BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : गौ-माता की सेवा कर कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने मनाया अपना जन्मदिन.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : गौ-माता की सेवा कर कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने मनाया अपना जन्मदिन.

Basant Ratre
Last updated: March 1, 2025 7:38 pm
Basant Ratre 93 Views
Share
3 Min Read
1740832575 8c02b02b0c3858a44b78
SHARE

गौशाला के लिए 1 लाख रुपए स्वीकृति की घोषणाराजिम में भगवान राजिव लोचन की पूजा-अर्चना कर की दैनिक काम-काज की शुरूआतरायपुर, 1 मार्च 2025कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राम विचार नेताम ने राजधानी रायपुर के गोकुल नगर स्थित गौशाला में गौ-माता की सेवा कर अपना जन्मदिन सादगीपूर्ण मनाया। जन्मदिन के मौके पर गौ-माता की पूजा-अर्चना की और गुड़ का तुलादान कर गौ-माताओं को खिलाया और प्रदेश वासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। मंत्री श्री नेताम ने गौ-शाला समिति के विकास के लिए 1 लाख रूपये की स्वीकृति की घोषणा की। मंत्री श्री नेताम ने आज अपने जन्म दिवस पर छत्तीसगढ़ का प्रयाग कहे जाने वाले राजिम पहुंचकर भगवान श्री लोचन का अराधना कर दैनिक काम-काज की शुरूआत की। आज उनके जन्म दिवस पर नवा रायपुर स्थित निवास पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संस्थाओं सहित अधिकारियों, कर्मचारियों व आम नागरिकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी। कृषि एवं आदिम जाति मंत्री श्री नेताम ने गौशाला में समिति के सदस्यों के साथ गौ-माता की सेवा की उन्हें गुड़ और चारा खिलाया। उन्होंने अपने बाहों में बछडे़ को लेकर लोगों से गौ-माता की सेवा करने की अपील की। मंत्री श्री नेताम इसके बाद माना कैम्प स्थित फिजीकल रेफरल एवं रिहैबिलिटेशन सेन्टर पहुंचे और बच्चों के साथ केक काटकर जन्म दिवस मनाया और उनका हाल-चाल जाना। इस मौके पर उनके परिजन भी मौजूद रहें।कृषि मंत्री श्री नेताम ने इस अवसर पर अपने स्कूली जीवन की यादें साझा कीं। श्री नेताम ने फिजीकल रेफरल एवं रिहैबिलिटेशन सेन्टर के बच्चों के साथ बच्चों को देश-दुनिया के महान व्यक्तित्वों के जीवन संघर्षों का उदाहरण देते हुए कहा कि संघर्षों से घबराने के बजाय, उन्हें अपनी ताकत बनाना चाहिए। उन्होंने संस्था के बच्चों को विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव मदद करने के लिए तत्पर हैं। मंत्री श्री राम विचार नेताम को आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर नवा रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यलय में सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाओं और स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बधाई और शुभकामनाएं देने पहुंचे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू एवं उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं.
Next Article 1740907760 8ef6a2e76e63cb10cfe9 रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में लोकतंत्र के नवयुग का शुभारंभ.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

Screenshot 20260530 164849
पंडरिया अंधीयारखोर। आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की योजनाओं को गांव-गांव तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत पंडरिया द्वारा “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत विशेष जन समस्या निवारण शिविर 02/06/26 का आयोजन किया जाएगा।
Blog May 30, 2026
spiral null 1780125534783
💥👉समर कैंप में बच्चों ने सीखा योग, खेल और विज्ञान का पाठ ⚡शासकीय प्राथमिक शाला कसैया में 10 दिवसीय समर कैंप बना बच्चों की प्रतिभा निखारने का मंच
Blog May 30, 2026
FB IMG 1780106306319
💥👉आंगनबाड़ी में मासूमों को पिलाया जा रहा आयरनयुक्त दूषित पानी! स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा ⚡छैडोरिया गांव की आंगनबाड़ी में पेयजल संकट, बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सेहत से हो रहा खिलवाड़
Blog May 30, 2026
file 000000009d58720ba4a97fbf7dbd281d
💥👉⚡छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा अलर्ट: आंधी-तूफान और बारिश को लेकर IMD की चेतावनी, कई जिलों में तेज हवाओं का खतरा
Blog May 28, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?