BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: दुर्ग: मनरेगा मजदूरी का भुगतान शीघ्र कराने जनदर्शन में लगाई गुहार.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

दुर्ग: मनरेगा मजदूरी का भुगतान शीघ्र कराने जनदर्शन में लगाई गुहार.

Basant Ratre
Last updated: January 6, 2025 5:04 pm
Basant Ratre 139 Views
Share
3 Min Read
SHARE

स्कूल के बाहर मादक पदार्थ विक्रय करने पर लगाई जाए रोक, आवेदिका ने की शिकायतएडीएम ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देशजनदर्शन में आज 123 आवेदन प्राप्त हुएदुर्ग, 06 जनवरी 2025/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिला कार्यालय के सभाकक्ष में एडीएम श्री अरविंद एक्का ने साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में पहंुचे जनसामान्य लोगांे से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन मंे पहंुचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। ग्राम गनियारी निवासी महिला ने मनरेगा मजदूरी का पैसा दिलाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि गरीबी रेखा से जीवन यापन करने वाले हम मजदूर जाब कार्ड के आधार पर मनरेगा में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, किंतु पिछले तीन-चार सप्ताह का भुगतान पंचायत से नही किया गया है। वेतन भुगतान नही किए जाने के कारण आर्थिक व मानसिक कष्टों का सामना करना पड़ रहा है। नियमित वेतन भुगतान के अभाव में परिवार का खर्च चलाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर एडीएम ने जनपद पंचायत सीईओ को वस्तुस्थिति जांच कर तत्काल कार्यवाही करने को कहा। ग्राम अमलीडीह निवासी ने जल जीवन मिशन अंतर्गत पीने का पानी प्रदाय करने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि विगत कई वर्षो से जल जीवन मिशन अंतर्गत टंकी निर्माण कर ग्राम के प्रत्येक घरों में नल कनेक्शन कर पानी दिया जाना था, किंतु आज दिनांक तक ग्रामवासियों को नल से जल प्रदाय नही किया जा रहा है। गांवों के तालाबों में भी जल संकट बना रहता है। इस पर एडीएम ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। समाज सेवी ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए स्कूल के बाहर मादक पदार्थ विक्रय पर रोक लगाने आवेदन दिया। बोरसी भट्टा वार्ड नम्बर 40 में संचालित शासकीय माध्यमिक स्कूल के बाहर ठेले में तम्बाकू, सिगरेट, गुटका जैसी नशीले पदार्थ विक्रय किया जा रहा है, जिसे बच्चों द्वारा सेवन किया जा रहा है। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। शैक्षणिक संस्थान के परिसर के 100 गज (लगभग 91 मीटर) के भीतर किसी भी क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों की बिक्री करना गैर कानूनी है। इस पर एडीएम ने आयुक्त नगर निगम दुर्ग को निरीक्षण कर तत्काल कार्यवाही करने को कहा। आज जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, रोजगार दिलाने, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 123 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री हितेश पिस्दा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : कोरबा मेडिकल अस्पताल में बनेगा 200 बेड की क्षमता का नया भवन.
Next Article दुर्ग: बिसाखा का सपना हुआ पूरा, बन गया पक्का मकान.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

43
हाथियों के संरक्षण को मिलेगी नई मजबूती: छत्तीसगढ़ में पहली बार राष्ट्रीय कार्यशाला, वैज्ञानिकों ने दिए आधुनिक प्रबंधन के गुर
Blog June 6, 2026
IMG 20260605 WA0002
विधायक भावना बोहरा ने ₹2.69 करोड़ की लागत से वनांचल ग्राम महीडबरा से बांटी पथरा तक सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
Blog June 5, 2026
IMG 20260605 WA0014
💥👉विश्व पर्यावरण दिवस पर सेजेस रायकेरा में फलदार पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Blog June 5, 2026
IMG 20260604 WA0015
💥👉सांसद राधेश्याम राठिया के प्रयासों से ग्राम कया–कमतरा सड़क को मिली स्वीकृति, ग्रामीणों ने जताया आभार
Blog June 4, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?