BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायगढ़ में संत बाबा गुरु घासीदास जयंती पर तीन दिवसीय आयोजन, प्रशासन और पुलिस ने की सतनामी समाज के साथ बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायगढ़ में संत बाबा गुरु घासीदास जयंती पर तीन दिवसीय आयोजन, प्रशासन और पुलिस ने की सतनामी समाज के साथ बैठक

Basant Ratre
Last updated: December 15, 2024 6:09 am
Basant Ratre 160 Views
Share
3 Min Read
IMG 20241215 WA0001
SHARE

रायगढ़ – संत बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में रायगढ़ जिले में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी जोरों पर है। इसी सिलसिले में आज पुलिस नियंत्रण कक्ष में एडिशनल एसपी आकाश मरकाम की अध्यक्षता में सतनाम समाज के गणमान्य सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। सतनाम समाज के प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) श्री प्रदीप कुमार श्रृंगी और जिला मंत्री रंजू संजय ने बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि:• 17 दिसंबर को बाइक रैली कांशीराम चौक, जूटमिल से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कांशीराम चौक पर समाप्त होगी।•

IMG 20241215 WA0002

18 दिसंबर को बाबा गुरु घासीदास की जयंती पर रामलीला मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो स्टेशन चौक और शहर के मुख्य मार्गों से होकर मिट्ठूमुड़ा स्थित सतनाम भवन पर समापन करेगी।• 19 दिसंबर को मिट्ठूमुड़ा सतनाम भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। समाज के सदस्यों ने प्रशासन से इन सभी कार्यक्रमों के लिए समुचित सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।एडिशनल एसपी आकाश मरकाम ने समाज को आश्वस्त किया कि सभी कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। उन्होंने समाज के सदस्यों से जयंती को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने और शांति बनाए रखने की अपील की। एसडीएम प्रवीण तिवारी ने बैठक के दौरान संत बाबा गुरु घासीदास जयंती के तीन दिवसीय आयोजन को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सतनाम समाज के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि रैली, शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान यातायात बाधित न हो और आम जनता को कोई असुविधा न हो। इसके साथ ही एसडीएम ने आयोजकों को सभी निर्धारित मार्गों और कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा तथा साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन और पुलिस द्वारा दिए गए समय-निर्धारण और मार्ग-निर्धारण का सख्ती से पालन करने की अपील की। बैठक में डीएसपी अभिनवउपाध्याय, कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल, चक्रधरनगर थाना प्रभारी प्रशांत राव, मोहन भारद्वाज और सतनाम समाज के प्रमुख पदाधिकारी तथा सदस्यगण उपस्थित थे। इस प्रकार कापू थाना परिसर में भी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़, सिद्धांत तिवारी, और थाना प्रभारी नारायण मरकाम ने सतनाम समाज के सदस्यों के साथ बैठक कर सुरक्षा और शांतिपूर्ण आयोजन के निर्देश दिए। एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने आयोजन समिति को स्थानीय प्रशासन के साथ निरंतर संवाद में रहने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस के सहयोग से काम करने का सुझाव दिया।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायगढ़ : ऑटोमोबाइल ट्रेड के विद्यार्थियों का कराया गया औद्योगिक भ्रमण.
Next Article Picsart 24 12 15 12 59 23 792 छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उदात्त रहा आयोजन…@सैकड़ों लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ…@नगर में पहली बार पत्रकारों ने किया भव्यता पूर्ण जनहितकारी कार्यक्रम
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260614 WA0012
सरकारी स्कूलों में सरस्वती वंदना और गायत्री मंत्र अनिवार्य करने पर BSP ने उठाए सवाल, आदेश में संशोधन की मांग
Blog June 14, 2026
IMG 20260613 WA0062
💥👉महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की नई पहल: महाजेनको–अदाणी फाउंडेशन ने शुरू किया नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण⚡ केंद्र 65 महिलाओं और किशोरियों को मिलेगा हुनर, एप्रन व सिलाई किट का भी हुआ वितरण
Blog June 13, 2026
IMG 20260610 WA0003 1 1536x1156 1
💥👉“सड़क अधूरी, सवाल पूरे: छाल–तिलाईपाली मार्ग पर गुणवत्ता जांच की मांग और तेज”⚡निर्माण के दौरान ही सामने आई खामियों पर ग्रामीण सख्त, विभागीय निगरानी और भुगतान प्रक्रिया पर उठे नए प्रश्न
Blog June 13, 2026
IMG 20260612 WA0005
विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश
Blog June 12, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?