BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बलरामपुर : सुरक्षित और समृद्ध जीवन जीने की उम्मीद बनी प्रधानमंत्री आवास योजना.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बलरामपुर : सुरक्षित और समृद्ध जीवन जीने की उम्मीद बनी प्रधानमंत्री आवास योजना.

Basant Ratre
Last updated: January 11, 2025 6:36 pm
Basant Ratre 85 Views
Share
3 Min Read
1736594832 1a23348bb9ba270b8618
SHARE

सफलता की कहानी:-सुरक्षित और समृद्ध जीवन जीने की उम्मीद बनी प्रधानमंत्री आवास योजनानिम्न वर्गीय परिवारों को मिल रहा आशियानाउर्मिला को मिला सपनों का घरबलरामपुर 11 जनवरी 2025/प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी से कई परिवारों की जिंदगी बदल रही है। केन्द्र व राज्य सरकार के मंशानुरूप महत्वाकांक्षी योजनाओं का समुचित लाभ समाज के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि समाज के हर वर्ग का समुचित विकास हो सके। प्रधानमंत्री आवास योजना से अब हर व्यक्ति का पक्के आवास का सपना साकार हो रहा है जिनकी आधी जिन्दगी कच्चे के घर में गुजर गई है और जब उनका खुदका सपना सच होता है तो वो खुशी उनके लिए क्या मायने रखती है शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है।प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से रामानुजगंज के वार्ड नंम्बर 12 की निवासी श्रीमती उर्मिला कश्यप पति स्व. चंद्रिका कश्यप को योजना का लाभ मिला है। श्रीमती उर्मिला बताती है कि पहले कच्चे के घर में अपने बेटे और बहू के साथ जीवनयापन कर रही थी। उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि अपने इस जीवन में वे पक्के के मकान में अपने परिवार के साथ रह पायेंगे। वे बताती हैं कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है, जिसके कारण वे कभी नहीं सोच सकती थी कि उनका खुद का अपना पक्का घर होगा, उनके लिए पक्के का मकान एक सपने जैसा था। उन्होंने बताया कि कच्चे मकान में रहना मुश्किल होता था, बरसात के दिनों में घर के अंदर पानी आ जाता था तथा ठंड के दिनों में ठंड से बचना मुश्किल हो जाता था। बदलते मौसम के साथ परेशानियां भी बदलती रहीं। परन्तु शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) ने उनके पक्के घर के सपने को साकार किया। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्का आवास बनाने के लिए शासन के द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। शासन से अनुदान में मिली सहयोग राशि और स्वयं की बचत राशि को मिलाकर उन्होंने पक्का मकान बना लिया। अब पक्का मकान बन जाने से वे अपने परिवार के साथ उस पक्के के मकान में खुशहाल जीवन यापन कर रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1736599034 6585ba6fb3a636f3abbc रायपुर : महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के मध्य है अटूट सांस्कृतिक सम्बन्ध : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
Next Article 1736606646035 scaled ओ.पी.जिंदल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता घरघोड़ा 2024-25’ सम्पन्न@डीजे यूनाईटेड ने आरसीए को 03 विकेट से परास्त किया@डीजे यूनाईटेड के राहुल ’मैन ऑफ द मैच’ व ’मैन ऑफ द सिरिज’ घोषित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायपुर : भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
Blog February 22, 2026
अंबिकापुर : कलेक्टर ने ली स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक
Blog February 22, 2026
रायगढ़ : राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा शांति पूर्ण सम्पन्न
Blog February 22, 2026
IMG 20260222 WA0012 scaled
सांस्कृतिक स्वाभिमान का शंखनाद, पंडरिया में 165 आदिवासी नागरिकों की घर वापसी, विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया सम्मान
Blog February 22, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?