BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: महासमुंद : स्कूलों के आसपास भारी वाहनों के आवागमन और पार्किंग पर रोक लगाएं – प्रभारी कलेक्टर.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

महासमुंद : स्कूलों के आसपास भारी वाहनों के आवागमन और पार्किंग पर रोक लगाएं – प्रभारी कलेक्टर.

Basant Ratre
Last updated: February 28, 2025 6:47 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
SHARE

वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाएंइस वर्ष सड़क दुर्घटना में 17 प्रतिशत की कमी एवं दुर्घटना में मृतकों की संख्या में 29 प्रतिशत की कमी आईमहासमुंद, 28 फरवरी 2025प्रभारी कलेक्टर श्री एस. आलोक ने आज सड़क सुरक्षा संबंधित बैठक में कहा कि शाला खोलने और बंद करने के दौरान भारी वाहन के आवागमन और परिवहन पर विशेष सतर्कता बरती जाएं। इस दौरान भारी वाहनों के गुजरने पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने परिवहन अधिकारी और अनुविभागीय अधिकारियों को इस बाबत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि स्कूल परिसर और मुख्य दरवाजे के सामने भारी वाहनों के पार्किंग पर भी कार्रवाई करें तथा वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू मौजूद थे। उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर स्कूली बच्चों के आने-जाने के समय इस बात का ख्याल रखा जाए। बच्चों के स्कूली वाहन में सुरक्षा के सभी मापदण्ड पूरे हो। स्कूल प्रबंधन की यह जवाबदारी है कि स्कूल वाहनों में बच्चों की संख्या ओवर लोडेड न हो। साथ ही सुरक्षा संबंधी सभी उपायों का पालन करें। उन्होंने कहा कि जिले के अधिकारी-कर्मचारी भी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें। कार्यालय आने-जाने के दौरान हेलमेट व सीट बेल्ट लगाए। तेज गति से वाहन चलाते पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त की कार्रवाई भी सुनिश्चित किया जाए। जिला परिवहन अधिकारी श्री आर.के. ध्रुव ने बताया कि नियमित तौर पर स्कूल बसों का जांच किया जा रहा है। गत 19 जनवरी को पिथौरा, बसना और सरायपाली में 54 स्कूल बसों का जांच किया गया तथा 6 स्कूल बसों से 20 हजार 400 रुपए का समझौता शुल्क जमा किया गया है। इसी तरह जिले में क्षमता से अधिक फर्सी व खनिज परिवहन मालवाहकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।बैठक में पुलिस विभाग द्वारा बताया गया कि इस वर्ष पुलिस की सतर्कता एवं नियमित जांच और यातायात जागरूकता से सड़क दुर्घटना में गत वर्ष की तुलना में 17 प्रतिशत की कमी आई है। साथ ही दुर्घटना से हुए मृतकों की संख्या में 29 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में 482 दुर्घटना के प्रकरण और विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में 301 व्यक्ति मृत हुए थे। जबकि वर्ष 2024 में दुर्घटना के 472 एवं मृत व्यक्ति के 283 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। बैठक में शिक्षा विभाग, खनिज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आबकारी, लोक निर्माण विभाग और परिवहन विभाग के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बलरामपुर : जल परीक्षण प्रयोगशाला में विभिन्न पदों की भर्ती.
Next Article महासमुन्द : 5 मार्च को प्लेसमेंट कैंप, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

पत्रकारिता की विश्वसनीयता बचाए रखना नई पीढ़ी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: प्रो. मनोज दयाल
राजधानी September 23, 2026
विधायक भावना बोहरा ने ₹4.12 करोड़ के बहुप्रतीक्षित दामापुर से करपी तक सड़क एवं नवीन विश्राम गृह निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
कबीरधाम September 22, 2026
IMG 20260922 WA0033
कानून की जटिलताओं को सरल भाषा में समझाएगी ‘विधिक प्रतिबिम्ब’, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने किया विमोचन
घरघोडा़ छत्तीसगढ़ रायगढ़ September 22, 2026
file 00000000fdb0820895e54f841a860814
जगन्नाथ पुरी दर्शन के दौरान लापता हुए फिरूराम बेहरा, तलाश जारी मालीडीह निवासी फिरूराम का अब तक नहीं मिला सुराग, जानकारी देने वाले को ₹5,000 का इनाम
घरघोडा़ रायगढ़ September 22, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d