BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: पंडरिया नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदो का भूखहड़ताल दूसरे दिन भी जारी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

पंडरिया नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदो का भूखहड़ताल दूसरे दिन भी जारी

Basant Ratre
Last updated: January 5, 2025 9:35 pm
Basant Ratre 92 Views
Share
5 Min Read
IMG 20250105 WA0154
SHARE

पंडरिया -नगर पालिका पंडरिया अध्यक्ष ,पार्षदो एवं नगरवासियों द्वारा नगर पालिका के प्रवेश द्वार पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी के अपने पदीय कर्तव्यों के विरुद्ध कार्य करने के विरोध में अपने पूर्व घोषित अनवरत भूखहड़ताल के अनुसार आज दूसरे दिन भी हड़ताल पर बैठे रहे।
नगर पालिका के प्रवेश द्वार पर आज नगर पालिका अध्यक्ष राजिंन गायकवाड़ , संजू टण्डन पार्षद , प्रभा राय पार्षद , देवकुमारी भास्कर पार्षद , ममता शर्मा पार्षद , राजकुमार अनन्त पार्षद ,श्यामू धुलिया पार्षद , घनश्याम साहू पार्षद ,पदमनी तिवारी पार्षद भूखहड़ताल पर बैठे तथा उनके साथ में बड़ी संख्या में नगरवासी भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि 4 जनवरी 2025 से पंडरिया के नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदो ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी अभिषेक सिंह के अड़ियल रवैय्ये के खिलाफ आंदोलन का रास्ता अपनाया है जिसमे आंदोलन के प्रथम दिवस भूखहड़ताल के साथ गांधी चौक पर चक्का जाम भी किया गया था , तहसीलदार पंडरिया चक्काजाम स्थल पर पहुचकर आंदोलनरत जनप्रतिनिधियों से सोमवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदो की नगर विकास के मांगो के सम्बंध में बैठक कराने का आश्वाशन दिया जिसके बाद जनप्रतिनिधियों ने चक्काजाम को सोमवार तक स्थगित किया है।

नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदो की मांग

पंडरिया में नगर पालिका अध्यक्ष सहित 10 से अधिक पार्षदो ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी के तानाशाही कार्य प्रणाली के विरोध में अपने मांग पूरा होने तक अनवरत भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय कर आंदोलन की शुरुआत किया हैं।
पंडरिया के जनप्रतिनिधियों ने आंदोलन स्थल पर बताया कि नगर में अधोसंरचना एवं 14 वे-15 वे वित्त अंतर्गत स्विकृत कार्य जिसका टेंडर और कार्य आदेश पूर्ण हो गया है तथा नगर के विभिन्न अपूर्ण कार्य को तत्काल पूर्ण कराया जाए , नगर विकास के लिए 14 वे- 15 वे वित्त अंतर्गत गारबेज ई रिक्शा ,ट्रेक्टर इंजन , जेसीबी , हाइड्रोलिक ट्रेक्टर ट्राली , मिनी टीप्पर एवं अन्य सामग्री जिसका प्रस्ताव परिषद में हुआ है कि तत्काल खरीदी की जाए , पार्षदो के अनुशंसा पत्र अनुसार पार्षद निधि के कार्य को तत्काल पूर्ण किया जाए, नगर पालिका में शासन से 10 प्लेसमेंट कर्मचारी नियुक्त करने की स्वीकृति प्राप्त हुई थी जिसका सम्पूर्ण कार्यवाही पूर्ण होने के बाद भी सीएमओ द्वारा प्लेसमेंट कर्मचारियों की नियुक्ति नही किया गया है , उक्त की नियुक्ति तत्काल किया जाए।

सीएमओ द्वारा दूषित मानसिकता से जनप्रतिनिधियों का अपमान-राजिन गायकवाड़

नगर पालिका पंडरिया के अध्यक्ष राजिन गायकवाड़ ने कहा कि प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी अभिषेक सिंह ठाकुर द्वारा नगर पालिका में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का दूषित मानसिकता के साथ अपमान किया जा रहा है।
अध्यक्ष ने कहा कि नगर विकास के लगभग 5 करोड़ रुपये की राशि जो कि अधोसंरचना मद एवं 14 वे – 15 वे वित्त के है जिसके अनेको विकास कार्यो को सम्पूर्ण कार्यवाही पूर्ण हो जाने के बाद भी कार्य को प्रारंभ नही करा रहा है तथा अधूरे निर्माण कार्यो को पूर्ण करा रहा है, उन्होंने कहा कि सांसद निधि और विधायक निधि की तरह पार्षद निधि शासन से आता है जिसका शासन से निर्धारित 14 बिंदुओं के तहत पार्षद के अनुसंशा पत्र के अनुसार कार्य किया जाना है उक्त कार्य को सीएमओ ने रोक दिया है ।
सीएमओ इन सब कार्यो को ऊपरी दबाव में रोकना बताता है तो उनको स्पष्ट करना चाहिए कि ऊपरी दबाव किसका है ?

आज के आंदोलन में नगर पालिका अध्यक्ष राजिन गायकवाड़ के साथ पार्षदो के अलावा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव गायकवाड़ , नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष खोवाराम भास्कर, पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उत्तरा चंद्राकर , राजेन्द्र यादव , चंद्रभान टण्डन, नीलू शर्मा ,सोनू यादव ,राजकिरण ठाकुर , लक्ष्मण राय , सुनील ठाकुर , छेदी जायसवाल ,मनोज गायकवाड़ , धर्मेंद टंडन अकबर खान के साथ बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : कन्नौजिया राठौर समाज के भवन के विकास का मंत्री देवांगन ने किया भूमि पूजन.
Next Article 1736149192 e500f582ecb40d46297f बलरामपुर : मंत्री श्री नेताम ने किया 447.19 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

शटर तोड़कर लाखों की मोबाइल चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
Blog February 23, 2026
5 1
⏱️ “काम में देरी नहीं चलेगी” – कलेक्टर की दो टूक, 10 दिन में इतवारी ऑक्सीजोन पूरा करने का अल्टीमेटम
Blog February 23, 2026
घरघोड़ा और तमनार में छात्र नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी
Blog February 23, 2026
एमसीबी : विशेष लेख : मनेंद्रगढ़ में विकसित भारत की दस्तक
Blog February 23, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?