिखें। उन्होंने कहा कि नगर को सुव्यवस्थित बनाने के लिए एक ठोस योजना बनाकर उसे धरातल पर उतारने की जरूरत है।”हमारा उद्देश्य घरघोड़ा को राज्य में एक मिसाल बनाना है, जहां सभी नागरिक सुखद और सुरक्षित जीवन व्यतीत कर सकें। जब सभी नगरवासी और जनप्रतिनिधि एकजुट होंगे, तो हम निश्चित रूप से अपने शहर को एक आदर्श नगर बना सकेंगे।”उनकी इस अपील से साफ है कि युवा नेतृत्व अब घरघोड़ा को एक नई दिशा देने के लिए संकल्पित है और विकास के पथ पर शहर को तेजी से आगे बढ़ाने का कार्य करेगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250312 WA0001 होली से पहले कोतरारोड़ पुलिस का अवैध शराब पर शिकंजा ग्राम लिटाईपाली में की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई में 142 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार
Next Article IMG 20250312 WA0049 scaled तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना में एनटीपीसी डीजीएम हत्याकांड को लेकर कैंडल मार्च, न्याय की उठी मांग
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

CEIR पोर्टल की मदद से कबीरधाम पुलिस ने बरामद किए 100 गुम मोबाइल
कबीरधाम September 18, 2026
IMG 20260918 135118 083 scaled
बहुजन समाज पार्टी का जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री दाऊ राम नाथ रत्नाकर जी एवीएन छत्तीसगढ़ बहुजन समाज पार्टी जोन प्रभारी शामिल हुए
कबीरधाम September 18, 2026
IMG 20260918 WA0047
महिला कबड्डी में घरघोड़ा की बेटियों का दमदार प्रदर्शन, डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय बना उपविजेता
घरघोडा़ रायगढ़ September 18, 2026
IMG 20260918 WA0020
अनागारिक धम्मपाल और पेरियार की जयंती पर गूंजा सामाजिक परिवर्तन का संदेश पंचशील बुद्ध विहार में भारतीय बौद्ध महासभा ने मनाई जयंती, युवाओं और महिलाओं ने साझा किए विचार
रायपुर छत्तीसगढ़ राजधानी September 18, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d