BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बलरामपुर : समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बलरामपुर : समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा.

Basant Ratre
Last updated: March 4, 2025 6:12 pm
Basant Ratre 80 Views
Share
4 Min Read
1741092314 7b6455eb62d4728d1a6a
SHARE

समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षाबिना फिटनेस और परमिट के चलित वाहनों पर होगी सख्त कार्यवाहीस्कूली एवं आंगनबाड़ी बच्चों का प्राथमिकता से बनायें जाति प्रमाण पत्र:- कलेक्टरबलरामपुर 04 मार्च 2025/कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के सभा कक्ष में समय-सीमा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उन्होंने विभागवार प्राप्त जन शिकायतों, जन समस्याओं और राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की।कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि जिले के छूटे हुए सभी पात्र विद्यार्थियों का अनिवार्य रूप से जाति प्रमाण पत्र बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए सुव्यवस्थित कार्ययोजना तैयार कर प्राथमिकता से आंगनबाड़ी केंद्रों और कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनायें। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के सुचारू संचालन पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क बनाए रखें और केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी माताओं को संतुलित आहार एवं पोषण के महत्व की जानकारी दी जाए, जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रभावशीलता बढ़े और बच्चों की उपस्थिति में सकारात्मक वृद्धि हो। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार पर विशेष ध्यान रखने के साथ उनकी नियमित मॉनिटरिंग करें।गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री कटारा ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि पेयजल समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल समाधान करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी से स्कूली बसों एवं अन्य यात्री वाहनों के फिटनेस संबंधी जानकारी लेते हुए कहा कि इन वाहनों की फिटनेस, परमिट एवं सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की जाए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जिन वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, उन पर आवश्यक कार्रवाई की जाए और सुरक्षा मानकों को अनिवार्य रूप से पूरा कराया जाए। बिना फिटनेस, बिना परमिट के चलने वाले वाहनों को सख्ती से रोका जाए और नियमों का पालन कराया जाए, जिससे यात्रियों एवं स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।कलेक्टर ने खनिज विभाग की समीक्षा करते हुए जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने खनिज अधिकारी को सतर्कता बरतने और अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा साथ ही सूचनातंत्र को मजबूत करने एवं सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए जनहानि से संबंधित आरबीसी 6-4 प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए साथ ही पशुपालन, कृषि एवं मत्स्य पालन विभागों के कार्यों की समीक्षा कर किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) प्रकरणों में भी तेजी लाने को कहा।बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर श्री आर. एस. लाल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article गौरेला पेंड्रा मरवाही : नगरी क्षेत्र गौरेला एवं पेंड्रा से गुजरने वाली भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रतिबंधित.
Next Article नारायणपुर : जिले के ग्राम पंचायत तथा शहर में चलित वाहन द्वारा नेशनल लोक अदालत का किया गया प्रचार-प्रसार.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

spiral null 1776403082696
💥👉Avya Singh Shines in CBSE Class 10 Exams, Brings Pride to the District with 99 Marks🎉
Blog April 17, 2026
spiral null 1776391070113
💥👉घरघोड़ा में दिखी सामाजिक एकता की मिसाल, धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब आंबेडकर जयंती
Blog April 17, 2026
spiral null 1776314164587
कोयले की रफ्तार में कुचल रही जनता की राहत”घरघोड़ा साइडिंग की बदहाली पर फूटा गुस्सा, कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी
Blog April 16, 2026
spiral null 1776307967743
मंगलवार होगा सीधा जनसंवाद: रायगढ़ में शुरू हुआ ‘डिजि मितान’, घर बैठे सुनी जाएगी जनता की बात
Blog April 16, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?