BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एयरटेल बिज़नेस ने कंपनियों के लिए ‘बिज़नेस नेम डिस्प्ले’ (बीएनडी) सेवा की शुरुआत की
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एयरटेल बिज़नेस ने कंपनियों के लिए ‘बिज़नेस नेम डिस्प्ले’ (बीएनडी) सेवा की शुरुआत की

Basant Ratre
Last updated: May 5, 2025 5:13 pm
Basant Ratre 124 Views
Share
4 Min Read
IMG 20250505 WA0001
SHARE

250 से अधिक कंपनियों के साथ पायलट परीक्षण सफल, कस्टमर इंगेजमेंट में दर्ज हुई उल्लेखनीय वृद्धि*रायपुर, 05 मई 2025:

एयरटेल बिज़नेस ने ‘बिज़नेस नेम डिस्प्ले’ (बीएनडी) सेवा के लॉन्च की घोषणा की है। यह सेवा उद्योग में अपनी तरह की पहली, नई तकनीक पर आधारित सुविधा है, जिसका उद्देश्य कंपनियों और उपभोक्ताओं के बीच होने वाले संवाद को अधिक विश्वसनीय और प्रभावी बनाना है। इस सेवा के ज़रिए कंपनियां, अपनी आउटगोइंग कॉल्स के दौरान ग्राहकों के मोबाइल स्क्रीन पर अपना ब्रांड नाम प्रदर्शित कर सकेंगी, जिससे ग्राहकों को भरोसेमंद बिज़नेस कॉल्स और स्पैम कॉल्स के बीच आसानी से अंतर करने में मदद मिलेगी।एयरटेल ने अपने ग्राहकों को स्पैम कॉल्स से राहत दिलाने के लिए भारत का पहला स्पैम-रोधी नेटवर्क शुरू किया है। इस पहल को देशभर में चलाए गए एक बड़े जनजागरूकता अभियान के ज़रिए ग्राहकों तक पहुंचाया गया, ताकि वे इस समस्या को बेहतर तरीके से समझ सकें और सतर्क रह सकें। इस पहल के चलते एक ओर जहां स्पैम कॉल्स को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी और उन्होंने अनजान या स्पैम के रूप में चिन्हित कॉल्स को अनदेखा करना शुरू किया, वहीं दूसरी ओर इसका एक अनचाहा असर यह हुआ कि कई ब्रांड्स की कॉल्स भी स्पैम के तौर पर टैग हो गईं।इस वजह से ग्राहक कई बार बैंकों, फ़ूड डिलीवरी, कूरियर सेवा या डॉक्टर की ज़रूरी अपॉइंटमेंट जैसी अहम कॉल्स मिस कर देते थे। ‘बिज़नेस नेम डिस्प्ले’ इस समस्या का सीधा और सुरक्षित समाधान है। यह सेवा हर इनकमिंग कॉल में कंपनी का नाम दिखाकर ग्राहकों को स्पष्ट जानकारी देती है, जिससे वे सोच-समझकर फैसला ले सकें। इससे कंपनियां अपनी पहचान बेहतर ढंग से बना सकती हैं और ग्राहक धोखाधड़ी से सुरक्षित रहते हैं, जिससे एक भरोसेमंद और सुरक्षित संचार का माहौल बनता है।*एयरटेल बिज़नेस के डायरेक्टर एवं सीईओ, शरत सिन्हा ने कहा,* “एयरटेल में हमारा निरंतर प्रयास एक ऐसा संचार अनुभव देने का है जो स्मार्ट, सुरक्षित और पारदर्शी हो। ‘बिज़नेस नेम डिस्प्ले’ के ज़रिए हम व्यवसायों को हर कॉल के साथ विश्वास कायम करने और अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का अवसर दे रहे हैं, वहीं ग्राहकों को यह भरोसा मिल रहा है कि उन्हें कॉल कौन कर रहा है। यह सेवा दोनों पक्षों के लिए संवाद को अधिक निजी, सुरक्षित और सहज बनाने का माध्यम है।”इस समाधान का सफल परीक्षण 250 से अधिक कंपनियों के साथ किया गया, जिनमें बैंकिंग, रिटेल, फ़ूड डिलीवरी, मोबिलिटी, क्विक कॉमर्स, कूरियर और लॉजिस्टिक्स जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल थे। इन कंपनियों ने पिछले 30 दिनों में 15 लाख से अधिक फ़ोन नंबरों से कुल 1.28 करोड़ कॉल किए, जिससे ग्राहक जुड़ाव में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली।प्रत्येक कॉल की शुरुआत में सत्यापित ब्रांड नाम दिखाकर कंपनियां निम्नलिखित लाभ प्राप्त कर सकती हैं:- कंपनियां खुद को अनजान कॉल्स से आसानी से अलग पहचान दिला सकती हैं।- कंपनियां ग्राहकों का भरोसा जीत सकती हैं और अपनी ब्रांड छवि को मजबूत बना सकती हैं।- कंपनियां कॉल की शुरुआत में ही प्रासंगिक जानकारी देकर ग्राहक अनुभव को बेहतर बना सकती हैं और साथ ही ग्राहकों द्वारा कॉल का उत्तर देने की दर में भी सुधार कर सकती हैं।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आकस्मिक दौरा
Next Article 1746434831 3202c80d516d3e988c54 रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सक्ति जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत की जानकारी ली.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260825 195532
जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने पर जोर
रायगढ़ घरघोडा़ August 25, 2026
IMG 20260825 WA0016
नवापारा हाई स्कूल में बच्चों को छाता वितरण, बीएस स्पंज एन पावर प्राइवेट लिमिटेड की सराहनीय पहल
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026
spiral null 1787620889090
जिस मोबाइल के मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे, वही फोन लौटाकर रायगढ़ पुलिस ने चेहरे पर लौटा दी मुस्कान
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026
जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब
कवर्धा August 24, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?