BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बलरामपुर : विकसित भारत युवा संसद में विचार रखने प्रतिभागी 09 मार्च तक करा सकते हैं पंजीयन.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बलरामपुर : विकसित भारत युवा संसद में विचार रखने प्रतिभागी 09 मार्च तक करा सकते हैं पंजीयन.

Basant Ratre
Last updated: March 6, 2025 7:41 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
1741266154 1afa288d3722c7ea3f3c
SHARE

विकसित भारत युवा संसद में विचार रखने प्रतिभागी 09 मार्च तक करा सकते हैं पंजीयनसरगुजा, जशपुर और बलरामपुर के युवाओं के लिए सुनहरा अवसरतीन जिलों के लिए बलरामपुर कॉलेज नोडल संस्था चिन्हितबलरामपुर, 06 मार्च 2025/युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से तीन चरणों में युवा प्रतिभागियों को राज्य विधानसभा एवं देश की संसद में विकसित भारत विजन पर बोलने का एक सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए 18 से 25 आयु वर्ग के युवा विद्यार्थी भारत पोर्टल के माध्यम से 9 मार्च 2025 तक पंजीयन कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।नोडल संस्था शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर के प्राचार्य श्री एन. के. देवांगन ने बताया कि वर्ष 2047 के विकसित भारत विजन में युवाओं के योगदान की महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थी पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कर प्रतियोगिता में सहभागिता कर संसद में अपने विचार रख सकते हैं। तीन चरणों में आयोजित इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण की जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम के लिए सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों के लिए शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर को भारत सरकार द्वारा नोडल संस्था के लिए चिन्हित किया गया।युवा संसद में रखेंगे अपने विचारनोडल अधिकारी प्राचार्य श्री एन. के. देवांगन ने बताया कि युवाओं को पंजीकरण के लिए माई भारत पोर्टल प्रोफाइल बनाकर अप्लाई बटन पर क्लिक करना होगा। पंजीकरण के पश्चात ‘‘आपके लिए विकसित भारत का क्या अर्थ है?‘‘ विषय पर माई भारत पोर्टल पर विकसित भारत युवा संसद के इवेंट पेज पर एक मिनट का वीडियो अपलोड करना होगा। अपलोड किये गये वीडियो में से 150 उत्कृष्ट वीडियो को चयनित कर प्रतिभागियों को नोडल महाविद्यालय में ‘‘एक राष्ट्र एक चुनाव‘‘ विकसित भारत की ओर एक कदम विषय पर 17 मार्च को निर्णायकों के समक्ष फिजिकल रूप से उपस्थित होकर 3 मिनट का वीडियो प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया जायेगा। इन 150 प्रतिभागियों में से राज्य स्तर के लिए उत्कृष्ट 10 प्रतिभागी चुने जायेंगे। तृतीय चरण में राज्य स्तर के विजेताओं को नई दिल्ली में संसद में अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता युवाओं को 2047 के विकसित भारत के विजन व दृष्टिकोण के प्रति युवाओं के योगदान, धारणा व ध्येय को प्रस्तुत करने के लिए समुचित मंच प्रदान करेगी। जिला एवं राज्य स्तर पर उच्च शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना, नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से संचालित किया जाएगा। नोडल अधिकारी प्राचार्य श्री एन. के. देवांगन ने युवाओं से अपील की है कि वे अधिक संख्या में इस प्रतियोगिता में भाग लें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1741270090 42c0694e9d0578d20095 राजनांदगांव : रोजगार मेला में युवा उत्साहपूर्वक हुए शामिल.
Next Article 1741269947 4418527e46f9c554c6c9 राजनांदगांव : कलेक्टर ने जिले में पदस्थ प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य किया कार्यों का किया विभाजन.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

आनंद बुद्ध विहार भीमनगर में वर्षावास के 65वें दिन सामूहिक वंदना एवं ध्यान साधना
रायपुर October 2, 2026
IMG 20261002 WA3754
डोलनारा के प्रभावितों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 28 फरवरी 2025 को कट-ऑफ मानकर फिर तय होगा मुआवजा
घरघोडा़ रायगढ़ October 2, 2026
श्याम बिहारी जायसवाल के जन्मदिन पर NEET UG काउंसलिंग में कथित घोटाले के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, विकास जैन मित्तल के नेतृत्व में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रायपुर राजधानी October 1, 2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
घरघोडा़ October 1, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d