BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जशपुर नगर :जशपुर जिला संग्रहालय में बनेगा स्पेस कॉर्नर, रखे जाएंगे नासा द्वारा भेजे गए टिकट्स लोगों में अंतरिक्ष के प्रति रुचि बढ़ाने जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा प्रयास.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जशपुर नगर :जशपुर जिला संग्रहालय में बनेगा स्पेस कॉर्नर, रखे जाएंगे नासा द्वारा भेजे गए टिकट्स लोगों में अंतरिक्ष के प्रति रुचि बढ़ाने जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा प्रयास.

Basant Ratre
Last updated: January 3, 2025 6:10 pm
Basant Ratre 128 Views
Share
3 Min Read
SHARE

समाचारजशपुर जिला संग्रहालय में बनेगा स्पेस कॉर्नर, रखे जाएंगे नासा द्वारा भेजे गए टिकट्सलोगों में अंतरिक्ष के प्रति रुचि बढ़ाने जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा प्रयास जशपुरनगर, 03 जनवरी 2025/ नासा ने जब जशपुर के बच्चों के नाम जब अंतरिक्ष मे भेजे तो बच्चों को उसकी यादगार के तौर पर अंतरिक्ष यात्रा के टिकट्स छात्रों को भेजे गए थे अब वो जिला संग्रहालय में रखे जाएंगे, जिससे जशपुर आने वाले लोग जिले की इस सफलता से रूबरू हो सकेंगे। इसके लिए शुक्रवार को एन ई इस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं जिला संग्रहालय के प्रभारी अधिकारी डॉ विजय रक्षित को टिकट सौंपे गए। इस अवसर पर नव संकल्प के विषय विशेषज्ञ विवेक पाठक ने बताया कि जशपुर जिले के छात्रों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। जिले के कई छात्रों के नाम नासा के अंतरिक्ष यानों के साथ स्पेस की सैर पर भेजा गया है एवं कुछ के नाम तो मंगल ग्रह पर नासा के रोवर के साथ चहलकदमी कर रहे हैं। यह अनोखी उपलब्धि हासिल करने वाला जशपुर प्रदेश का एकमात्र जिला है। राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी अपने पत्र में जिले की इस उपलब्धि पर बधाई दी थी। ज्ञातव्य है कि नासा के द्वारा सभी छात्रों को यादगार के तौर पर उनके नामों के अंतरिक्ष सैर की टिकट्स भी भेजी गयी थी, जो अब जशपुर जिला मुख्यालय स्थित जिला संग्रहालय की शोभा बढ़ाएंगे। कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के द्वारा जिले के लोगों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयास के तहत ये कदम उठाया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में अंतरिक्ष ज्ञान मिशन के अंतर्गत जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की अभिनव पहल से जिले के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि जगाने, उन्हें जागरूक एवं शिक्षित करने हेतु ‘‘अन्वेषण’’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रयोगात्मक गतिविधियों के आयोजन से जिले में छात्रों को अंतरिक्ष को जानने और समझने का अवसर मिल रहा है। ‘अन्वेषण’ कार्यक्रम के तहत थ्रीडी प्लेनेटोरियम के साथ साथ एस्ट्रोनॉमी लैब के द्वारा जीएसएलवी प्रक्षेपण सैटेलाइट, टेलीस्कोप, थ्रीडी सेट सहित अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित विभिन्न मॉडलों का भी प्रदर्शन द्वारा जानकारी दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जिले का यह एक मात्र संग्रहालय है। जहां जिले के इतिहास से जुड़ी प्राचीन युग एवं जनजातीय संस्कृति से संबंधित चीजें रखी गई हैं। डॉ रक्षित ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संग्रहालय आने वाले छात्र भी इन टिकट्स को देख कर प्रेरणा प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर उपस्थित विषय विशेषज्ञ मनीष गुप्ता ने भी इस कदम की सराहना की।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : जन-आकांक्षाओं और स्थानीय रहवासियों की मांगों के अनुरूप नए नगरीय निकायों का गठन, कस्बों में विकसित होंगी शहरी सुविधाएं.
Next Article दुर्ग: बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत संभाग स्तरीय कार्यशाला का हुआ सफल आयोजन.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260727 WA0043
शराब ने छीनी जिंदगी, मुआवजे की रकम बनी मौत की वजह!आत्महत्या का मंच सजाया गया, लेकिन पुलिस ने पटकथा बदल दी…
Blog July 27, 2026
IMG 20260727 WA0036
वर्दी के भीतर का दर्द: हसौद थाने में आरक्षक जय कुमार लहरे की आत्महत्या ने उठाए कई गंभीर सवाल
Blog July 27, 2026
IMG 20260727 WA0032
हाईवे पर मौत के खतरे से बचाने निकली पुलिस: मवेशियों के गले में बांधे रेडियम बैंड, सड़क सुरक्षा का अनोखा अभियान शुरू
Blog July 27, 2026
file 00000000518c8208b61385af58ddc893
रायगढ़ में आज बरसेंगे मेघ, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार IMD ने जारी किया अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील
Blog July 27, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?