BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: धमतरी : विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम कुरमातराई में हुआ वृहद आयोजन.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

धमतरी : विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम कुरमातराई में हुआ वृहद आयोजन.

Basant Ratre
Last updated: February 27, 2025 6:04 pm
Basant Ratre 100 Views
Share
5 Min Read
SHARE

केन्द्रीय संयुक्त सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी श्री पंकज बोड़खे ने विकसित भारत बनाने दिलाई शपथ विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी, किया गया लाभान्वितधमतरी, 19 जनवरी 2024विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज धमतरी विकासखंड के ग्राम कुरमातराई में विकसित भारत संकल्प शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में केन्द्रीय संयुक्त सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी श्री पंकज बोड़खे शामिल हुए। संयुक्त सचिव ने कार्यक्रम स्थल में उज्जवला, श्रम, उद्यानिकी, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, आधार पंजीयन एवं अपडेशन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में सहभागिता निभाने की शपथ दिलाई। उन्होंने इस दौरान स्टॉल में विभागों द्वारा विभिन्न योजनाओं की दी जा रही जानकारी के बारे में पूछा और अधिकारियों से कहा कि शिविर में आने वाले हर जरूरतमंद और पात्र परिवार को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करे। 10 महिलाओं को मिला निःशुल्क गैस कनेक्शन, गर्भवती माताओं की गोदभराई एवं शिशुओं का कराया गया अन्न प्रासन्न – कार्यक्रम में संयुक्त सचिव श्री पंकज बोडखे और कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी सहित अन्य अधिकारियों ने गांव की 3 गर्भवती माताओं की गोदभराई रस्म की और उन्हें पोषण किट प्रदान किया। वहीं 5 शिशुओं का अन्न प्रासन्न भी कराया। वहीं गांव की पटवारी मीना देवांगन को डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम को शत-प्रतिशत पूर्ण करने पर अभिनंदन पत्र भी दिया। इस अवसर पर 3 किसानों को सांकेतिक तौर पर स्वाईल हेल्थ कार्ड भी प्रदान किया गया। साथ ही 10 महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत् निःशुल्क गैस कनेक्शन भी दिया गया।‘ धरती कहे पुकार के’ की प्रस्तुति के माध्यम से प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान- कार्यक्रम में हाईस्कूल की छात्राओं द्वारा ’धरती कहे पुकार के’ की प्रस्तुति देते हुए उपस्थित ग्रामीणजनों को बताया गया कि खेतों में रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से प्रकृति पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। खेतों की उर्वरा शक्ति लगातार क्षीण हो रही है और धरती बंजर होती जा रही है। उनके द्वारा धरती को बंजर होने से रोकने के लिए सभी प्राकृतिक खेती को अपनाने और अपने खेतों में जैविक खाद का अधिक से अधिक उपयोग करने का आव्हान इस अवसर पर किया गया। साथ ही मेरी कहानी मेरी जुबानी के जरिए विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों ने उपस्थित लोगों को योजनाओं से हुए लाभ के बारे में बताया, साथ ही उपस्थित लोगों को भी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। ड्रोन के माध्यम से खेतों में दवाई का छिड़काव का हुआ प्रदर्शन -जिले के नोडल अधिकारी एवं केन्द्रीय संयुक्त सचिव श्री पंकज बोड़खे के समक्ष कृषि विभाग द्वारा कुरमातराई के किसानों के सामने कृषि क्षेत्र में नई तकनीक के माध्यम से खेती के पद्धति में बदलाव लाने के उद्देश्य से ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया गया, जिसे बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने उत्साह के साथ देखा। कृषि विभाग के अधिकारी द्वारा बताया गया कि फसलों में ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया, डी.ए.पी., कीटनाशक का छिड़काव आसानी से किया जा सकता है। ड्रोन से पारंपरिक विधियों की तुलना में कम समय में अधिक क्षेत्र में खाद और दवा का छिड़काव किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह मृदा के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है। इसके अलावा कृषि विभाग द्वारा मृदा परीक्षण की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को उनके खेत की मिट्टी में उपलब्ध पोषक तत्वों की मात्रा के बारे में जानकारी मिलती है। उक्त रिपोर्ट के आधार पर खेतों में उर्वरकों और दवाइयों का उपयोग कर किसान अपने फसल उत्पादन में वृद्धि कर सकते हैं। शिविर में जिला पंचायत के सी.ई.ओ. श्री रवि कुमार साहू, उपसंचालक कृषि श्री मोनेश साहू, उपसंचालक पंचायत श्री अविनाश मरकाम के अलावा गांव के सरपंच, किसान श्री यक्ष कुमार, सुरेश कुमार, भागवत साहू, सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article एमसीबी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की गणना पर्ची में त्रुटि सुधार को लेकर स्पष्टीकरण जारी
Next Article जगदलपुर : प्राकृतिक आपदा पीड़ित 02 परिवारों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ग्राम पंचायत दामापुर में लिंक कोर्ट (नवीन अप तहसील) की स्थापना की मिली सौगात
कवर्धा August 20, 2026
गांव छरटांगार में 21 अगस्त को होगा स्वामित्व योजना का अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम
घरघोडा़ रायगढ़ August 20, 2026
IMG 20260820 WA0007
रायगढ़ और घरघोड़ा में धूमधाम से मनाया गया भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश बेहरा का जन्मदिन वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी व भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान समेत वरिष्ठ नेताओं ने दी शुभकामनाएं
घरघोडा़ रायगढ़ August 20, 2026
IMG 20260819 094623
पुसल्दा स्कूल में पॉलीथिन का ‘सहारा’, फिर भी छत नहीं रोक पा रही बारिश; बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे!
घरघोडा़ रायगढ़ August 19, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?