BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: सूरजपुर : पंचमंदिर आंगनबाड़ी के पोषण वाटिका से मिल रहा बच्चों को पौष्टिक आहार, हो रहा शारीरिक और मानसिक विकास.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

सूरजपुर : पंचमंदिर आंगनबाड़ी के पोषण वाटिका से मिल रहा बच्चों को पौष्टिक आहार, हो रहा शारीरिक और मानसिक विकास.

Basant Ratre
Last updated: January 7, 2025 7:13 pm
Basant Ratre
Share
2 Min Read
1736245937 e6baaef4d0893c342268
SHARE

वाटिका में किया जा रहा है पालक, मूली, लालभाजी सहित विभिन्न सब्जियों का उत्पादनसूरजपुर , 07 जनवरी 2025सूरजपुर जनपद अन्तर्गत पंच मंदिर आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अनिता ठाकुर एवं सहयोगियों द्वारा उन्नत रूप में पोषण वाटिका का विकास किया गया है। इस पोषण वाटिका में विभिन्न प्रकार की सब्जियां आलू , लालभाजी, पालक भाजी, मूली, धनिया, लहसुन, गोभी, सरसों, बैंगन, मसूर आदि का उत्पादन किया जा रहा है। इस पोषण वाटिका से प्रतिदिन बच्चों और महिलाओं को न केवल ताजी बल्कि पौष्टिकता से भरपूर सब्जियां मिल रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुश्री अनिता ने बताया कि इस आंगनबाड़ी केंद्र में उनके और उनकी पुत्री तथा सहयोगियों द्वारा पोषण वाटिका का विकास किया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र में 06 महीने से 03 वर्ष के 42 बच्चे, 03 से 06 वर्ष के 24 बच्चे, 07 गर्भवती महिलाएं और 05 शिशुवती महिलाए पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन उनके द्वारा बच्चों को सलाद, ताजी हरी सब्जी भोजन के रूप में उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि पोषण वाटिका से पौष्टिक आहार लेने से बच्चे न केवल भोजन बेहद रुचि से ग्रहण करते है बल्कि उनके शरीर पर भी भोजन का बेहद अच्छा प्रभाव पड़ता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुश्री अनिता ठाकुर ने बताया कि वे 03 से 06 वर्ष के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पोषण वाटिका के पौष्टिक तत्वों से युक्त सब्जियों का लाभ प्रदान कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा 03 से 06 वर्ष के बच्चों का देख रेख किया जाता है। उनके पढ़ाई लिखाई और खेलकूद पर भी पर्याप्त ध्यान दिया जाता है। बच्चों के माता पिता को भी उनके द्वारा अच्छी खान पान के साथ उचित स्वास्थ्य देखभाल हेतु जागरूक किया जाता है। आंगनबाड़ी में उनके द्वारा बच्चों का समय पर टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, खानपान के सम्बन्ध में जागरूक किया जाता है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1736251639 609b2154f165f19387fb जशपुर नगर :जल जीवन मिशन बिहालब गांव में 75 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन द्वारा हर घर तक पहुंच रहा जलशुद्ध पेयजल की उपलब्धता से जल जनित रोगी से मिली है मुक्तिबिहालब निवासी महेश्वर साहू और संतु राम ने हर घर जल पहुंचने से खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय का किया धन्यवाद.
Next Article 1736322285 8da51ad514129db75ac7 रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज ने की सौजन्य मुलाकात.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

पंडरिया दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और मर्यादा की जीत का प्रतीक है
कबीरधाम October 21, 2026
कन्या भोज में चरण पखारे, पूजा-अर्चना कर कॉपी-पेन भेंट किए, दिया शिक्षा का संदेश
कबीरधाम बोडला October 20, 2026
वृद्धजनों की सेवा कर ओपन क्रू व टीम का 37वां स्थापना दिवस मनाया
कबीरधाम October 20, 2026
IMG 20261019 WA0016 1
बिलाईगढ़ एसडीओपी दीपिका मिंज को मिली एएसपी पद की पदोन्नति, कंधों पर अशोक स्तंभ लगाकर किया सम्मानित करीब 11 वर्षों की पुलिस सेवा के बाद मिली नई जिम्मेदारी, एसपी सुनील शर्मा और एएसपी धीरेन्द्र पटेल ने बैज लगाकर दी बधाई
सारंगढ़ October 19, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • बोडला
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
  • सारंगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d