BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : बस्तर अंचल के सहकारी बैंकों में किसानों को नगद राशि के भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : बस्तर अंचल के सहकारी बैंकों में किसानों को नगद राशि के भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी.

Basant Ratre
Last updated: February 27, 2025 5:35 pm
Basant Ratre
Share
2 Min Read
SHARE

नकदी का अस्थायी संकट खत्म हुआरायपुर, 27 फरवरी 2025जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, जगदलपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानों को धान के समर्थन मूल्य का भुगतान करने में आ रही अस्थायी नकदी समस्या का समाधान कर लिया गया है। सहकारी बैंकों में यह समस्या एसबीआई चेस्ट से नगद राशि की अनुपलब्धता के कारण उत्पन्न हुई थी। वर्तमान में यह समस्या हल हो गई है और किसानों को बैंकों से राशि का भुगतान किया जा रहा है।बैंक प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। वर्तमान में नकदी की कोई कमी नहीं है, और किसानों को उनकी आवश्यकतानुसार भुगतान किया जा रहा है। साथ ही, भविष्य में ऐसी समस्या न हो, इसके लिए सतत निगरानी रखी जा रही है।जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि कोंडागांव जिले में एसबीआई चेस्ट से प्रतिदिन लगभग 3 करोड़ रुपये की नकदी की आवश्यकता होती है, जिसे सहकारी बैंक की पांच शाखाओं में वितरित किया जाता है, किन्तु, 24 और 25 फरवरी को एसबीआई चेस्ट से राशि नहीं मिल पाई, जिसके कारण नकदी का अस्थायी कठिनाई उत्पन्न हुई। नकदी संकट को दूर करने के लिए जिला सहकारी बैंक, जगदलपुर ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रतिदिन 3 करोड़ रुपये की आपूर्ति कोंडागांव के लिए सुनिश्चित की, परंतु राशि के पहुंचने में थोड़ा विलंब हुआ, लेकिन अंततः किसानों को उनकी राशि का भुगतान कर दिया गया। भविष्य में इस तरह की स्थिति न बने, इसके लिए एसबीआई चेस्ट में पर्याप्त राशि की उपलब्धता बनाए रखने हेतु आवश्यक प्रबंध का आग्रह किया गया है।जगदलपुर संभाग के अन्य जिलों में भी प्रतिदिन लगभग 25 से 30 करोड़ रुपये की नकदी की आवश्यकता होती है, जिसे विभिन्न बैंकों, विशेष रूप से एसबीआई की मदद से शाखाओं को भेजा जाता है। बैंक ने स्पष्ट किया कि किसानों को उनकी मांग के अनुरूप नकदी आहरण की सुविधा दी जा रही है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1740656885 5ea7afd370fa1b6e98ab रायपुर : पाली का ऐतिहासिक शिव मंदिर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा – श्री लखनलाल देवांगन.
Next Article एमसीबी : अनुविभागीय दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में नगर निगम के कमिश्नर कक्ष में नगर निगम, एसईसीएल व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ हुई संयुक्त बैठक.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

पंडरिया दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और मर्यादा की जीत का प्रतीक है
कबीरधाम October 21, 2026
कन्या भोज में चरण पखारे, पूजा-अर्चना कर कॉपी-पेन भेंट किए, दिया शिक्षा का संदेश
कबीरधाम बोडला October 20, 2026
वृद्धजनों की सेवा कर ओपन क्रू व टीम का 37वां स्थापना दिवस मनाया
कबीरधाम October 20, 2026
IMG 20261019 WA0016 1
बिलाईगढ़ एसडीओपी दीपिका मिंज को मिली एएसपी पद की पदोन्नति, कंधों पर अशोक स्तंभ लगाकर किया सम्मानित करीब 11 वर्षों की पुलिस सेवा के बाद मिली नई जिम्मेदारी, एसपी सुनील शर्मा और एएसपी धीरेन्द्र पटेल ने बैज लगाकर दी बधाई
सारंगढ़ October 19, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • बोडला
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
  • सारंगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d