BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एयरटेल ने ब्लिंकिट के साथ की साझेदारी, ग्राहकों को सिर्फ 10 मिनट में घर पर मिल सकेंगे सिम कार्ड.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एयरटेल ने ब्लिंकिट के साथ की साझेदारी, ग्राहकों को सिर्फ 10 मिनट में घर पर मिल सकेंगे सिम कार्ड.

Basant Ratre
Last updated: April 15, 2025 7:10 pm
Basant Ratre 97 Views
Share
4 Min Read
IMG 20250415 WA0002
SHARE

एयरटेल ने ग्राहकों को सेल्फ-केवाईसी प्रक्रिया के माध्यम से घर बैठे ही तुरंत तथा सुरक्षित रूप से सिम को चालू करने की दी सुविधा *नई दिल्ली, 15 अप्रैल 2025 :* भारती एयरटेल ने आज एक अग्रणी कदम उठाते हुए अपने ग्राहकों को दस मिनट के भीतर सिम कार्ड की डिलीवरी के लिए क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की । किसी टेलीकॉम कंपनी द्वारा प्रदान की जाने वाली अपनी तरह की यह पहली सेवा अब तक देश के 16 शहरों में शुरू हो चुकी हैं। आने वाले समय में इस सेवा के अंतर्गत अन्य शहरों तथा कस्बों को जोड़ने की योजना है। यह साझेदारी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि यह ग्राहकों को ₹49 के मामूली सुविधा शुल्क पर केवल 10 मिनट में उनके घर पर सिम कार्ड प्राप्त करने की सुविधा देती है। सिम कार्ड की डिलीवरी के बाद, ग्राहक आधार-आधारित केवाईसी प्रमाणीकरण के माध्यम से एक सरल एक्टिवेशन प्रक्रिया द्वारा नंबर को चालू कर सकते हैं। ग्राहकों के पास पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों योजनाओं में से चुनने या एयरटेल नेटवर्क में पोर्ट करने के लिए एमएनपी ट्रिगर करने का विकल्प होगा। प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए, ग्राहक ऑनलाइन लिंक पर जाकर सहज एक्टिवेशन अनुभव के लिए एक्टिवेशन वीडियो भी देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त, ऐसे सभी एक्टिवेशन के लिए, एयरटेल ग्राहकों के पास एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से सहायता केंद्र तक पहुँचने का विकल्प है , यदि उन्हें किसी भी तरह की सहायता की आवश्यकता हो। नए ग्राहक किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर 9810012345 नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं। सिम कार्ड की डिलीवरी के बाद, ग्राहकों के लिए 15 दिनों के भीतर सिम को एक्टिवेट करना अनिवार्य होगा, ताकि एक सहज और परेशानी मुक्त ट्रांज़िशन सुनिश्चित हो सके। *भारती एयरटेल के कनेक्टेड होम्स के सीईओ और मार्केटिंग निदेशक सिद्धार्थ शर्मा ने इस साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए कहा;* “एयरटेल में हमारे हर कार्य का लक्ष्य ग्राहकों के जीवन को सरल बनाना है। आज हम 16 शहरों में ग्राहकों के घरों में 10 मिनट की सिम कार्ड डिलीवरी के लिए ब्लिंकिट के साथ साझेदारी करके रोमांचित हैं। आने वाले समय में हम इस साझेदारी को दूसरे शहरों में भी विस्तारित करने की योजना बना रहे हैं।” *ब्लिंकिट के संस्थापक और सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने कहा,* “ग्राहकों का समय और परेशानी बचाने के लिए, हमने एयरटेल के साथ मिलकर चुनिंदा शहरों में ग्राहकों को सीधे सिम कार्ड डिलीवर करने के लिए साझेदारी की है, जिसकी डिलीवरी सिर्फ़ 10 मिनट में होगी। ब्लिंकिट डिलीवरी का कार्य देखेगी, जबकि एयरटेल ग्राहकों के लिए सेल्फ़-केवाईसी पूरा करने, अपना सिम एक्टिवेट करने और प्रीपेड या पोस्टपेड प्लान में से चुनना आसान बनाने का काम करेगी। ग्राहक अपनी सुविधानुसार नंबर पोर्टेबिलिटी का विकल्प भी चुन सकते हैं।” इस लॉन्च के प्रारंभिक चरण में, सिम डिलीवरी सेवा 16 प्रमुख शहरों में उपलब्ध होगी, जिनमें दिल्ली, गुरूग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, अहमदाबाद, सूरत, चेन्नई, भोपाल, इंदौर, बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, लखनऊ, जयपुर, कोलकाता और हैदराबाद जैसे महानगर शामिल हैं।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1744716260 661e94948b31231faf61 रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की बस्तर अंचल को बड़ी सौगात.
Next Article IMG 20250415 WA0002 1 एयरटेल ने ब्लिंकिट के साथ की साझेदारी, ग्राहकों को सिर्फ 10 मिनट में घर पर मिल सकेंगे सिम कार्ड.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

1 2
पेलमा परियोजना के विस्थापितों के हक पर प्रशासन सख्त, पुनर्वास में नहीं चलेगी लापरवाही कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कहा—प्रभावित परिवारों के हित सर्वोपरि, सहमति से तय होगा पुनर्व्यवस्थापन स्थल
घरघोडा़ तमनार रायगढ़ August 7, 2026
IMG 20260807 170525
बारिश में खुली सरकारी व्यवस्था की पोल—दफ्तरों में बाल्टी, कॉलोनियों में तिरपाल; कर्मचारी पूछ रहे, ‘छत कब मिलेगी?’
घरघोडा़ रायगढ़ August 7, 2026
IMG 20260806 WA0026
वार्ड क्रमांक 5 अब रोशनी से जगमग: पार्षद अनिल लकड़ा की पहल पर सभी बिजली खंभों में लगी स्ट्रीट लाइट
घरघोडा़ रायगढ़ August 6, 2026
IMG 20260805 WA0059
प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों के सपनों को मिली नई उड़ान, पार्षद भोलू उराँव ने हितग्राहियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र
घरघोडा़ रायगढ़ August 6, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?