BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: राजनांदगांव : अनोखे नियमों वाली पी-4 सद्भावना क्रिकेट लीग प्रतियोगिता अप्रैल में.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

राजनांदगांव : अनोखे नियमों वाली पी-4 सद्भावना क्रिकेट लीग प्रतियोगिता अप्रैल में.

Basant Ratre
Last updated: March 8, 2025 7:11 am
Basant Ratre
Share
5 Min Read
1741353511 a7045b3eac2ac6a37d97
SHARE

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक- 8 दिनों तक दूधिया रोशनी होगा क्रिकेट का महामुकाबला राजनांदगांव 07 मार्च 2025।प्रशासन, पुलिस, प्रेस, पब्लिक सोसायटी द्वारा आयोजित की जाने वाली पी-4 सद्भावना क्रिकेट लीग प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन इस वर्ष शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय राजनांदगांव के मैदान में आयोजित की जाएगी। कलेक्टर एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल कीे अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में रात्रिकालीन होने वाली पी-4 सद्भावना क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक एवं आयोजन समिति के उपाध्यक्ष श्री मोहित गर्ग, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री भूपत सिंह साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। कलेक्टर एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल कहा कि पी-4 सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का पांचवां वर्ष है। उन्होंने प्रतियोगिता को लेकर खिलाडिय़ों में उत्साह को देखते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन अपने आप में अनूठा है, जिसमें सभी नागरिकों की भागीदारी रहती है और लोगों को इस प्रतियोगिता का इंतजार रहता है। खिलाड़ी अपनी हार से मायूस नहीं होते एवं जीत से अंहकार में नहीं डूबते है, केवल खेल भावना व सद्भावना से खेलते है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन एक पहचान के साथ ही लंबे समय तक सुचारू रूप से चलता रहे। पुलिस अधीक्षक एवं आयोजन समिति के उपाध्यक्ष श्री मोहित गर्ग ने प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले खिलाडिय़ों व टीमों को अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि यह आयोजन का मुख्य उद्देश्य सद्भावना है, जो मैदान पर भी स्पष्ट दिखती है। इसी कारण यह पांचवें वर्ष पर प्रवेश कर रहा है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री भूपत सिंह साहू (सीजेएम) ने कहा कि पी-4 जैसा आयोजन वास्तविक रूप में कहीं अन्य जगहों पर देखने नहीं मिलता है। यह शुद्व रूप से आपसी सामंजस्य सद्भावना व खेल भावना को परिपक्व करता है और प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाडिय़ों को बेहद आनंदित करता है। संयुक्त कलेक्टर एवं आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष श्री खेमलाल वर्मा ने पी-4 सद्भावना क्रिकेट लीग प्रतियोगिता 2025 के आयोजन के संबंध में बैठक में उपस्थित सदस्यों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जहां कुछ नई टीमों को पहली बार प्रवेश दिया गया, वहीं पूर्व के नियमों में भी आवश्यक परिवर्तन करते हुए खेल को और रोमांचक व दिलचस्प बनाने के दृष्टिकोण से नये नियमों का भी समावेश किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के इस वर्ष के आयोजन की तिथि को भी अंतिम रूप देने के लिए सुझाव मांगा गया था। जिस पर सभी सदस्यों ने मार्च माह में बच्चों की परीक्षाओं को देखते हुए यह क्रिकेट प्रतियोगिता अप्रैल माह के द्वितीय सप्ताह में आठ दिवसीय कराने के लिए तैयारियां प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया। इस वर्ष पी-4 सद्भावना क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के आयोजन में 10 टीमों के स्थान पर 12 टीमों को प्रवेश दिया गया है। जिनके बीच तीन पूल ए, बी, सी, बनाकर लीग राऊण्ड के मैच खेलें जायेंगे। प्रत्येक पूल की प्रथम स्थान में आने वाली टीम सेमीफायनल में पहुंचेगीं। वहीं चौथी टीम तीनों पूलों में से दूसरे क्रम पर अंकों के आधार पर या रन रेट के आधार पर पहुंचने वाली चौथीं टीम होगी। टूर्नामेंट 8 दिनों तक दूधिया रोशनी में रात्रि में खेली जायेंगी। जिसमें प्रतिदिन शाम 5:30 बजे से तीन मैच लगातार खेले जायेंगे। प्रतियोगिता में इस बार जिन टीमों को सम्मिलित किया गया है। जिसमें गतवर्ष की विजेता टीम पुलिस इलेवन, उप-विजेता प्रशासन इलेवन, नागरिक इलेवन ए, प्रेस क्लब, न्यायालय इलेवन, नगर निगम इलेवन, नागरिक इलेवन बी, डॉक्टर इलेवन, नागरिक इलेवन सी के अलावा फॉरेस्ट इलेवन और इंजीनियर इलेवन को प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाडिय़ों के लिए आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता खिलाडिय़ों के साथ ही खेल प्रेमियों में भी रोमांच व उत्साह पैदा किये हुए है। इस वर्ष नियमों में परिर्वतन करते हुए बल्लेबाज दस गेंद की बल्लेबाजी करने के बाद रिटायर्ड-हर्ड होगा और प्रत्येक ओवर की पहले गेंद पर छक्का मार सकेगा अन्य गेंदों पर छक्का मारने पर बल्लेबाज को एक रन मिलेगा। बाइ एवं लेग बाइ का रन मिलेगा, लेकिन एलबीडब्ल्यू आऊट नहीं होगा। लीग मैच 8-8 ओवर के खेले जायेंगे और आठ गेंदबाजों को गेंदबाजी करनी होगी। सेमीफायनल व फाइनल मैच 10-10 ओवरों का होगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : मुख्यमंत्री श्री साय 8 मार्च को जशपुर के सलियाटोली में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सामूहिक विवाह में होंगे शामिल
Next Article IMG 20250308 WA0066 घरघोड़ा नगर पंचायत में फिर हुआ खेला, बीजेपी के पूर्ण बहुमत के बावजूद कांग्रेस से अमित त्रिपाठी बने नगर उपाध्यक्ष
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260908 123349
घरघोड़ा में ‘वूमेन फॉर ट्री’ की पहल, 300 फलदार पौधों से संवरेगा मुक्तिधाम परिसर महिलाओं ने संभाली पौधों की जिम्मेदारी, साग-सब्जी की खेती से आजीविका का भी रास्ता तैयार
घरघोडा़ रायगढ़ September 8, 2026
जमीन सीमांकन की प्रक्रिया होगी डिजिटल, 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट मिलने की सुविधा
कवर्धा September 8, 2026
file 0000000004d482119201a7810a83a224
एनटीपीसी तलाईपाली में करोड़ों के लेन-देन के आरोप, एसपी रायगढ़ से शिकायत आठ प्रभावित गांवों के ग्रामीणों के नाम पर कथित समझौते का मामला, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
घरघोडा़ रायगढ़ September 8, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने किया कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में एआई एवं मीडिया रिसर्च सेंटर और सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ
राजधानी September 7, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d