BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एमसीबी : संयुक्त टीम के द्वारा 10985.57 लीटर जब्त मदिरा का किया गया नष्ट.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एमसीबी : संयुक्त टीम के द्वारा 10985.57 लीटर जब्त मदिरा का किया गया नष्ट.

Basant Ratre
Last updated: January 7, 2025 5:28 pm
Basant Ratre 141 Views
Share
3 Min Read
SHARE

एमसीबी/07 जनवरी 2025कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डी. राहुल वेंकट के आदेश के परिपालन में विगत दिवस गठित समिति के सदस्य, पत्रकार, वीडियोग्राफर समय 11:30 पूर्वान्ह छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) के अन्तर्गत पुलिस विभाग द्वारा दर्ज प्रकरण में जब्त मदिरा के नष्टीकरण हेतु उपस्थित हुये। जब्त मदिरा नष्टीकरण हेतु ग्राम चैनपुर स्थित पुराना एसएलआरएम सेंटर का चयन किया गया। नष्टीकरण हेतु चयन भूमि ग्राम चैनपुर स्थित भूमि खसरा नम्बर 85/1 रकबा 35.582 हे. जो कि राजस्व अभिलेखों के अनुसार पहाड़ मद की शासकीय भूमि है। समय 12:10 अपरान्ह नष्टीकरण की कार्यवाही प्रारंभ की गयी। सर्वप्रथम संबंधित थाना के थाना प्रभारी से दर्ज प्रकरण तथा प्रकरण के अन्तर्गत जब्त मदिरा (देशी/विदेशी) की सूची प्राप्त कर प्रकरणवार जब्त मदिरा (देशी/विदेशी) की मात्रा का भौतिक सत्यापन किया गया। भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात् जब्त मदिरा (देशी/विदेशी) को जेसीबी में माध्यम से नष्ट किया गया। नष्टीकरण में थानावार केल्हारी से 5 प्रकरणों में 31 लीटर, झगराखांड़ से 28 प्रकरणों में 924.425 लीटर, कोटाडोल से 2 प्रकरणों में 13.86 लीटर, जनकपुर से 6 प्रकरणों में 97.84 लीटर, चिरमिरी से 36 प्रकरणों में 564.25 लीटर, खड़गवां से 59 प्रकरणों में 2828.82 लीटर, मनेंद्रगढ़ से 64 प्रकरणों में 3435.00 लीटर तथा पोंड़ी से 14 प्रकरणों में 3090.37 लीटर कुल 10985.57 लीटर मदिरा का नष्टीकरण किया गया। नष्टीकरण की प्रक्रिया के पश्चात् अवशेष (कांच के टुकड़े) का एक गड्ढा खोदकर अधोमृदित कर निराकरण किया गया। नष्टीकरण की सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गयी तथा थानावार पंचनामा तैयार किया गया। नष्टीकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही समय 6ः00 अपरान्ह को समाप्त की गयी। इस नष्टीकरण प्रक्रिया में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) लिंगराज सिदार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अलेक्सियुस टोप्पो, निरीक्षक थाना प्रभारी झगराखांड़ अमित कश्यप, निरीक्षक थाना प्रभारी जनकपुर दीपेश सौनी, निरीक्षक थाना प्रभारी चिरमिरी विवेक पटेल, उप निरीक्षक थाना प्रभारी पोंड़ी ओम प्रकाश दुबे, उप निरीक्षक थाना प्रभारी कोटाडोल गंगा साय पैकरा, उप निरीक्षक थाना प्रभारी केल्हारी टीकेश्वर यादव, उप निरीक्षक थाना प्रभारी खड़गवां आर.एन. गुप्ता, उप निरीक्षक थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ सुनील तिवारी शामिल रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article गौरेला पेंड्रा मरवाही : जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित निराकृत करने अधिकारियों को दिए निर्देश.
Next Article रायपुर : 25 जनवरी को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस‘ का होगा आयोजन.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 00000000518c8208b61385af58ddc893
रायगढ़ में आज बरसेंगे मेघ, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार IMD ने जारी किया अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील
Blog July 27, 2026
file 00000000254c8207908300e83348e770
रायगढ़ में अब किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य बिना वेरिफिकेशन मकान किराये पर दिया तो होगी कार्रवाई, कलेक्टर के सख्त आदेश से मकान मालिकों में हलचल
Blog July 25, 2026
IMG 20260725 WA0003
NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा,
Blog July 25, 2026
IMG 20260725 WA0022
कोरेक्स के सहारे ‘नशे का कारोबार’, लेकिन सरिया पुलिस ने बिगाड़ दिया पूरा हिसाब!103 बोतल कोरेक्स, कार-बाइक और मोबाइल जब्त, तीन तस्कर पहुंचे सलाखों के पीछे
Blog July 25, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?