BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बाहुल्य गांव अवराई में घर-घर पहुंचा नल से स्वच्छ जल.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बाहुल्य गांव अवराई में घर-घर पहुंचा नल से स्वच्छ जल.

Basant Ratre
Last updated: January 14, 2025 6:20 pm
Basant Ratre 88 Views
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर, 14 जनवरी 2025वनांचल में बसे विशेष पिछडी जनजाति कमार बाहुल्य गांव अवराई में अब पेयजल के लिए संघर्ष और जद्दोजहद पुराने दिनों क़ी बात हो गई है। अब इस गांव में जल जीवन मिशन अंतर्गत घर-घर में नल से स्वच्छ जल पहुंच रहा है। इसके साथ ही पीएम जनमन योजना के तहत सभी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है जिससे यहां के विशेष पिछड़ी जनजाति लोगों के जीवन में बदलाव आ रहा है।बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम अवराई की श्रीमती कविता चौहान बताती हैं कि उनका जीवन कई संघर्षों से भरा था। हर सुबह सूरज निकलने से पहले ही वह पानी के लिए लंबी लाइन में लग जाती थीं। गांव में जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर नल कनेक्शन लगाए जाने की खबर ने उम्मीद की किरण नजर आई। धीरे-धीरे हर घर में नल लगाए गए। वह दिन कविता के लिए किसी त्योहार से कम नहीं था, जब पहली बार उनके घर के नल से पानी आया। आज ग्राम अवराई के हर घर में नल से शुद्ध जल पहुंच रहा है। महिलाएं अब अपने परिवार के लिए बेहतर समय निकाल पा रही हैं। बच्चे बिना किसी डर के साफ पानी पी रहे हैं और स्वस्थ हैं। दूषित पानी से होने वाली बीमारियां अब अतीत की बात बन चुकी हैं।जल जीवन मिशन ने न केवल पानी की समस्या को हल किया है, बल्कि ग्रामीणों के जीवन में खुशियां और सुकून भी लौटाया है। ग्राम अवराई में अब जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर नल से शत प्रतिशत घर लाभान्वित हो रहे है।श्रीमती कविता चौहान अपने अनुभव साझा करते हुए कहती हैं, यह योजना हमारे लिए एक वरदान से कम नहीं है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की आभारी हूं। अब हमारा जीवन संघर्ष नहीं, सुकून से भरा है।उल्लेखनीय है कि ग्राम अवराई में पीएम जनमन योजना अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा योजनाओं क़ा शतप्रतिशत संतृप्तिकरण किया जा रहा है जिसमें पीएम आवास, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, पीएम उज्जवला योजना, पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, संचार आदि शामिल हैं।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बाहुल्य गांव अवराई में घर-घर पहुंचा नल से स्वच्छ जल.
Next Article रायपुर : चित्रकोट तालाब बांध के कार्यों हेतु 2.40 करोड़ स्वीकृत.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

एमसीबी : जिले में धान उठाव ने पकड़ी रफ्तार : अबतक 4.82 लाख क्विंटल का हुआ सफल परिवहन
Blog February 23, 2026
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : वृद्धाश्रम संचालन के लिए 9 मार्च तक आवेदन आमंत्रित
Blog February 23, 2026
महासमुंद : जनगणना 2027 के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
Blog February 23, 2026
महासमुंद : सेक्टर बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा
Blog February 23, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?