BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: राजनांदगांव : ईव्हीएम मशीनों की कमिशनिंग की जा रही.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

राजनांदगांव : ईव्हीएम मशीनों की कमिशनिंग की जा रही.

Basant Ratre
Last updated: February 10, 2025 7:21 pm
Basant Ratre 74 Views
Share
2 Min Read
SHARE

कलेक्टर ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा- परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी उत्साहपूर्वक हुए शामिल- प्रथम पाली में 4567 परीक्षार्थी तथा द्वितीय पाली में 4497 परीक्षार्थी हुए शामिल राजनांदगांव 09 फरवरी 2025।छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आज 9 फरवरी को जिला मुख्यालय राजनांदगांव के 16 परीक्षा केन्द्रों में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। परीक्षा को सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था किया गया। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने स्वयं परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय कौरिनभाठा राजनांदगांव, श्री गुरूनानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव, पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उच्चतर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव परीक्षा केन्द्र में पहुंचकर परीक्षा का अवलोकन किया। उन्होंने केन्द्राध्यक्षों एवं परीक्षा कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री अमीय श्रीवास्तव से सभी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थियों की उपस्थिति एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल सहित परीक्षा केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष एवं परीक्षा कार्य में लगे अधिकारी उपस्थित थे। डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री अमीय श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए जिला मुख्यालय में 16 परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। आयोजित परीक्षा अंतर्गत प्रथम पाली के कुल 6346 परीक्षार्थियों में से 4567 परीक्षार्थी शामिल हुए एवं 1779 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह द्वितीय पाली में 4497 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 1849 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। श्री अमीय श्रीवास्तव ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध की गई थी। सभी परीक्षा केन्द्रों में स्वच्छ पेयजल, प्रकाश सहित सभी अन्य आवश्यक व्यवस्था की गई थी।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article राजनांदगांव : ईव्हीएम मशीनों की कमिशनिंग की जा रही.
Next Article 1739195325 0c3693173e689a7dba22 राजनांदगांव : सुरक्षा में लगे पुलिस जवान एवं मतदान दलों के अधिकारी-कर्मचारियों ने निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र के माध्यम से मताधिकार का किया प्रयोग.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायपुर : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : ट्राइबल गेम्स के दूसरे दिन एथलीटों ने दिखाया दमखम
Blog March 31, 2026
रायपुर : प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
Blog March 31, 2026
रायपुर : ख़ुद से सीखने वाले सूरज माशी ने उधार के स्पाइक्स पहन जीता 5000 मीटर का रजत पदक
Blog March 31, 2026
अम्बिकापुर : अंबिकापुर सकालो में अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का पहला ट्रायल प्रारम्भ
Blog March 31, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?