BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : ग्राम अदवाल में जल जीवन मिशन से पेयजल संकट से मिला छुटकारा.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : ग्राम अदवाल में जल जीवन मिशन से पेयजल संकट से मिला छुटकारा.

Basant Ratre
Last updated: January 10, 2025 5:57 pm
Basant Ratre 76 Views
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर, 10 जनवरी 2025जल जीवन मिशन ने ग्रामीण भारत में हर घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का जो वादा किया था, वह आज कोण्डागांव जिले के कई गांवों में साकार हो रहा है। इस मिशन ने न केवल पानी की समस्या का समाधान किया है, बल्कि गांववासियों के जीवन में नई आशा के साथ महिला सशक्तिकरण को नई दिशा भी दी है। साथ ही लोगों को जल के महत्व एवं उनके संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक भी कर रही है। जिला मुख्यालय कोण्डागांव से 42 किलोमीटर दूर बसे ग्राम पंचायत खड़पड़ी के आश्रित गांव अदवाल जल जीवन मिशन के बेहतर क्रियान्वयन का एक जीवंत उदाहरण है। 365 की आबादी वाले इस गांव में पहले पानी का मुख्य स्रोत केवल तालाब और हैंडपंप थे। गर्मियों में जलस्तर घटने से पानी की किल्लत हो जाती थी, जिससे सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ती थी। महिलाओं को पानी लाने के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता था, जिससे उनका समय और श्रम दोनों बर्बाद होते थे।हर घर पहुंच रहा शुद्ध पानीजल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम अदवाल में 65 फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन (एफएचटीसी) स्थापित किए गए हैं। अब इस गांव को ‘हर घर जल’ का दर्जा प्राप्त हो गया है। नल से जल की यह व्यवस्था केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि महिलाओं के जीवन में एक क्रांति बनकर आई है। अब उन्हें पानी के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ती। उनके समय की बचत होती है, जो अब वे अपने परिवार और सामुदायिक कार्यों में लगा सकती हैं।महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलावजल जीवन मिशन ने अदवाल की महिलाओं के जीवन को सरल और सशक्त बनाया है। महिलाएं अब घर के कामों को आसानी से निपटाने के साथ-साथ वे समाज के कल्याणकारी कार्यों में भी सक्रिय होकर योगदान दे रही हैं। उन्हें पानी की आपूर्ति में आसानी होने से अपने बच्चों को सही समय में स्कूल जाने के लिए तैयार करने में सहूलियत हो रही है। इस योजना के तहत गांव में जल वाहिनी समूह का गठन किया गया है, जिसमें महिलाओं को पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इस समूह की महिलाएं नीलबती, सुमड़ी, इतवारीन, कमलदाई और जैती बाई नियमित रूप से पानी की स्वच्छता की जांच करती हैं। यह पहल पानी से जुड़ी बीमारियों जैसे टायफाइड, कॉलरा और हेपेटाइटिस की रोकथाम में मददगार साबित हो रही है।ग्रामवासियों का जीवन हुआ आसानगांव के माणिक नाग ने बताया कि घर में नल लगने से हमारा जीवन बहुत सरल हो गया है। पहले दूर-दूर तक पानी लाने के लिए जाना पड़ता था लेकिन अब हमारे घर में ही नल लगने से साफ पानी मिल रहा है। गांव की सरपंच श्रीमती फूलमती कश्यप बताती हैं कि जल जीवन मिशन हमारे गांव के लिए वरदान साबित हुआ है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : 28 वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव 11 एवं 12 जनवरी को.
Next Article कोण्डागांव : प्राकृतिक आपदा पीड़ित वारिसों को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

सुकमा : भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल
Blog February 24, 2026
जगदलपुर : कलेक्टर आकाश छिकारा समय सीमा की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग के योजनाओं के क्रियान्वयन पर दिया विशेष जोर
Blog February 24, 2026
IMG 20260224 WA0010
ऑपरेशन “प्रहार” : कबाड़ में भी करोड़ों के सपने, लेकिन पुलिस की नजर से बचना मुश्किल!
Blog February 24, 2026
FB IMG 1771915404470
कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई करीब 5 करोड़ का गांजा जब्त, कंटेनर भी जब्त, कुल 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ पकड़ा गया
Blog February 24, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?