BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : नक्सलवाद के समूल उन्मूलन की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: मार्च 2026 तक हमारा प्रदेश नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा – मुख्यमंत्री.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : नक्सलवाद के समूल उन्मूलन की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: मार्च 2026 तक हमारा प्रदेश नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा – मुख्यमंत्री.

Basant Ratre
Last updated: February 9, 2025 8:36 pm
Basant Ratre 100 Views
Share
2 Min Read
SHARE

नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में मिली ऐतिहासिक सफलता पर मुख्यमंत्री ने दी सुरक्षाबलों को बधाईरायपुर, 9 फरवरी 2025मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता को नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य के लिए एक बड़ा कदम बताते हुए कहा कि बस्तर अब गनतंत्र से गणतंत्र की ओर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के कुशल नेतृत्व को इस सफलता की बुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में मार्च 2026 तक हमारा प्रदेश नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदर्शी नीति और प्रभावी रणनीति के कारण सुरक्षाबलों को लगातार सफलता मिल रही है और हम लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।मुख्यमंत्री ने बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों द्वारा आज मुठभेड़ में 31 नक्सलियों के मारे जाने को एक बड़ी सफलता करार दिया और वीर जवानों की बहादुरी को नमन किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों के गढ़ में घुसकर जिस प्रकार इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, वह उनकी असाधारण वीरता और रणनीतिक दक्षता को दर्शाता है। उन्होंने इस मुठभेड़ में दो वीर जवानों की शहादत और दो अन्य जवानों के घायल होने पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब निर्णायक मोड़ पर है। नक्सलवाद की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, और अब प्रदेश में केवल विकास, शांति और सुरक्षा का वातावरण स्थापित होगा। हम 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से पूर्णतः मुक्त कर देंगे। यह केवल एक घोषणा नहीं, बल्कि सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता और प्रदेश के हर नागरिक से किया गया वादा है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के विरुद्ध सुरक्षाबलों की सफलता और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से अब बस्तर में सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की दस्तक सुनाई दे रही है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1739110194 244e67257453e421f65b रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पर्वतारोही निशा यादव को किलिमंजारो फतह पर दी बधाई.
Next Article IMG 20250209 WA0026 ग्राम पंचायत टुंडरी सरपंच प्रत्याशी संतोषी रवि पाटले को मिल रहा अपार जनसमर्थन, चुनाव जीतने के बाद करेंगे विभिन्न विकास कार्य
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 00000000112c71fa9d83d027b122db36
सीएम हेल्पलाइन का असर: तीन माह से बंद सोलर पेयजल संयंत्र फिर हुआ चालू तेंदूमुड़ी के 50 परिवारों को मिली राहत, शिकायत के बाद प्रशासन ने दिखाई तत्परता
Blog July 17, 2026
IMG20260716180923 scaled
जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा घरघोड़ा नगर, धूमधाम से निकली भव्य रथ यात्रा
Blog July 16, 2026
Screenshot 20260716 174101
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में गन्ना किसानों के हितों के संरक्षण, समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने एवं गन्ना उद्योग के सुदृढ़ीकरण हेतु सदन का किया ध्यानाकर्षण
Blog July 16, 2026
IMG 20260716 WA0020 scaled
कलाकारों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया आमंत्रण, 26 अगस्त को प्रदेश स्तरीय सतनाम पंथी महोत्सव में होंगे शामिल
Blog July 16, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?