BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: राजनांदगांव : जिले में 18 से 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 7 लाख 10 हजार 562.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

राजनांदगांव : जिले में 18 से 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 7 लाख 10 हजार 562.

Basant Ratre
Last updated: January 11, 2025 3:40 pm
Basant Ratre 91 Views
Share
6 Min Read
SHARE

राजनांदगांव 07 जनवरी 2025।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 अर्हता तिथि 1 जनवरी 2025 कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके अंतर्गत 29 अक्टूबर 2024 को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का प्रारंभिक प्रकाशन, 29 अक्टूबर से 28 नवम्बर 2024 तक दावा आपत्ति, 9 नवम्बर, 10 नवम्बर, 16 नवम्बर एवं 17 नवम्बर 2024 तक विशेष शिविर, 24 दिसम्बर 2024 को दावा आपत्तियों का निराकरण किया गया। मापदंडों की जांच कर और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त कर व डेटाबेस को अद्यतन करना और पूरक का मुद्रण 1 जनवरी 2025 को किया गया। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को किया गया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2025 के दौरान चारों विधानसभा में कुल 17 हजार 613 नये नाम मतदाता सूची में जोड़े गये एवं कुल 8029 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से विलोपित किया गया। राजनांदगांव जिला अंतर्गत 18 से 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 7 लाख 10 हजार 562 है। जिसमें 18-19 वर्ष के 14 हजार 707 मतदाता, 20-29 वर्ष के 1 लाख 59 हजार 857 मतदाता, 30-39 वर्ष के 2 लाख 17 हजार 264 मतदाता, 40-49 वर्ष के 1 लाख 39 हजार 274 मतदाता, 50-59 वर्ष के 1 लाख 820 मतदाता, 60-69 वर्ष तक के 51 हजार 986 मतदाता, 70-79 वर्ष तक के 21 हजार 569 मतदाता, 80 वर्ष से अधिक वर्ष के 5 हजार 85 मतदाता शामिल है। वोटर सर्विस पोर्टल, मतदाता हेल्पलाईन ऐप की सहायता से मतदाता, मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, मतदाता पंजीयन, संशोधन एवं विलोपन के लिए ऑनलाईन फॉर्म भरने, ई-इपिक डाऊनलोड करने, डिजिटल फोटो मतदाता पर्ची डाऊनलोड करने, शिकायत करने, मतदान केन्द्र का विवरण खोजने का कार्य आसानी से कर सकते हैं। साथ ही वोटर आईडी कार्ड के साथ आधार लिंक करने के लिए फार्म 6बी ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। विधानसभावार मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 1006 है, जिसमें राजनांदगांव जिले अंतर्गत कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 840 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत कुल मतदान केन्द्र की संख्या 270 है। जिसमें खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला के तहसील खैरागढ़ अंतर्गत 97, डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत 80, घुमका तहसील अंतर्गत 61, राजनांदगांव तहसील अंतर्गत 32 मतदान केन्द्र है। राजनांदगांव जिला अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 173 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 223 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 252 है। डोंगरगांव तहसील के तहत मतदान केन्द्रों की संख्या 132, डोंगरगढ़ तहसील के तहत मतदान केन्द्रों की संख्या 54, लाल बहादुर नगर तहसील के तहत मतदान केन्द्रों की संख्या 66 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 261 है। जिसमें छुरिया तहसील में मतदान केन्द्रों की संख्या 106, कुमरदा तहसील में मतदान केन्द्रों की संख्या 86, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिला के अम्बागढ़ चौकी अंतर्गत 69 मतदान केन्द्र है। विधानसभावार कुल मतदाताओं की संख्या 8 लाख 32 हजार 681 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 4 लाख 14 हजार 190, महिला मतदाताओं की संख्या 4 लाख 18 हजार 485 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 6 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत 2 लाख 13 हजार 992 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 7 हजार 580, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 6 हजार 409 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 3 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 2 लाख 17 हजार 47 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 6 हजार 109, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 10 हजार 936, अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 2 लाख 6 हजार 591 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 3 हजार 750, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 2 हजार 840 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 1 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 1 लाख 95 हजार 51 है। जिसमें पुरूष मतदातओं की संख्या 96 हजार 751 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 98 हजार 300 है। राजनांदगांव जिला अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 7 लाख 10 हजार 562 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 3 लाख 53 हजार 231, महिला मतदाताओं की संख्या 3 लाख 57 हजार 325 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 6 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 41 हजार 160 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 70 हजार 730, महिला मतदाताओं की संख्या 70 हजार 427 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 3 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 17 हजार 47 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 6 हजार 109, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 10 हजार 936 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत 2 लाख 6 हजार 591 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 3 हजार 750, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 2 हजार 840 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 1 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 1 लाख 45 हजार 764 है, जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 72 हजार 642 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 73 हजार 122 है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article राजनांदगांव : सखी वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न पदों पर पूर्ति हेतु 20 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित.
Next Article 1736595421 5935f7b256df59b9ac11 बलरामपुर : कलेक्टर ने नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायपुर : भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
Blog February 22, 2026
अंबिकापुर : कलेक्टर ने ली स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक
Blog February 22, 2026
रायगढ़ : राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा शांति पूर्ण सम्पन्न
Blog February 22, 2026
IMG 20260222 WA0012 scaled
सांस्कृतिक स्वाभिमान का शंखनाद, पंडरिया में 165 आदिवासी नागरिकों की घर वापसी, विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया सम्मान
Blog February 22, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?