BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: राजनांदगांव : मतदान एवं मतगणना पर शुष्क दिवस घोषित.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

राजनांदगांव : मतदान एवं मतगणना पर शुष्क दिवस घोषित.

Basant Ratre
Last updated: February 10, 2025 7:45 pm
Basant Ratre 76 Views
Share
2 Min Read
SHARE

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 राजनांदगांव 08 फरवरी 2025।कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के मतदान एवं मतगणना पर शुष्क दिवस घोषित किया है। निर्वाचन क्षेत्रों में तथा निर्वाचन क्षेत्र से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित सभी देशी व विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टोरेन्ट-बार, होटल-बार, क्लब, मद्य भण्डारण-भाण्डागार सहित अन्य दुकानों को मतदान की तारीख से 2 दिन पूर्व से लेकर मतदान समाप्ति तक तथा मतगणना तिथि को मतगणना संपन्न होने तक शुष्क दिवस घोषित किया गया है। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव के महापौर एवं पार्षद तथा नगर पालिक परिषद् डोंगरगढ़ व नगर पंचायत डोंगरगांव, लालबहादुर नगर, छुरिया के अध्यक्ष एवं पार्षद पदों के लिए मतदान 11 फरवरी 2025 को किया जाएगा। इसके परिप्रेक्ष्य में 9 फरवरी 2025 की संध्या 5 बजे से 11 फरवरी 2025 को मतदान समाप्ति तक तथा मतगणना तिथि 15 फरवरी 2025 के मतगणना समाप्ति तक निर्वाचन क्षेत्र के सभी देशी व विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टोरेन्ट-बार, होटल-बार, क्लब, मद्य भण्डारण-भाण्डागार सहित अन्य दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच व पंच पदों का निर्वाचन तीन चरणों में मतगणना तिथि 17 फरवरी, 20 फरवरी एवं 23 फरवरी 2025 को संपन्न होगा तथा मतगणना मतदान के पश्चात होना निर्धारित है। प्रथम चरण को खण्ड राजनांदगांव अंतर्गत 15 फरवरी 2025 की शाम 3 बजे से 17 फरवरी 2025 की मतगणना समाप्ति तक, द्वितीय चरण को खण्ड छुरिया अंतर्गत 18 फरवरी 2025 की संध्या 3 बजे से 20 फरवरी 2025 की मतगणना समाप्ति तक तथा तृतीय चरण को खण्ड डोंगरगावं व डोंगरगढ़ अंतर्गत 21 फरवरी 2025 की संध्या 3 बजे से 23 फरवरी 2025 की मतगणना समाप्ति तक निर्वाचन क्षेत्रों में तथा निर्वाचन क्षेत्रों से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें तथा आबकारी केन्द्र बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1739195325 0c3693173e689a7dba22 राजनांदगांव : सुरक्षा में लगे पुलिस जवान एवं मतदान दलों के अधिकारी-कर्मचारियों ने निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र के माध्यम से मताधिकार का किया प्रयोग.
Next Article राजनांदगांव : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायपुर : खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता की ओर छत्तीसगढ़ : राज्य में 10,796 हेक्टेयर क्षेत्रों में ऑयल पाम की खेती
Blog February 12, 2026
रायपुर : पीएम सूर्य घर योजना: सिलफिली के श्री मनोज विश्वास बने दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत्
Blog February 12, 2026
गौरेला पेंड्रा मरवाही : निजी क्षेत्र के कंपनियों में रोजगार के लिए प्लेसमेंट कैम्प 16, 17 एवं 18 फरवरी को
Blog February 12, 2026
एमसीबी : अमृतधारा महोत्सव 2026 के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व
Blog February 12, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?