कोण्डागांव, 07 जनवरी 2025कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 5 प्रकरणों में वारिसों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा फरसगांव तहसील के ग्राम पाण्डेआठगांव निवासी अंधारी की पानी में डूबने से मृत्यु होेने पर पुत्र नेहरू राम, पुत्री सहबती, सुशीला, प्रमिला को, बड़ेराजपुर तहसील के ग्राम तरईबेड़ा निवासी फुलमत नेताम की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पुत्र हेमलाल, पुत्री आसमती, लखोबाई को, बड़ेराजपुर तहसील के ग्राम कोपरा निवासी आनंद पोयाम की पानी मे डूबने से मृत्यु होने पर माता सनीता, पिता समलूराम पोयाम को, तहसील बड़ेराजपुर के ग्राम माण्डोकी खरगांव निवासी ईतवारिन बाई की मृत्यु होने पर पति सोमारू राम को, कोण्डागांव तहसील के ग्राम बड़ेकनेरा निवासी मकुंद की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पत्नी सुभद्रा, पुत्री जयमती, जलेन्द्री, पुत्र विनोद कुमार को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिए गए हैं।

