BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गौरेला पेंड्रा मरवाही : प्रधानमंत्री आवास योजना से शिवप्रसाद भट्ट को मिला सपनों का घर, सीएम और डिप्टी सीएम का जताया आभार.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गौरेला पेंड्रा मरवाही : प्रधानमंत्री आवास योजना से शिवप्रसाद भट्ट को मिला सपनों का घर, सीएम और डिप्टी सीएम का जताया आभार.

Basant Ratre
Last updated: January 18, 2025 6:55 pm
Basant Ratre 101 Views
Share
3 Min Read
1737204740 bbad344e2bf3be6229ff
SHARE

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 18 जनवरी 2025जीवन में प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना पक्का घर हो, जिसमें वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुखी जीवन व्यतीत कर सके। गरीबों के लिए पक्के घर का सपना, सपना बनकर ही रह जाता था लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना आने के बाद यह सपना साकार हो रहा है। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश के हर तबके के जरूरतमंद परिवारों को आवास देने का सपना पूरा कर रही है। ऐसे ही सपना पूरा हुआ है गौरेला के रवान पारा वार्ड 11 के निवासी शिवप्रसाद भट्ट के परिवार का। शिवप्रसाद पेशे से मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। उनके पत्नी व एक बेटा और एक बेटी है। उनके पालन पोषण की जिम्मेदारी भी उनके सर पर है, ऐसे में उनके लिए एक मकान बना पाना बेहद ही कठिन था। चाह कर भी वे अपना मकान नहीं बना पा रहे थे। जब उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में पता चला तो उनके जीवन में स्वयं के मकान बनाने के सपने को एक नहीं उम्मीद मिली। वह तत्काल इस योजना के बारे में जानकारी लेकर आवास के लिए नगर पालिका गौरेला में आवेदन फॉर्म भर कर जमा किया और उन्हें आवास के लिए स्वीकृति भी मिल गई। शिवप्रसाद बताते हैं कि पक्का घर मिलने के बाद उन्हें कच्चे घर में होने वाली असुविधा से अब मुक्ति मिल गई है। पहले हमारा घर मिट्टी का था जिसे पानी बरसात में भी कई प्रकार की समस्या और असुविधा होती थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव को प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए धन्यवाद देते हुए शिवप्रसाद कहते हैं यह योजना बहुत अच्छी है। यह गरीबों की जिंदगी बदलने वाली योजना है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत उन्हें 2 लाख 30 हजार रुपये की राशि मिली। इसके अलावा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है, इसके अलावा उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर भी प्राप्त हुआ, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय और वहीं महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह उनकी पत्नी को 1 हजार रुपए प्राप्त हो रहा है। इस तरह से पूरा परिवार शासन की इन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। अब वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1737205716 07db3ca580bd4669835c महासमुन्द : स्वामित्व कार्ड पाकर भूमि मालिकों के चेहरे खिले.
Next Article एमसीबी : वार्डों के समस्या निदान हेतु कंप्यूटर ऑपरेटर और स्वच्छता सुपरवाइजरों की लगाई गई ड्यूटी.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

16 3
जिले में सहकारिता व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, सचिव सी.आर. प्रसन्ना ने किया कोतरा पैक्स का औचक निरीक्षण सहकारी समितियों को बनाया जाएगा बहुउद्देशीय सेवा केंद्र, डिजिटल सेवाओं और आयवर्धक गतिविधियों के विस्तार के निर्देश
रायगढ़ August 2, 2026
17
बारभौना में रेत के अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 10 ट्रैक्टर और एक ट्रैक्टर-लोडर जब्त  शिकायत मिलते ही संयुक्त टीम ने की त्वरित कार्रवाई जब्त वाहन पुलिस थाना छाल की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखे गए
रायगढ़ August 2, 2026
3 11
शिक्षा का अर्थ सिर्फ डिग्री नहीं, समाज के लिए जीने का संकल्प: राज्यपाल रमेन डेकाओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 84 मेधावी छात्र हुए सम्मानित
Blog August 1, 2026
IMG 20260801 133346
घरघोड़ा के AK Cinemas में छत्तीसगढ़ी फिल्म “जान लेबे का” की धमाकेदार एंट्री, दर्शकों में जबरदस्त उत्साह
Blog August 1, 2026

Categories

  • Blog
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?