रायगढ़, 5 जनवरी 2025:अरुण धर दीवान को जिला भाजपा अध्यक्ष रायगढ़ बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके पदभार ग्रहण के बाद, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। दीवान जी के नेतृत्व में पार्टी के और भी मजबूती से उभरने की उम्मीद जताई जा रही है।इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी एवं लोकप्रिय सांसद राधेश्याम राठिया ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, “अरुण जी का पार्टी में दीर्घकालिक योगदान रहा है, और मुझे विश्वास है कि वे जिले में पार्टी को और सशक्त बनाएंगे।” वहीं, सांसद राधेश्याम राठिया ने भी दीवान जी के नेतृत्व में भाजपा की सफलता की कामना की।अरुण धर दीवान का नाम पार्टी के सशक्त नेताओं में गिना जाता है, और उनके अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश है। लोग अब उम्मीद कर रहे हैं कि उनके नेतृत्व में रायगढ़ जिले में पार्टी की नीतियों का और विस्तार होगा, और क्षेत्र के विकास में नया मुकाम हासिल होगा।
