BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गौरेला पेंड्रा मरवाही : मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण और समूह की महिलाओं द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गौरेला पेंड्रा मरवाही : मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण और समूह की महिलाओं द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली

Basant Ratre
Last updated: March 10, 2025 6:31 pm
Basant Ratre 122 Views
Share
3 Min Read
SHARE

निर्माणाधीन पीएम आवासों को 30 मार्च तक पूर्ण कराने जनपद सीईओ को दिए निर्देशगौरेला पेंड्रा मरवाही, 10 मार्च 2025जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य ने रविवार को जनपद पंचायत पेण्ड्रा के ग्राम पंचायत कुदरी, कुडकई, विशेषरा, भाडी एवं बारीउमराव का भ्रमण कर विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति और समूह की महिलाओं द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम कुदरी में बनाये जा रहे बेस्ट मैनेजमेंट और ग्राम बारीउमराव में बनाए जा रहे प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट का निरीक्षण किया तथा दोनों इकाईयों के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर तत्काल चालू कराने जनपद सीईओ पेण्ड्रा श्रीमती नम्रता शर्मा को निर्देश दिए। इसी तरह ग्राम विशेषरा एवं अन्य ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों को भी 30 मार्च तक पूर्ण कराने जनपद सीईओ को निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान समूह की महिलाओं द्वारा सब्जी बाड़ी, डेयरी, मुर्गी पालन, मनहारी, किराना, चूड़ी व्यवसाय आदि की भी जानकारी ली। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत लखपति दीदी योजना के तहत श्रीशिवाय स्वसहायता समूह की महिला श्रीमती रंजना कौशिक जो कि लखपति दीदी क्लब में शामिल है, उनके द्वारा बैंक से 1 लाख का लोन एवं क्लस्टर से 10 हजार सामुदायिक निवेश निधि से मनहारी-चूड़ी व्यवसाय चला रही है से मिले। इसके साथ ही समूह की महिलाओं द्वारा संचालित किराना दुकान का अवलोकन किया और उनके मेहनत की सराहना की। उन्होंने ग्राम विशेषरा में नारीशक्ति समूह की लखपति दीदी राजमती सिंह द्वारा की जा रही सब्जी बाड़ी का अवलोकन किया। राजमति ने बताया कि वे सामुदायिक निवेश निधि एवं बैंक लोन लेकर मलचिंग पद्धति से सब्जी बाड़ी कर रही है तथा वर्तमान में ककडी एवं टमाटर की खेती से 3 से 5 हजार रूपए प्रतिदिन बिक्री कर रही है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम भाड़ी में जय मां संतोषी स्वसहायता समूह की लखपति दीदी श्रीमती सुमन वाकरे द्वारा मुर्गीपालन और कुड़कई में समूह की महिला द्वारा डेयरी व्यवसाय का अवलोकन किया। श्रीमती सुमन ने मुर्गीपालन से 25 हजार रूपए मासिक आय प्राप्त होने और कुड़कई में समूह की महिला ने 25 से 30 हजार रूपए मासिक आय प्राप्त होने की जानकारी दी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उनके कार्यों की प्रशंसा की। निरीक्षण के दौरान जिला मिशन प्रबंधक आजीविका दुर्गाशंकर सोनी, मनरेगा एपीओ यशवंत बघेल, जिला समन्वय स्वच्छ भारत मिशन संदीप तिवारी, ब्लाक मिशन प्रबंधक सुश्री मंदाकिनी कौशरिया एवं पीआरपी तकनीकी सहायक मनरेगा गिरवर प्रसाद साहू उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article सुकमा : 217 बटालियन सीआरपीएफ कोंटा के द्वारा किया गया सिविक एक्शन कार्यक्रम
Next Article 1741593275 5a5eb2b8ba7bca8da35c बलरामपुर : कृषि मंत्री को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

खेल सिखाता है अंतिम क्षण तक संघर्ष और जीत का जज्बा : प्रो. दयाल
राजधानी August 29, 2026
नन्हें भैय्या को लाडली बहनों ने बांधी राखी, सन राइस पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व की धूम
Blog कवर्धा August 28, 2026
पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन
कवर्धा August 27, 2026
IMG 20260827 WA0025
जनगणना हस्त पुस्तिका निर्माण में तेजी, 34 क्षेत्रीय पदाधिकारियों के काम की गहन समीक्षा एसडीएम सभागार में हुई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक, तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता ने समय-सीमा में कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश
घरघोडा़ रायगढ़ August 27, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?