BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गरियाबंद : राजिम में 1 से 15 फरवरी तक होगा ‘संभागीय सरस मेला 2026’ का भव्य आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गरियाबंद : राजिम में 1 से 15 फरवरी तक होगा ‘संभागीय सरस मेला 2026’ का भव्य आयोजन

Basant Ratre
Last updated: January 31, 2026 6:21 pm
Basant Ratre 16 Views
Share
2 Min Read
SHARE

महिला स्व-सहायता समूहों के उत्कृष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री, ग्रामीण आजीविका को मिलेगा बढ़ावा

गरियाबंद, 31 जनवरी 2026

राजिम कुंभ (कल्प) 2026 के पावन अवसर पर इस वर्ष भी महिला स्व-सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तिकरण और उनके उत्पादों के व्यापक विपणन के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान द्वारा संभागीय सरस मेला 2026 का आयोजन किया जा रहा है।

यह मेला 01 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक राजिम मेला मुख्य मंच के सामने, जिला गरियाबंद में आयोजित होगा।

मिशन बिहान द्वारा संचालित यह मेला न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का माध्यम है, बल्कि छत्तीसगढ़ की परंपरागत कला, संस्कृति, खाद्य उत्पादों और हस्तनिर्मित वस्तुओं को बड़े स्तर पर बाजार उपलब्ध कराने का भी महत्वपूर्ण मंच है।

इस मेले में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उनके उत्कृष्ट एवं गृह-उद्योग आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री की व्यवस्था की गई है, जिनमें हस्तशिल्प, हैंडलूम, कॉस्मेटिक आइटम, पारंपरिक खाद्य सामग्री, मसाले, ऑर्गेनिक उत्पाद, बांस शिल्प, डेकोरेटिव आइटम, रेडीमेड वस्त्र, घरेलू उपयोगी सामग्री सहित अनेक वैरायटी शामिल होंगी।

आयोजन से जुड़े विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सरस मेला महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक मजबूत आर्थिक मंच प्रदान करता है।

राजिम कुंभ जैसे विशाल आयोजन के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही से महिला समूहों को अपने उत्पादों की व्यापक पहचान और बेहतर बिक्री का अवसर मिलता है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article महासमुंद : छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 01 फरवरी को
Next Article सोननदी के पास नियम विरुद्ध जहरीली राखड डंपिंग ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायपुर : औद्यौगिक, कृषि और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला बजट: मंत्री श्री लखन लाल देवांगन
Blog February 1, 2026
राजनांदगांव : केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने संसद में वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट किया प्रस्तुत, जिले में विभिन्न वर्गों ने केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया की जाहिर
Blog February 1, 2026
राजनांदगांव : सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम टेड़ेसरा के प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का किया निरीक्षण
Blog February 1, 2026
रायपुर : केंद्रीय बजट 2026-27 समावेशी विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
Blog February 1, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?